Hindi NewsIndia NewsCongress to hold review meeting Party leaders of 12 states and UT where SIR is enrolled
बिहार में करारी हार के बाद अब क्या करेगी कांग्रेस पार्टी? बुलाई गई अर्जेंट मीटिंग

बिहार में करारी हार के बाद अब क्या करेगी कांग्रेस पार्टी? बुलाई गई अर्जेंट मीटिंग

संक्षेप: 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुखों, कांग्रेस विधायक दल के नेताओं और सचिवों की समीक्षा बैठक 18 नवंबर को इंदिरा भवन में होगी।

Tue, 18 Nov 2025 12:13 AMJagriti Kumari भाषा
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार और वोट चोरी के मुद्दे के बीच कांग्रेस ने मंगलवार को उन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों, राज्य इकाई प्रमुखों, कांग्रेस विधायक दल के नेताओं और सचिवों की समीक्षा बैठक बुलाई है, जहां मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की कवायद जारी है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के शुक्रवार को आए नतीजे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 202 सीट पर बंपर जीत दर्ज की, जबकि महागठबंधन को 35 सीट से संतोष करना पड़ा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे पहले शनिवार को नतीजों की समीक्षा के लिए हुई बैठक में भी पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं की निर्वाचन आयोग (ईसी) की भूमिका पर सवाल उठाया था। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि इन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुखों, कांग्रेस विधायक दल के नेताओं और सचिवों की समीक्षा बैठक 18 नवंबर को इंदिरा भवन में होगी।

चुनाव आयोग दी जानकारी

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने सोमवार को बताया कि 9 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 51 करोड़ मतदाताओं में से 50 करोड़ से ज़्यादा मतदाताओं को मतदाता सूची की चल रही एसआईआर प्रकिया के तहत गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं। अपने दैनिक SIR बुलेटिन में आयोग ने कहा कि 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 50.11 करोड़ गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। दूसरे शब्दों में, 50.99 करोड़ मतदाताओं में से 98.32 प्रतिशत को आंशिक रूप से भरे हुए प्रपत्र प्राप्त हुए हैं।

ये भी पढ़ें:एमपी में एसआईआर पर रोक की गुहार, हाई कोर्ट ने सरकार और चुनाव आयोग से मांगा जवाब
ये भी पढ़ें:बिहार में SIR के बाद भारी मतदान, अब दूसरे राज्यों में आएगी तेजी; EC की तैयारी

कहां-कहां होगा SIR?

बता दें कि फिलहाल छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, और लक्षद्वीप में SIR की प्रक्रिया कराने की योजना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। असम में भी अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। आयोग ने पूर्वोत्तर के इस राज्य के लिए ‘विशेष पुनरीक्षण’ की घोषणा की है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।