Hindi NewsIndia NewsDelhi car blast MBBS student detained in Bengal links terrorist organizations released
अब बंगाल से MBBS का छात्र NIA की हिरासत में, आतंकी संगठनों से संबंध रखने के आरोप

अब बंगाल से MBBS का छात्र NIA की हिरासत में, आतंकी संगठनों से संबंध रखने के आरोप

संक्षेप:

सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘वह अपनी मां और बहन के साथ पैतृक घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। NIA के अधिकारियों ने मोबाइल टॉवर लोकेशन के जरिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के बाद उसे हिरासत में ले लिया।'

Nov 16, 2025 07:10 am ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में आतंकवादी संगठनों से संबंधों को लेकर MBBS छात्र हिरासत में लिया गया था। राष्ट्रीय जांज एजेंसी (NIA) ने पूछताछ के बाद अब उसे छोड़ दिया है। सीनियर अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान जानिसुर आलम उर्फ निसार आलम के रूप में हुई है, जो हरियाणा के अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र है और लुधियाना का निवासी है। उन्होंने कहा कि छात्र के परिवार का संबंध उत्तर दिनाजपुर के डालखोला के पास स्थित कोनाल गांव से है। छात्र को शुक्रवार सुबह सुरजापुर बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:दिल्ली धमाके से खुश हो रहे थे, असम में 21 गिरफ्तार; CM सरमा बोले- बर्दाश्त नहीं

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आलम को सुरजापुर बाजार से उसके पैतृक घर में शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौटते समय आतंकियों के साथ संबंध होने के संदेह में NIA ने हिरासत में ले लिया था। अधिकारी ने कहा, ‘वह अपनी मां और बहन के साथ अपने पैतृक घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। एनआईए के अधिकारियों ने मोबाइल टॉवर लोकेशन के जरिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के बाद उसे हिरासत में ले लिया।' उन्होंने बताया कि एनआईए के सिलीगुड़ी कार्यालय में पूछताछ के बाद शनिवार शाम आरोपी छात्र को छोड़ दिया गया।

आलम का मोबाइल फोन जब्त

अधिकारी ने कहा, ‘जानिसुर आलम का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। जांच एजेंसी की ओर से दोबारा बुलाए जाने पर उसे उपस्थित होने को कहा गया है। कुछ दिन पहले परिवार में एक शादी थी और आलम उसमें शामिल होने के लिए घर आया था।’ उन्होंने कहा कि एनआईए को हाल में दिल्ली में हुए विस्फोट से संबंधित गतिविधियों में उसके शामिल होने का संदेह है। हालांकि, NIA ने अभी तक उसके कथित संबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। एक अन्य अधिकारी ने बताया था कि हिरासत में लिए जाने से पहले आलम को इलाके के स्टेशन के पास संदिग्ध रूप से घूमते भी देखा गया था।

दिल्ली विस्फोट से संबंध है या नहीं?

केंद्रीय जांच एजेंसी के एक सूत्र ने कहा, ‘पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। हमें अभी यह पता लगाना है कि दिल्ली विस्फोट से उसका कोई सीधा संबंध है या नहीं। उसके पास से डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए हैं।’ संदिग्ध के चाचा ने कहा, ‘वह बहुत ही शांत स्वभाव वाला और विनम्र युवक है, हमेशा अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहता है। किसी और चीज़ में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है। यह सोचना भी अविश्वसनीय है कि उसका किसी विस्फोट से कोई संबंध हो सकता है।’ निसार की मां ने दावा किया कि उनका बेटा हमेशा से कानून का पालन करता रहा है और उस पर लगे आरोप समझ से परे हैं।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।