ममता बनर्जी की TMC के लिए कांग्रेस से खुलकर आ गया विलय वाला ऑफर

लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
Follow us on Google News
share

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस से अलग हुई पार्टियों को दोबारा इसमें मिल जाना चाहिए। कांग्रेस में टीएमसी के विलय को लेकर चल रही अटकलों के बीच उन्होंने इस तरह का बयान दिया है।

ममता बनर्जी की TMC के लिए कांग्रेस से खुलकर आ गया विलय वाला ऑफर

तृणमूल कांग्रेस में मचे भगदड़ के बीच क्या ममता बनर्जी कांग्रेस में विलय करके अपनी पार्टी का अस्तित्व खत्म कर लेंगी? इसका जवाब उनकी ओर से आना बाकी है। लेकिन कांग्रेस की ओर से विलय का प्रस्ताव अब खुलकर दिया जाने लगा है। अब तक जो बात सूत्रों के हवाले से चल रही थी उस पर अब पार्टी के दिग्गज नेता और गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले अशोक गहलोत ने भी मुहर लगा दी है। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने टीएमसी समेत ऐसे सभी दलों को भी विलय का सुझाव दिया है, जो कांग्रेस से टूटकर अस्तित्व में आए। यह पहली बार है जब कांग्रेस में इतने ऊंचे कद के नेता ने विलय की बात सार्वजनिक रूप से कही है। माना जा रहा है कि अब टीएमसी की ओर से भी कुछ जवाब आ सकता है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद ममता बनर्जी चौतरफा मुश्किलों में घिरी हुई हैं। एक तरफ उनके विधायकों ने अलग गुट बना लिया तो दूसरी तरफ करीब 20 लोकसभा सांसद भी बागी हो गए हैं। राज्यसभा के तीन सांसदों ने भी इस्तीफा दे दिया है। इस बीच पिछले दिनों जब ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आईं तो कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से ममता बनर्जी को कांग्रेस में विलय और उपाध्यक्ष का पद लेने का प्रस्ताव दिया गया है। सूत्रों के हवाले से चली इन खबरों का टीएमसी ने भी सूत्रों के जरिए ही खंडन किया।

टीएमसी का नाम लिए बिना दिया साफ मैसेज

अब बात एक कदम और आगे बढ़ गई है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत की ओर से दिए गए विलय के सुझाव का समर्थन करते हुए अशोक गहलोत ने टीएमसी का सीधे तौर पर नाम तो नहीं लिया, लेकिन कांग्रेस से अलग होकर बने सभी दलों के लिए यह अपील करते हुए विलय का प्रस्ताव दिया और राहुल गांधी को दिल से नेता स्वीकार करने की बात कही। गहलोत ने कहा, 'संजय राउत की बात में दम है। यह लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है, हम लोग युद्ध के मैदान में। जो पार्टियां बन गईं कांग्रेस से अलग होकर उन सबको वापस शामिल होना चाहिए और राहुल गांधी को नेता स्वीकार करना चाहिए दिल से। पूरे मुल्क में मैसेज होना चाहिए कि इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी हैं, तब जनता आपको कामयाब करेगी। एक तरफ नरेंद्र मोदी जी हैं और एक तरफ राहुल गांधी, यह साफ संदेश होगा तो आप देखेंगे कि वोटिंग पैटर्न बदल जाएगा।'

कहा- कांग्रेस से अलग हुए दल सोचें

गहलोत ने कहा कि शिवसेना, सीपीएम, सीपीआई, समाजवादी पार्टी... ये पार्टियां अलग ही हैं, उन पर दावा नहीं कर सकते हैं, आग्रह ही कर सकते हैं, लेकिन जो कांग्रेस से अलग होकर बनी हैं उनको सोचना चाहिए। पूर्व सीएम ने कहा, 'देश में लोकतंत्र खतरे में है। मैं बार बार युवा पीढ़ी को कहता हूं कि आप विचारधारा के आधार पर राजनीति में आइए। भाग लीजिए राजनीति में जिसकी विचारधारा अच्छी लगे उसके साथ जुड़िए।'

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।