Hindi NewsIndia Newsdelhi blast suspects umar un nabi Bhabhi Muzammil big revelation Know Everything
मुझे यकीन ही नहीं... ‘आतंकी डॉक्टर’ की भाभी ने खोला उमर का 'राज'; बताई हर बात

मुझे यकीन ही नहीं... ‘आतंकी डॉक्टर’ की भाभी ने खोला उमर का 'राज'; बताई हर बात

संक्षेप: दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के मुख्य आरोपी डॉ उमर उन नबी की भाभी ने दावा किया है कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि वह कथित रूप से आतंकी साजिशों में लिप्त हो सकता है। आइये जानते हैं कि आतंकी डॉक्टर की भाभी ने और क्या कहा…

Tue, 11 Nov 2025 05:18 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के मुख्य आरोपी डॉ उमर उन नबी की भाभी ने दावा किया है कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि वह कथित रूप से आतंकी साजिशों में लिप्त हो सकता है। फरीदाबाद के अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले डॉ उमर उन नबी सोमवार को लाल किले के पास हुए विस्फोट में इस्तेमाल हुई हुंडई i20 कार चला रहा था। इस धमाके में कम से कम 13 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। जांच एजेंसियों का मानना है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के निवासी नबी ने इस साजिश की रूपरेखा तैयार करने और विस्फोटकों को दिल्ली पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, डॉ नबी की भाभी मुजम्मिल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि सुरक्षा बलों ने उनके पति, देवर और सास को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने हमसे उमर के बारे में पूछताछ की और जब हमने बताया कि वह दिल्ली में है, तो तीनों को पूछताछ के लिए थाने ले गए। मुजम्मिल ने कहा कि उन्होंने आखिरी बार उमर से पिछले शुक्रवार को बात की थी। वह ऐसा व्यक्ति बिल्कुल नहीं था। हमने उसे पढ़ाने-लिखाने के लिए बेहद कष्ट उठाए थे।

उन्होंने नबी के बचपन के बारे में बताया कि वह हमेशा से ही अंतर्मुखी स्वभाव के थे, उनके ज्यादा मित्र नहीं थे और वह अपनी पढ़ाई व नौकरी पर ही ध्यान देते थे। मुजम्मिल ने आगे कहा कि शुक्रवार को उमर ने फोन पर बताया था कि वह परीक्षाओं में व्यस्त हैं और तीन दिन बाद घर लौटेंगे। वह जन्म से ही शर्मीला और संकोची था।

मुजम्मिल ने यह भी बताया कि नबी दो महीने पहले घर आए थे और हाल ही में उनकी सगाई हो चुकी है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि हमने कड़ी मेहनत की थी ताकि वह स्वावलंबी बने और हमारा ख्याल रख सकें। मुझे भरोसा ही नहीं हो रहा कि ऐसा कुछ हो रहा है। सगाई तो हो गई, लेकिन शादी अभी बाकी थी। वह पिछले दो महीने से घर नहीं आए थे, उनके ज्यादा दोस्त भी नहीं थे। वह तो बस पढ़ाई में जुटे रहते थे।

वहीं, जांचकर्ताओं का कहना है कि सोमवार शाम करीब 6:52 बजे सुनहरी मस्जिद के पास हुए धमाके के वक्त नबी उसी कार में मौजूद था। सीसीटीवी फुटेज में विस्फोट से लगभग तीन घंटे पहले कार को खड़ी होते दिखाया गया है। दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि डॉ उमर उन नबी ने धमाके से पहले ही विस्फोटक सामग्री को दिल्ली पहुंचा दिया था।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।