Hindi NewsIndia NewsDelhi car blast propaganda accounts circulating old image on social media fake photo link
Fact Check: धुएं का गुबार और क्षतिग्रस्त इमारतें, क्या वायरल फोटो दिल्ली धमाके की है?

Fact Check: धुएं का गुबार और क्षतिग्रस्त इमारतें, क्या वायरल फोटो दिल्ली धमाके की है?

संक्षेप:

पीआईबी के फैक्ट चेक यूनिट ने इस दावे को पूरी तरह खारिज किया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने साफ किया कि वायरल तस्वीर दिल्ली के किसी विस्फोट से जुड़ी नहीं है, बल्कि यह 2024 में लेबनान के बेरूत में हुए इजरायली हवाई हमले की है।

Nov 11, 2025 08:43 am ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली में सोमवार को हुए बम धमाके को लेकर कई अफवाहें भी तेजी से फैलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर वायरल की गई है। यह फोटो किसी जलते हुए इलाके की है, जहां धुएं का गुबार और क्षतिग्रस्त इमारतें दिखाई दे रही हैं। कई प्रोपेगैंडा अकाउंट्स ने दावा किया कि यह तस्वीर दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए विस्फोट की है। इन पोस्ट्स में लिखा गया कि दिल्ली में बड़ा धमाका हुआ है और स्थिति गंभीर है। इस तरह की पोस्ट्स ने लोगों में दहशत पैदा कर दी और कई यूजर्स ने बिना सत्यापन के इन्हें आगे शेयर करना शुरू कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:धमाका इतना तेज, आवाज सुनकर ही चली गई जान; दिल्ली ब्लास्ट का ये वीडियो रुला देगा

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के फैक्ट चेक यूनिट ने इस दावे को पूरी तरह खारिज किया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने साफ किया कि वायरल तस्वीर दिल्ली के किसी विस्फोट से जुड़ी नहीं है, बल्कि यह 2024 में लेबनान के बेरूत में हुए इजरायली हवाई हमले की है। इस तस्वीर का मूल स्रोत mtv.com.lb है, जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि यह बेरूत के दाहियेह इलाके में हुए हमले की फोटो है। PIB ने चेतावनी दी कि ऐसे फर्जी दावों से बचें और किसी भी जानकारी को आगे शेयर करने से पहले आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।

दिल्ली में लाल किले के पास कार विस्फोट

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में भीषण विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई और 24 से ज्यादा लोग घायल हैं। यह विस्फोट एक आई20 कार में हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के कई वाहनों में आग लग गई और कुछ के परखच्चे उड़ गए। आसपास की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। विस्फोट में मरने वालों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और घटना के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।