कॉकरोच जनता पार्टी की पहली इच्छा तुरंत पूरी, कब तक के लिए मिली हरी झंडी
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी की बात मान ली है। पुलिस ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत दे दी है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की पहली इच्छा पूरी हो चुकी है। दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को आवेदन करते ही तुरंत प्रदर्शन की इजाजत दे दी। दीपके ने जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन की इजाजत मांगी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक धरना-प्रदर्शन के लिए हरी झंडी दी है।
संसद मार्ग थाने में आवेदन के बाद दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को प्रदर्शन की अनुमति का लेटर दिया। इसमें कहा गया है कि उनके आवेदन के आधार पर जंतर मंतर पर 6 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक धरना-प्रदर्शन की अनुमति दी गई है। उन्हें सुप्री मकोर्ट की ओर से निर्देशित नियमों और उनकी ओर से दिए गए शर्तों का पालन करने को कहा गया है। 'कॉकरोच जनता पार्टी'के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें एयरपोर्ट से बाहर ले जाया गया। दिल्ली पहुंचने के बाद दीपके ने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने का आग्रह किया।
दीपके ने दिल्ली पहुंचकर क्या कहा
दीपके ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में जंतर-मंतर पर समर्थकों से मिलने की उत्सुकता व्यक्त की और उन्हें एक किताब और तिरंगा लाने का कहा। उन्होंने प्रदर्शन में हिस्सा लेने आने वाले लोगों से पुलिसकर्मियों को 'करुणा और कृतज्ञता के प्रतीक' के रूप में फूल भेंट करने का भी आग्रह किया। उन्होंने लिखा, 'पहुंच गया। जंतर-मंतर पर आप सभी से मिलने के लिए उत्सुक हूं। एक किताब और हमारा तिरंगा लाना न भूलें! पुलिसकर्मियों को करुणा और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में फूल भेंट करें। हमें यह आंदोलन प्रेम और शांति के साथ करना है!'
क्या है कॉकरोच पार्टी की मांग
कॉकरोच पार्टी और इसके समर्थक नीट, सीबीएसई और सीयूईटी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही की मांग कर रहा है। कॉकरोच पार्टी का कहना है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जाएगी।
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
प्रदर्शन के मद्देनजर कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, सीमा प्रवेश बिंदुओं और अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई है। एहतियात के तौर पर नयी दिल्ली और अन्य रणनीतिक स्थानों पर 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इस प्रदर्शन से पहले सीजेपी ने प्रतिभागियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिनमें उनसे अहिंसक आचरण बनाए रखने और किसी भी प्रकार के टकराव से बचने का आग्रह किया गया था। दीपके की हालिया अपील में इन निर्देशों को दोहराया गया है और प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने पर विशेष जोर दिया गया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


