Hindi NewsIndia NewsDelhi Car Blast US Embassy in New Delhi issues security alert for its citizens
लाल किला, चांदनी चौक और भीड़ में जाने से बचें; अमेरिकी दूतावास की अपने नागरिकों को चेतावनी

लाल किला, चांदनी चौक और भीड़ में जाने से बचें; अमेरिकी दूतावास की अपने नागरिकों को चेतावनी

संक्षेप:

श्रीलंका हाई कमीशन ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘श्रीलंका हाई कमीशन दिल्ली में सोमवार शाम हुए दुखद विस्फोट में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’

Nov 11, 2025 07:07 am ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली में लाल किले के पास विस्फोट के बाद भारत में अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। दूतावास ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कहा, ‘10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में विस्फोट हुआ, जिसमें स्थानीय मीडिया के अनुसार कई लोग हताहत हुए हैं। विस्फोट का कारण अभी अज्ञात है, लेकिन भारत सरकार ने कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।’

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:Delhi Blast LIVE: दिल्ली धमाके मामले में दो लोग हिरासत में, पुलिस की जांच तेज

दूतावास की ओर से कहा गया कि अमेरिकी नागरिक दिल्ली में लाल किले और चांदनी चौक के आसपास के क्षेत्रों व भीड़ से बचें। लोकल मीडिया से अपडेट लेते रहें। अपने आसपास की चीजों को लेकर सतर्क रहें। साथ ही, पर्यटकों के ठिकाने वाली जगहों पर विशेष सावधानी बरतें।'

अमेरिकी विदेश विभाग का संदेश

अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो की ओर से लिखा गया, 'नई दिल्ली में हुए भयानक विस्फोट से प्रभावित लोगों के साथ हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। जिन्होंने अपनों को खोया, उसका दुख है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।'

ब्रिटिश हाई कमिश्नर ने क्या कहा

भारत में ब्रिटिश हाई कमिश्नर लिंडी कैमरन ने ट्रैवल एडवाइजरी साझा करते हुए कहा, 'नई दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।' विस्फोट के बाद कई दूतावासों से संवेदना संदेश आए। श्रीलंका हाई कमीशन ने एक्स पर पोस्ट किया, 'श्रीलंका हाई कमीशन दिल्ली में आज शाम हुए दुखद विस्फोट में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। श्रीलंका भारत के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता से खड़ा है।'

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।