Hindi NewsIndia NewsCongress Supriya Shrinate says happy Nirmala Sitharaman presented budget not trump
मुझे लगा कि शायद अमेरिकी राष्ट्रपति हमारा बजट पढ़ने आएंगे, सुप्रिया श्रीनेत ने कसा तंज

मुझे लगा कि शायद अमेरिकी राष्ट्रपति हमारा बजट पढ़ने आएंगे, सुप्रिया श्रीनेत ने कसा तंज

संक्षेप:

सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर पोस्ट करके सवाल किया कि इस बजट में रोजगार सृजन के लिए, मैनुफैक्चरिंग के लिए और किसानों के लिए क्या है? उन्होंने कहा कि असल में तो इस बजट के सारे के सारे आंकड़े कटौती कर कर के हासिल किए गए हैं।

Feb 01, 2026 07:23 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से आज पेश किए गए बजट पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी और राहत महसूस हो रही है कि निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। मेरे मन में एक शक था क्योंकि सभी पॉलिसी फैसले, सभी आर्थिक नीतियां – हम किससे तेल खरीदेंगे, किससे नहीं खरीदेंगे, किस कीमत पर – यह सब डोनाल्ड ट्रंप तय कर रहे हैं। इसलिए मुझे लगा कि शायद अमेरिकी राष्ट्रपति या उनके लोग खुद हमारा बजट पढ़ने आएंगे। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया।'

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:सरकार और वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वे दरकिनार कर दिया, बजट पर बोले चिदंबरम

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अपनी 1.5 घंटे की स्पीच में वित्त मंत्री ने रुपये का जिक्र तक नहीं किया। उन्होंने FDI के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा, जो नेगेटिव हो गया है। मार्केट ने बजट को नकार दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके सवाल किया कि इस बजट में रोजगार सृजन के लिए, मैनुफैक्चरिंग के लिए और किसानों के लिए क्या है? असल में तो इस बजट के सारे के सारे आंकड़े कटौती कर कर के हासिल किए गए हैं। यह कटौती का बजट है और बजट के आँकड़े खुद आर्थिक मंदी का सबसे बड़ा प्रमाण हैं।

सुप्रिया श्रीनेत ने कटौतियों का किया जिक्र

कांग्रेस नेता की पोस्ट में कहा गया, 'शुरुआत इस चालू वित्तीय वर्ष के आंकड़ों से करते हैं। राजस्व प्राप्तियां 78,086 करोड़ रुपये कम, नेट टैक्स प्रपत्ति 1,62,748 करोड़ रुपये कम, कुल खर्च में 1,00,503 करोड़ रुपयें की कटौती, पूंजीगत खर्च में 1,44,376 करोड़ की कटौती, स्वास्थ्य में 3,686 करोड़ कटौती, शिक्षा में 6,701 करोड़ की कटौती, कृषि क्षेत्र में 6,985 करोड़ की कटौती, ग्रामीण विकास में 53,067 करोड़ की कटौती, शहरी विकास में ₹39,573 करोड़ की कटौती, प्रधानमंत्री आवास योजना में 3,200 करोड़ की कटौती, जल जीवन मिशन में 50,000 करोड़ की कटौती और SC, ST, OBC योजनाओं के बजट में भारी कटौती हुई है।'

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , बजट 2026 Live , Income Tax Live Updates और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।