कर्ज का ब्याज नहीं दिया तो महिला के कपड़े उतरवाए, वीडियो बनाया; चारों आरोपी अरेस्ट
बेंगलुरु में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां कर्ज का ब्याज ना देने पर एक महिला को निर्वस्त्र करके प्रताड़ित किया गया और वीडियो बनाया गया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बेंगलुरु में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां कर्ज का ब्याज ना चुका पाने पर एक महिला को निर्वस्त्र करके प्रताड़ित किया गया। आरोपियों ने महिला के कपड़े उतरवाकर उसका वीडियो बना लिया और इसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
महीने में 5 हजार ब्याज
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के नाम रेशमा, नजरत, सुहैल और सैफ बताए गए हैं। पीड़िता ने दो साल पहले रेशमा से 1 लाख रुपये उधार लिए थे। इसके लिए हर महीने उसे 5 हजार रुपये ब्याज के देने थे। इसके अलावा रेशमा ने अपनी एक साथी नजरत से भी 50 हजार रुपये पीड़िता को दिलाए थे। पिछले चार सप्ताह से पीड़िता ब्याज के पैसे नहीं दे पा रही थी। उसने रेशमा से घरेलू समस्याएं बताई थीं और कहा था कि अगले महीने वह सारे पैसे का इंतजाम करेगी।
पीड़िता ने बताया कि रेशमा बार-बार फोन कर रही थी और धमकी भी दे रही थी इसलिए उसने रेशमा का नंबर ही ब्लॉक कर दिया। प्रताड़ना और बेज्जती के डर से पीड़िता अलग किराए के मकान में रहने लगी। इसके बाद नजरत का फोन आने लगा। नजरत से पीड़िता ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं लेकिन उसके बदले में उसके घर में काम करने को तैयार है. अब वहनजरत के घर में काम करने जाने लगी।
पीड़िता ने शिकायत में कहा कि जब वह नजरत के घर जाती थी तब सुहैल उसके साथ जबरदस्ती करता था। इसके बाद एक दिन नजरत, रेशमा, सुहैल और सैफ ने मिलकर पीड़िता को जबरन ऑटो रिक्शा में बैठाया और बेंगलुरु के बाहरी इलाके कांबलगोडू की ओर ले गए। इसके बाद उन लोगों ने जबरन पीड़िता के कपड़े उतार दिए और मारपीट भी करने लगे। पीड़िता ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया और कहा कि आरोपियों ने उसकी वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी दी।
पीड़िता की मां ने बेटी के लापता होने की जानकारी पुलिस थाने में दी थी.थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता का पता लगाया और इसके बाद आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़िता का दावा है कि उसके साथ मारपीट भी की गई। आरोपियों ने उसे सुनसान जगह पर रखा और प्रताड़ित किया।


