Hindi NewsIndia NewsCongress rally in New Delhi Threat to dig PM Modi grave BJP demands apology from Rahul Gandhi
कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी को 'कब्र' वाली धमकी, रीजीजू बोले- राहुल, खरगे माफी मांगे

कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी को 'कब्र' वाली धमकी, रीजीजू बोले- राहुल, खरगे माफी मांगे

संक्षेप:

कांग्रेस पार्टी की राम लीला मैदान वाली रैली में पीएम मोदी को दी गई कथित धमकी को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने इस मामले पर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से माफी की मांग की है।

Dec 15, 2025 12:07 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली के राम लीला मैदान में हुई कांग्रेस की रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को दी गई कथित धमकी को लेकर राजनीति तेज हो गई है। लोकसभा और राज्य सभा में सत्ता पक्ष के सांसदों ने इसको लेकर जमकर हंगामा किया, जिसकी वजह से सदन की कार्रवाई दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसी बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को माफी मांगने के लिए कहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि रविवार को राजधानी में हुई कांग्रेस की रैली के दौरान पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने पीएम की कब्र खोदने की धमकी दी। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र में घटित हुई ‘‘सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद’’ घटना बताया। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री को धमकी दिए जाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की कब्र खोदने की सार्वजनिक तौर पर धमकी दी।’’

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता एवं नेता राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं, दुश्मन नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘हम अलग-अलग विचारधाराओं का प्रचार करते हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के सपने के अनुरूप विकसित भारत के लिए मिलकर काम करते हैं।’’

रीजीजू ने याद दिलाई 2014 की घटना

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने 2014 की एक घटना का भी जिक्र किया, जब भाजपा सांसद निर्मला ज्योति (निरंजन ज्योति) ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था और प्रधानमंत्री ने तुरंत ही उन्हें माफी मांगने के लिए कहा था और उन्होंने माफी मांग ली थी।

रीजीजू ने कहा, "भाजपा-एनडीए ने कभी किसी को मारने या किसी के माता-पिता के बारे में कुछ नहीं कहा। हम राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हो सके हैं, लेकिन बीमारी, जन्मदिन या ऐसे अवसरों पर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।"

गौरतलब है कि यह पूरा मामला कांग्रेस की जयपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मंजू लता मीणा से जुड़ा हुआ है। पार्टी रैली में उन्होंने कहा, "मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी।"

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता एवं नेता राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं, दुश्मन नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘हम अलग-अलग विचारधाराओं का प्रचार करते हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के सपने के अनुरूप विकसित भारत के लिए मिलकर काम करते हैं।’’

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने कथित चुनावी अनियमितताओं के मुद्दे पर अपना अभियान तेज करते हुए रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ रैली में भाजपा और निर्वाचन आयुक्तों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘वोट चोरी सत्तारूढ़ पार्टी के डीएनए में है और उसके नेता गद्दार’’ हैं, जो लोगों के मतदान के अधिकार छीनने की साजिश रच रहे हैं और उन्हें सत्ता से हटाया जाना चाहिए।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।