Hindi NewsIndia NewsCyril Ramaphosa says New Delhi should told hosting G20 summit difficult task PM Modi
'बताना चाहिए था कि G-20 की मेजबानी इतनी मुश्किल है', रामफोसा ने पीएम मोदी से क्या कहा

'बताना चाहिए था कि G-20 की मेजबानी इतनी मुश्किल है', रामफोसा ने पीएम मोदी से क्या कहा

संक्षेप:

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, 'हमने आपके जी-20 आयोजन से बहुत कुछ सीखा। आपका आयोजन तो शानदार था। हमारा उसकी तुलना में बहुत छोटा है।' इस पर पीएम मोदी ने तुरंत जवाब दिया, 'छोटा ही हमेशा खूबसूरत होता है।'

Nov 24, 2025 08:17 am ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने जोहान्सबर्ग में शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि नई दिल्ली को पहले बता देना चाहिए था कि जी-20 की मेजबानी करना इतना मुश्किल काम है। दक्षिण अफ्रीका ने अफ्रीका में पहली बार जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। रामफोसा ने रविवार को ही सम्मेलन का औपचारिक समापन किया। उन्होंने कहा कि अब जी-20 की अध्यक्षता अमेरिका को सौंप दी गई है। उन्होंने जी-20 का गेवल बजाकर सम्मेलन बंद किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:SC/ST कोटा वाली नौकरियों का बड़ा हिस्सा क्रीमी लेयर वाले हथिया रहे: CJI गवई

सिरिल रामफोसा और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार, निवेश, खनन, क्रिटिकल मिनरल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और खाद्य सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई। भारत-दक्षिण अफ्रीका प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में राष्ट्रपति रामफोसा ने जी-20 लीडर्स समिट की मेजबानी में भारत के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने हंसते हुए कहा, 'जी-20 की मेजबानी में भारत ने जो समर्थन दिया, उसके लिए धन्यवाद। आप लोगों को पहले बता देना चाहिए था कि यह इतना कठिन काम है, शायद हम भाग जाते।' उनकी इस बात पर प्रधानमंत्री मोदी और कमरे में मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

भारत मंडपम में 18वां जी-20 शिखर सम्मेलन

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, 'हमने आपके जी-20 आयोजन से बहुत कुछ सीखा। आपका आयोजन तो शानदार था। हमारा उसकी तुलना में बहुत छोटा है।' इस पर पीएम मोदी ने तुरंत जवाब दिया, 'छोटा ही हमेशा खूबसूरत होता है।' सितंबर 2023 में भारत ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वां जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया था। भारत की अध्यक्षता के दौरान ही अफ्रीकी संघ को जी-20 का स्थायी सदस्य बनाया गया था। रामफोसा से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, 'जोहान्सबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से बहुत अच्छी मुलाकात हुई।' उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-दक्षिण अफ्रीका साझेदारी के सभी पहलुओं की समीक्षा की।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।