Explainer: पहले बोट क्लब और अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से रोक, संसद से कैसे दूर होती जा रही आंदोलन की गूंज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इतिहास देखें तो आंदोलन की जगह बदलने का सिलसिला नया नहीं है। 1988 में किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में बोट क्लब पर बड़ी संख्या में किसान जुटे थे। इस आंदोलन ने तत्कालीन राजीव गांधी सरकार पर दबाव बनाया था।

Delhi Police removed Jantar Mantar from protest sites history Boat Club India gate
जंतर-मंतर के पास तैनात पुलिसकर्मी।

दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर को तय स्थलों की लिस्ट से हटा दिया है और उसकी जगह 3 नए स्थान दिए गए हैं। इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी मैदान शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मौजूदा निर्धारित स्थल के विकल्प के तौर पर विरोध प्रदर्शन और धरने आयोजित करने के लिए उपयुक्त स्थानों की समीक्षा करने के वास्ते समिति गठित की थी। नए तीनों स्थानों पर विरोध प्रदर्शन और धरने आयोजित करने के लिए एसओपी अलग से जारी की जाएगी। इस तरह राजधानी में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वालों के लिए अब संसद तक पहुंचना आसान नहीं रह गया है। कभी इंडिया गेट और बोट क्लब के आसपास होने वाले आंदोलन अब जंतर-मंतर से भी दूर कर दिए गए हैं।

संसद भवन से आंदोलन की जगह की दूरी लगातार बढ़ने की कहानी राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शनों के बदलते इतिहास से जुड़ी है। दिल्ली में लंबे समय तक बोट क्लब आंदोलन और धरना-प्रदर्शन का प्रमुख केंद्र रहा। यह जगह इंडिया गेट के पास और संसद भवन के नजदीक है। यहां जुटने वाले प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए रैली निकालते थे और धरना देते थे। संसद, राष्ट्रपति भवन और सरकारी दफ्तरों के करीब होने के कारण इन प्रदर्शनों पर राजनीतिक हलकों की नजर रहती थी। किसान, कर्मचारी, छात्र और दूसरे संगठनों के आंदोलन यहां दिखाई देते थे। लेकिन जैसे-जैसे दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को लेकर चिंताएं बढ़ीं, वैसे-वैसे इस इलाके में बड़े प्रदर्शनों को लेकर नियम सख्त किए जाने लगे। इसके बाद बोट क्लब की जगह आंदोलन के प्रमुख केंद्र के तौर पर जंतर-मंतर सामने आया।

जंतर-मंतर विरोध की आवाज उठाने का ठिकाना रहा

तीन दशक से ज्यादा समय तक जंतर-मंतर दिल्ली में विरोध की आवाज उठाने का प्रमुख ठिकाना बना रहा। अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से लेकर पहलवानों के धरने तक, कई बड़े आंदोलन यहां हुए। लेकिन सोमवार को सामने आई नई व्यवस्था के तहत जंतर-मंतर को भी आधिकारिक प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है। इसकी जगह रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD मैदान को प्रदर्शन के लिए तय किया गया है। यानी अब प्रदर्शनकारियों को अपनी मांगें उठाने के लिए पहले से ज्यादा दूर जाना पड़ सकता है। रामलीला मैदान मध्य दिल्ली में है, जबकि बुराड़ी और सीबीडी मैदान राजधानी के दूसरे हिस्सों में स्थित हैं।

बोट क्लब पर जुटा करते थे बड़ी संख्या में लोग

इतिहास देखें तो आंदोलन की जगह बदलने का सिलसिला नया नहीं है। 1988 में किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में बोट क्लब पर बड़ी संख्या में किसान जुटे थे। इस आंदोलन ने तत्कालीन राजीव गांधी सरकार पर दबाव बनाया था। इसके बाद सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं के बीच बोट क्लब पर प्रदर्शन सीमित किए गए और 1993 के आसपास जंतर-मंतर प्रमुख धरना स्थल बन गया। अब जंतर-मंतर से रामलीला मैदान की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। सीबीडी मैदान से संसद भवन की दूरी लगभग 12 किलोमीटर और बुराड़ी मैदान करीब 23 किलोमीटर दूर है। प्रशासन के लिए इन जगहों पर भीड़ और यातायात संभालना आसान हो सकता है, लेकिन प्रदर्शनकारियों के लिए संसद और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाना पहले जितना सीधा नहीं रह जाएगा।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपहले बोट क्लब, अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से रोक; संसद से दूर होती आंदोलन की गूंज