बेईमान बेटी से लड़ते-लड़ते मर गया पिता, कम पढ़े लिखे होने का फायदा उठाकर किया ये काम

लाइव हिन्दुस्तान
share

पिता के कम पढ़े-लिखे होने का फायदा उठाकर बेटी ने सेल डीड बनवाकर हस्ताक्षर करवा लिए। पिता को बाद में धोखाधड़ी का पता चला। वे कानूनी लड़ाई लड़ते हुए चल बसे।

Delhi daughter betray father made sale deed obtain signature
बेटी ने पिता को धोखे में रखकर साइन करवाया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पांच बेटियों के पालन-पोषण से लेकर उनके विवाह तक की हर जिम्मेदारी निभाने वाला पिता 83 साल की उम्र में अपनी ही एक बेटी के हाथों धोखाधड़ी का शिकार हुआ। इस अन्याय के खिलाफ उन्होंनेे कानूनी लड़ाई लड़ी और जीती भी मगर पूरा न्याय मौत के बाद मिल पाया। दिल्ली के रहने वाले रामसरूप ने 2006 में पांचों बेटियों को संपति में हिस्सा देने के लिए वसीयत बनवाने का निर्णय किया। उन्होंने सबसे छोटी बेटी पर भरोसा कर उसे इस काम में मदद के लिए कहा। बेटी ने पिता के कम पढ़े-लिखे होने का फायदा उठाया और वसीयत की बजाय अपने नाम अंग्रेजी में लिखी सेल डीड बनवाकर पिता से हस्ताक्षर करवा लिए।

उसी साल देखभाल के नाम पर पिता के पास आकर रहने लगी। रामसरूप ने कई बार वसीयत के कागजात मांगे मगर बेटी टालमटोल करती रही। 2013 में पिता ने दूसरी बेटियों के माध्यम से सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से कॉपी निकलवाई, तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। रामसरूप ने पुलिस को शिकायत दी, नई वसीयत बनवाकर सबसे छोटी बेटी को संपति से बेदखल कर दिया। कानूनी लड़ाई लड़ते लड़ते 2016 में 93 साल की उम्र में रामसरूप की मृत्यु हो गई तो चार बेटियों ने इसे आगे बढ़ाया।

अदालत से फैसला आ गया मगर बेटी ने घर खाली नहीं किया और उस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी। अब हाईकोर्ट ने सबसे छोटी बेटी को तत्काल घर खाली करने और अन्य चारों बेटियों को इसका कब्जा दिलाने का आदेश दिया है। बुजुर्ग कारखाना चलाते थे। वह कर्मचारियों की हाजिरी लगाते थे। हाजिरी रजिस्टर को देखने से पता चल रहा था कि वह टूटी-फूटी हिंदी लिख पाते हैं। अंग्रेजी तो बहुत दूर की बात है।

बुजुर्ग ने दर्ज कराई शिकायत

बुजुर्ग के मेडिकल दस्तावेजों से पता चलता है कि उनकी आंखों रोशनी बहुत कम थी। शारीरिक क्षमता भी अधिक उम्र की वजह से कुछ कदम चलने की थी। सहायक की आवश्यकता थी। अदालत ने कहा कि बेटी ने जो-जो बहाने बनाए सबको जांचा गया, यहां तक की उसके बैंक खाते में सेल डीडी वाले महीने में महज दस हजार रुपये थे। बुजुर्ग द्वारा बेटी के खिलाफ पुलिस को दी गई धोखाधड़ी की शिकायत को भी अदालत ने अहम साक्ष्य माना है।

एक लाख में पूरा मकान

अदालत ने माना कि जिस मकान की बात यहां हो रही है। 2006 में उसकी कीमत 60 लाख रुपये थी, जबकि बेटी ने दावा किया कि उसने एक लाख रुपये पिता को देकर यह मकान खरीदा है। ऐसा कैसे संभव हो सकता है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबेईमान बेटी से लड़ते-लड़ते मर गया पिता, कम पढ़े लिखे होने का फायदा उठा किया ऐसा