CJI गवई की कोर्ट में पेश कर देंगे, धमकी देकर साइबर ठगों ने लूट लिए करीब 7 करोड़ रुपए

CJI गवई की कोर्ट में पेश कर देंगे, धमकी देकर साइबर ठगों ने लूट लिए करीब 7 करोड़ रुपए

संक्षेप:

साइबर अपराधों की बढ़ते मामलों के बीच हाल ही में CJI गवई के नाम पर ठगी के अनोखे केसेस सामने आए हैं। यहां अलग-अलग मामलों में ठगों ने करीब 7 करोड़ रुपए लूट लिए।

Oct 14, 2025 11:06 pm ISTJagriti Kumari भाषा, मुंबई
share

साइबर ठगों ने हाल ही में देश के मुख्य न्यायधीश जस्टिस बी आर गवई के नाम पर करोड़ों की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। नासिक के 2 बुजुर्गों से अलग-अलग घटनाओं में CJI गवई की अदालत में ऑनलाइन पेशी कराने की धमकी देकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ करने और 6.72 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि नासिक साइबर पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है और सितंबर में हुई इन घटनाओं की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में गंगापुर रोड निवासी 74 वर्षीय अनिल लालसरे भी शामिल हैं। लालसारे की पत्नी ‘स्ट्रोक’ के बाद पिछले ढाई साल से बिस्तर पर हैं। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत है और दंपति का बेटा विदेश में रहता है।

प्राथमिकी के मुताबिक, ‘‘लालसरे को एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें बताया कि उनके आधार कार्ड से जुड़े क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल वित्तीय धोखाधड़ी के लिए किया गया है। उसने लालसरे से कहा कि अगर वह 72 लाख रुपये का जुर्माना नहीं भरते हैं तो उन्हें ‘डिजिटल अरेस्ट’ किया जाएगा और प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति गवई की अदालत में पेश किया जाएगा।’’ इसके मुताबिक फोन करने वाले ने शिकायतकर्ता को धमकी भी दी कि अगर वह पैसे नहीं देंगे तो CBI उन्हें गिरफ्तार करेगी और उनसे दिल्ली में पूछताछ की जाएगी।

पुलिस ने आगे बताया, ‘‘उम्र संबंधी बीमारी के कारण ठीक से चलने में असमर्थ लालसरे ने बैंक जाकर दिए गए खाते में 72 लाख रुपये जमा कर दिए।’’ उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी का पता चला कि 13 अक्टूबर को तब हुआ जब लालसरे के रिश्तेदार वृद्ध दंपति से मिलने उनके घर पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
'पहलगाम हमले के आतंकियों की मदद की', ठगों ने खोजा डिजिटल अरेस्ट का नया तरीका
लखनऊ के बुजुर्ग के साथ डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, 5 दिन तक कैद में रखकर 1.18 करोड़ ठगे

वहीं पुलिस ने बताया कि इसी तरह की एक और घटना सामने आई है जिसमें एक बुजुर्ग से साइबर ठगों ने इसी तरह की धमकी देकर ठगी की। प्राथमिकी के मुताबिक व्यक्ति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर सीजेआई की अदालत में पेश करने की धमकी दी गई और आरोप लगाया कि उनके सिम कार्ड का इस्तेमाल अश्लील तस्वीरें और वीडियो प्रसारित करने के लिए किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ से बचने के लिए बुजुर्ग ने कुल छह करोड़ रुपये का भुगतान किया।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।