एम्स के निदेशक डॉक्टर गुलेरिया ने लगवाया टीका

दिल्ली के एम्स में देश का पहला कोरोना टीका दिया गया
दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.हर्षवर्धन और एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की मौजूदगी में एम्स में कोरोना वायरस का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। #COVID19 pic.twitter.com/IW7aODRyFK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2021
भारत का लोहा दुनिया मान रही है: पीएम मोदी
भारत ने इस महामारी से जिस प्रकार से मुकाबला किया उसका लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है। केंद्र और राज्य सरकारें, स्थानीय निकाय, हर सरकारी संस्थान, सामाजिक संस्थाएं, कैसे एकजुट होकर बेहतर काम कर सकते हैं, ये उदाहरण भी भारत ने दुनिया के सामने रखा: पीएम मोदी
लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था पर असर होगा यह पता था: पीएम मोदी
देश में लॉकडाउन का निर्णय आसान नहीं था। इतनी बड़ी आबादी को घर के अंदर रखना आसान नहीं होगा यह हमें पता था, और यहां तो पूरा देश बंद होने जा रहा था। इसका देश की अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा, यह भी हमें पता था लेकिन देश में जान है तो जहान है।
स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को पीएम ने किया याद
निराशा के इस दौर में कुछ लोगों ने उम्मीद की किरण जगाई। स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स कई दिनों तक बिना घर लौटे काम करते रहे। कई स्वास्थ्य कर्मी ऐसे भी रहे जो कभी घर लौटे ही नहीं। ये टीका उन सभी को श्रद्धांजलि है।
कोरोना की वजह से जिंदगी गंवाने वालों को याद कर भावुक हुए पीएम
पीएम मोदी ने कहा- आमतौर पर बीमारी में परिवार पास रहता है लेकिन इस बीमारी ने तो बीमार को परिवार से ही दूर कर दिया। कोरोना काल को याद कर के मन सिहर जाता है। कोरोना काल में मां को बच्चे से दूर रहना पड़ा। कई साथी अस्पताल से घर वापस नहीं लौट पाए।
कोरोना से हमारी लड़ाई आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की रही
कोरोना से हमारी लड़ाई आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की रही है। इस मुश्किल लड़ाई से लड़ने के लिए हम अपने आत्मविश्वास को कमजोर नहीं पड़ने देंगे, ये प्रण हर भारतीय में दिखा: पीएम
भारत का ट्रैक रिकॉर्ड भरोसेमंद रहा है
भारत के वैक्सीन वैज्ञानिक, हमारा मेडिकल सिस्टम, भारत की प्रक्रिया की पूरे विश्व में बहुत विश्वसनीयता है। हमने ये विश्वास अपने ट्रैक रिकॉर्ड से हासिल किया है: पीएम मोदी
भारत का टीकाकरण अभियान बहुत ही मानवीय और महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर आधारित
भारत का टीकाकरण अभियान बहुत ही मानवीय और महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर आधारित है। जिसे सबसे ज्यादा जरूरी है, उसे सबसे पहले कोरोना का टीका लगेगाः पीएम मोदी
वैक्सीन की दूसरी डोज लेना भी जरूरी: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा- कोरोना वैक्सीन की 2 डोज लगनी बहुत जरूरी है। पहली और दूसरी डोज के बीच लगभग एक महीने का अंतराल भी रखा जाएगा। दूसरी डोज़ लगने के 2 हफ्ते बाद ही आपके शरीर में कोरोना के विरुद्ध ज़रूरी शक्ति विकसित हो पाएगी।
भारत की वैक्सीन बहुत सस्ती, भारतीयों के अनुकूल
भारतीय वैक्सीन विदेशों की वैक्सीन की तुलना में बहुत सस्ती हैं। विदेशी वैक्सीन को माइनस 70 डिग्री के तापमान में रखना पड़ता है। वहीं, भारत में जो वैक्सीन बनाई गई है वह भारतीय स्थितियों और परिस्थितियों के अनुकूल है। यही वैक्सीन अब भारत को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में निर्णायक जीत दिलाएगी।
अफवाह और दुष्प्रचार से बचें
भारत के वैक्सीन की बहुत विश्वसनीयता है। यह कई प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद ही मंजूर की गई है। इसलिए वैक्सीन को लेकर किसी तरह के प्रापेगैंडा, अफवाह और दुष्प्रचार का शिकार न हों।
पीएम मोदी ने दी सलाह
टीका के बाद भी दो गज की दूरी, मास्क और अन्य नियमों का पालन करते रहें।
इस चरण में 30 अगले चरण में 30 करोड़ को लगेगा टीका
इतिहास में इतने बड़े स्तर का टीकाकरण अभियान कभी नहीं चलाया गया। यह अभियान कितना बड़ा है इसका अंदाजा आप इसके पहले चरण से ही लगा सकते हैं। दुनिया के कई देशों की आबादी 3 करोड़ से भी कम है और भारत पहले चरण में ही 3 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर रहा है। दूसरे चरण में इसे 30 करोड़ ले जाना है।
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई
महाभियान की शुरुआत करते हुए बोले पीएम मोदी- अब से कुछ ही मिनट बाद भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। मैं सभी देशवासियों को इसके लिए बधाई देता हूं।
कोरोना की वैक्सीन आ गई है: पीएम मोदी
आज के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार रहा है, कितने महीनों से देश के हर घर में बच्चे, बूढ़े, जवान सबकी जुबान पर ये ही सवाल था कि कोरोना की वैक्सीन कब आएगी: प्रधानमंत्री
कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते बोले मोदी
देश को लंबे समय से इंतजार था। आमतौर पर एक वैक्सीन बनाने में सालों लग जाते हैं। लेकिन इतने कम समय में एक नहीं दो-दो मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयारी हुई है। यह भारत के सामर्थ्य, वैज्ञानिक दक्षता, भारत के टैलेंट का जीता जागता सबूत है।
कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते बोले मोदी
देश को लंबे समय से इंतजार था। आमतौर पर एक वैक्सीन बनाने में सालों लग जाते हैं। लेकिन इतने कम समय में एक नहीं दो-दो मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयारी हुई है। यह भारत के सामर्थ्य, वैज्ञानिक दक्षता, भारत के टैलेंट का जीता जागता सबूत है।
दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.हर्षवर्धन एम्स पहुंचे, स्वास्थ्य मंत्री यहां पर कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। #COVID19 pic.twitter.com/0eKq5a0L2Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2021
झारखंड में हो रही तैयारियां
झारखंड: देशभर में आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के मद्देनज़र रांची के सदर अस्पताल को सजाया गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2021
देश में आज 3,006 साइट पर वैक्सीनेशन किया जाएगा और हर साइट पर 100 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। #COVID19 pic.twitter.com/fLxKIbjTAN
मुंबई के बीकेसी कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर को सजाया गया
महाराष्ट्रः देशभर में आज से कोरोना वायरस का वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है, इसको देखते हुए मुंबई के बीकेसी कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर को सजाया गया है। #COVID19 pic.twitter.com/qq6JVregkJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2021
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज को फूलों से सजाया गया
मध्य प्रदेश: देशभर में आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के मद्देनज़र भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज को फूलों से सजाया गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2021
देश में आज 3,006 साइट पर वैक्सीनेशन किया जाएगा और हर साइट पर 100 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। #COVID19 pic.twitter.com/I3SLpMZWyi
कर्नाटक में भी पूरी तैयारी
कर्नाटकः देश में आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के लिए बेंगलौर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट को सजाया गया है। #COVID19 pic.twitter.com/EAZAjDhQZL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2021
उत्तर प्रदेश: यशोदा अस्पताल में सबसे पहले कोरोना का टीका लगवाने वाले डॉ. आरके मणि रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अपनी सूची देखते हुए।

दिल्ली के कुल 81 केंद्रों पर वैक्सीनेशन
दिल्लीः आज से शुरू हो रहे कोरोना वायरस के वैक्सीनेशन के लिए राजधानी के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में तैयारियां की गई हैं। राजधानी दिल्ली में आज कुल 81 साइट पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।#COVID19 pic.twitter.com/CwpF2eMunZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2021
असम में मेडिकल कॉलेज को फूलों से सजाया गया
असम: देशभर में आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के मद्देनज़र गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज को फूलों से सजाया गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2021
देश में आज 3,006 साइट पर वैक्सीनेशन किया जाएगा और हर साइट पर 100 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। #COVID19 pic.twitter.com/nmd9CHFfjI
पंजाब में भी कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियां जोरो पर
पंजाबः देश में आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के लिए अमृतसर के सिविल अस्पताल में तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर में वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। #COVID19 pic.twitter.com/ofG84fVL3n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2021
तेलंगाना टीकाकरण के लिए तैयार
तेलंगानाः देशभर में आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम से पहले हैदराबाद के नामपल्ली इलाके के कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर को सजाया गया है। देश में आज 3,006 साइट पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। #COVID19 pic.twitter.com/A1rys01pXX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2021
पीएम मोदी सुबह साढ़े 10 बजे करेंगी टीकाकरण अभियान की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10ः30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। लॉन्च के दौरान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 3,006 साइट वर्चुअल रूप से जुड़ी रहेंगी। #COVID19 pic.twitter.com/NAovFac4Yj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2021
उत्तर प्रदेश: बीएचयू अस्पताल में 100 लाभार्थियों को दी जाएगी वैक्सीन
उत्तर प्रदेश: देश में आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के लिए वाराणसी के BHU अस्पताल में तैयारियां चल रही हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया, "आज यहां लगभग 100 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। हम कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर 25-25 के स्लॉट में लोगों को वैक्सीन लगाएंगे।" pic.twitter.com/gBbTaX66Qt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2021
दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल को वैक्सीनेशन कार्यक्रम से पहले सजाया गया
दिल्लीः आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम को देखते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल को सजाया गया है, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज LNJP अस्पताल का दौरा करेंगे। LNJP अस्पताल के एमडी ने बताया, "वैक्सीन को लेकर हमारे डाॅक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी बहुत उत्साहित हैं।" #COVID19 pic.twitter.com/8NnEzTBYR1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2021