12 लाख सैनिकों की क्या जरूरत, किसी और काम में लगाओ, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण बोले

Dec 17, 2025 07:56 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share

22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 सैलानियों की हत्या कर दी थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी। इसके तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

12 लाख सैनिकों की क्या जरूरत, किसी और काम में लगाओ, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण बोले

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने मंगलवार को भारतीय सेना में सैनिकों की ज्यादा संख्या पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सैनिकों को किसी और काम में लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने स्पष्ट रूप से साबित कर दिया है कि भविष्य के संघर्ष काफी हद तक हवाई ताकत और मिसाइलों से लड़े जाएंगे। उन्होंने कहा था कि भारत ऑपरेशन सिंदूर के पहले ही दिन हार गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीटीआई भाषा के अनुसार, चव्हाण ने कहा, 'सेना की बात करें तो हमारे पास 12 लाख से 15 लाख सैनिक हैं, जबकि पाकिस्तान के पास पांच लाख से छह लाख सैनिक हैं। लेकिन इसका (बड़ी संख्या का) कोई महत्व नहीं है क्योंकि उस तरह का युद्ध (जमीनी स्तर पर) अब नहीं होगा।' यहां पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इतनी बड़ी सेना रखने की आवश्यकता पर सवाल उठाया।

कांग्रेस नेता ने कहा, 'अब यह मायने नहीं रखता कि आपके पास कितनी पैदल सेना है, क्योंकि कोई भी आपको उस तरह का युद्ध नहीं करने देगा। हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा है कि सेना एक किलोमीटर भी आगे नहीं बढ़ी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लड़ाई सिर्फ हवाई और मिसाइल हमलों तक सीमित रही और आगे भी युद्ध इसी तरह होंगे।' चव्हाण ने कहा, 'ऐसे में 12 लाख सैनिकों की सेना रखने की क्या जरूरत है? उन्हें किसी और काम में लगाना बेहतर होगा।'

ऑपरेशन सिंदूर पर भी बोले

एएनआई के अनुसार, पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चव्हाण ने कहा, '(ऑपरेशन सिंदूर) के पहले ही दिन पूरी तरह से हार चुके थे। 7 मई को चले आधे घंटे के हवाई संघर्ष में हार गए थे। अब लोग इसे स्वीकार करें या न करें। भारतीय विमान गिरा दिए गए थे। वायुसेना पूरी तरह से जमीन पर थी और एक भी विमान नहीं उड़ा। अगर कोई विमान ग्वालियर, बठिंडा या सिरसा से उड़ता तो इस बात की काफी संभावनाएं थीं कि उसे पाकिस्तान गिरा देता। इसके चलते वायुसेना पूरी तरह से जमीन पर थी।'

ऑपरेशन सिंदूर

22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 सैलानियों की हत्या कर दी थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी। इसके तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 4 दिनों तक संघर्ष भी चला, जिसे पाकिस्तान के अनुरोध पर रोक दिया गया था।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।