पीएम प्याज वितरण योजना; हीटवेव को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर तंज, सिंधिया निशाना

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने हीटवेव को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के एक बयान पर तंज कसा है। उन्होंने सिंधिया के पुराने वायरल बयान को निशाना पर लेते हुए कहा कि हीटवेव से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि पीएम प्याज वितरण योजना शुरू है।

पीएम प्याज वितरण योजना; हीटवेव को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर तंज, सिंधिया निशाना

उत्तर भारत इस समय हीटवेव की चपेट में हैं। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। इसको देखते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने देशवासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री की तरफ से आए इस बयान पर कांग्रेस ने तंज कसा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर इशारा करते हुए कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि मई में संभावित हीटवेव की स्थिति से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके एक सहयोगी पहले ही प्रधानमंत्री प्याज वितरण योजना की घोषणा कर चुके हैं।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के बयान की एक खबर को टैग करते हुए यह तंज कसा। उन्होंने लिखा, "निश्चित रूप से घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके एक सहयोगी, जो मशहूर तौर पर हार्वर्ड-स्टैनफोर्ड के पूर्व छात्र हैं। वह पहले ही प्रधानमंत्री प्याज वितरण योजना की घोषणा कर चुके हैं।"

बता दें, कांग्रेस महासचिव की तरफ से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ऊपर यह तंज उनके उस वायरल वीडियो को लेकर कसा गया है, जिसमें उन्होंने हीटवेव से बचने के लिए प्याज पर भरोसा जताया था। पिछले रविवार को गुना क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि वह अपने साथ में एक प्याज रखते हैं। यह प्याज ही है, जो उन्हें हीटवेव से बचाए रखती है। अपनी बात को साबित करने के लिए सिंधिया ने अपनी जेब से प्याज को निकालकर भी दिखाया था। उनके इस बयान के बाद देश भर में इस पर चर्चा हुई थी।

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने देश में बढ़ते तापमान को लेकर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "पूरे देश में हीटवेव की संभावित स्थिति बनी हुई है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक तापमान और हीटवेव की स्थिति देखी जा सकती है, लेकिन यह पूरे देश में एक समान नहीं है और इसे समय पर तैयारी तथा समय-समय पर भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी सलाहों का पालन करके प्रभावी रूप से संभाला जा सकता है।”

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें