कौन हैं देबाशीष शर्मा? 4 दिन पहले BJP में शामिल हुए, नौगांव लोकसभा सीट से बन गए उम्मीदवार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बाद में वे बीजेपी में शामिल हो गए और बीते विधानसभा चुनावों में दिसपुर सीट से जीत हासिल की थी। देबाशीष शर्मा रिटायर डीसी हैं और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे। आपको बता दें कि इस सीट पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होगा, जबकि वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को की जाएगी।

BJP leading on four seats in Gurugram
भाजपा ने उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को असम की नौगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए देबाशीष शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया। आपको बता दें कि यह सीट प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे से खाली हुई थी, जिन्होंने 2024 में कांग्रेस के टिकट पर यह सीट जीती थी। बाद में वे बीजेपी में शामिल हो गए और बीते विधानसभा चुनावों में दिसपुर सीट से जीत हासिल की थी। देबाशीष शर्मा रिटायर डीसी हैं और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे।

देबाशीष शर्मा ने हाल ही में अपने पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट ली थी। इसके बाद वे 8 सितंबर को गुवाहाटी में भाजपा दफ्तर में पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कई कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया था।

कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन ने पिछले सप्ताह असम के मुख्य चुनाव अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने नौगांव के जिला कमिश्नर के तौर पर देबाशीष शर्मा के कार्यकाल में लिए गए कई फैसलों की समीक्षा करने और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की थी। मुख्य चुनाव अधिकारी ने जरूरी कार्रवाई और निर्देशों के लिए यह शिकायत चुनाव आयोग को भेज दी।

कौन हैं देबाशीष शर्मा?

अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएट और पब्लिक रिलेशंस में पीजी करने वाले देबाशीष शर्मा 1992 में असम सिविल सेवा में शामिल हुए और उनकी पहली पोस्टिंग बारपेटा में हुई थी। उन्होंने असम के तत्कालीन गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल एस.के. सिन्हा के विशेष अधिकारी और मुंबई में असम भवन के डिप्टी रेजिडेंट कमिश्नर के तौर पर भी काम किया।

नौगांव में ट्रांसफर होने से पहले उन्होंने गुवाहाटी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर और मोरीगांव के जिला कमिश्नर के तौर पर भी काम किया। नौगांव से ही उन्होंने स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। शर्मा कैंसर देखभाल संस्था 'दीपशिखा' के संस्थापक चेयरमैन और ट्रस्टी हैं।

आपको बता दें कि इस सीट पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होगा, जबकि वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को की जाएगी।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकौन हैं देबाशीष शर्मा? 4 दिन पहले BJP में शामिल हुए, नौगांव से बन गए कैंडिडेट