| लाइव हिन्दुस्तान | Fri, 05 Aug 2022 08:28 PM IST
हमें फॉलो करें![]()
![]()
महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने सड़क से संसद में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी सांसद काले कपड़ों में नजर आए। पुलिस ने विरोध कर रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेसी सांसदों को हिरासत में लिया। 6 घंटे बाद पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि सरकार के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से की। कहा कि चुनाव तो वो भी जीतता था। देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ बनें रहें।
5 Aug 2022, 08:28:18 PM IST
लोकतंत्र में पहली बार है जब सरकार पूछ रही सवाल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पार्टी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सरकार सवाल पूछ रही है, जबकि सवाल पूछने का काम विपक्ष का है। पूरी खबर पढ़ें।
5 Aug 2022, 07:57:25 PM IST
अमित शाह का कांग्रेस पर हमला
गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हल्ला बोला। कहा कि कांग्रेस सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करती है। कहा कि आज ही के दिन राम जन्म भूमि पूजन का जश्न मनाया जा रहा था। इसी दिन कांग्रेस ने क्यों प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें।
5 Aug 2022, 07:12:16 PM IST
6 घंटे की हिरासत के बाद रिहा हुए राहुल-प्रियंका
जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के खिलाफ शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने पर कांग्रेस सांसदों को करीब 6 घंटे तक हिरासत में रखने के बाद रिहा किया गया है। इन सांसदों में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हैं।
5 Aug 2022, 06:19:29 PM IST
भाजपा के साथ आने को तैयार थे उद्धव
एकनाथ शिंदे समूह के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने दावा किया है कि सुशांत मामले में बेटे आदित्य को बचाने के लिए उद्धव ठाकरे सीएम पद छोड़कर भाजपा के साथ आने के लिए तैयार थे। पूरी खबर पढ़ें।
5 Aug 2022, 05:56:11 PM IST
जेल में अर्पिता मुखर्जी की जान को खतरा
अर्पिता मुखर्जी की वकील ने शुक्रवार को दावा किया उनके मुवक्किल को जान को खतरा है। हम उसके लिए एक डिवीजन 1 कैदी श्रेणी चाहते हैं। उनके भोजन और पानी की पहले जांच की जानी चाहिए और फिर दिया जाना चाहिए। इससे पहले ईडी के अधिकारियों ने भी माना कि अर्पिता मुखर्जी की जान को खतरा हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें।
5 Aug 2022, 05:29:07 PM IST
ममता बनर्जी ने की पीएम मोदी से मुलाकात
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो, जो चार दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। पीएम के साथ अपने राज्य के लिए जीएसटी बकाया जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बता दें कि ममता की पीएम मोदी से मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब ईडी ने ममता सरकार में रहे कद्दावर नेता और टीएमसी के वरिष्ठ नेता पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया था। वो शिक्षण भर्ती घोटाले में आरोपी बनाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें।
5 Aug 2022, 05:08:40 PM IST
किंग्सवे कैंप पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किंग्सवे कैंप में एंट्री ली है। इससे पहले दिल्ली पुलिस कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले चुकी है।
5 Aug 2022, 05:01:49 PM IST
राजस्थान में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का धरना
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को लेकर जोधपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया।
5 Aug 2022, 05:00:57 PM IST
कांग्रेस संसद नहीं चलने दे रही
बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने एएनआई को बताया, "मैं महंगाई पर कांग्रेस के विरोध पर टिप्पणी नहीं करूंगी। हमारी सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह तय करेंगे कि क्या करना है। वे (कांग्रेस) संसद को चलने नहीं दे रहे हैं।"
5 Aug 2022, 03:02:30 PM IST
चंडीगढ़ में पुलिस से भिड़े कांग्रेस नेता, करनी पड़ी पानी की बौछार
भारत के कई राज्य में कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है। खबर है कि चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस आपस में भिड़ गए। इस दौरान पानी की बौछार का इस्तेमाल करना पड़ा।
5 Aug 2022, 02:47:56 PM IST
तस्वीरों में कांग्रेस का प्रदर्शन
5 Aug 2022, 02:30:38 PM IST
राहुल से खड़गे तक सभी की बदली पोशाक, जब काले कपड़ों में निकला कांग्रेसियों का हुजूम
शुक्रवार को बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन का फैसला किया था। यह प्रदर्शन सड़क से संसद तक जारी रहा। जहां कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी काले कपड़े पहनकर हाथों में बैनर लेकर सरकार के विरोध में नारे लगाती हुई नजर आईं। इस दौरान उनके साथ केसी वेणुगोपाल समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे। खास बात है कि अधिकांश काले कपड़े पहने हुए थे। (विस्तार से पढ़ें)
5 Aug 2022, 02:19:11 PM IST
हरीश रावत को पुलिस ने हिरासत में लिया
5 Aug 2022, 02:08:55 PM IST
सरकार पर प्रियंका गांधी का वार
कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन जारी है। हिरासत में ली गईं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि महंगाई नहीं दिख रही। उन्होंने कहा कि वह समझौता करने नहीं बैठी हैं।
5 Aug 2022, 02:02:36 PM IST
सरकार पर चर्चा से बचने के आरोप
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कांग्रेस नेता सचिन पायटल ने कहा कि जिस तरीके से सरकार काम कर रही है, सैकड़ों बार हमारे सांसदों को हिरासत में लिया जा रहा है, अपनी बात रखने से रोका जा रहा है ये अलोकतांत्रिक है। सरकार मंहगाई और बेरोजगारी पर चर्चा नहीं करना चाहती है।
5 Aug 2022, 01:43:40 PM IST
Congress Protest LIVE: कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रियंका गांधी को हिरासत में लेती पुलिस
5 Aug 2022, 01:42:01 PM IST
Congress Protest LIVE: सरकार पर बरसे सचिन पायलट, कहा- यह अलोकतांत्रिक है
कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी कांग्रेस के इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा, ''जिस तरीके से सरकार काम कर रही है, सैकड़ों बार हमारे सांसदों को हिरासत में लिया जा रहा है, अपनी बात रखने से रोका जा रहा है ये अलोकतांत्रिक है। सरकार मंहगाई और बेरोजगारी पर चर्चा नहीं करना चाहती है।''
5 Aug 2022, 01:12:07 PM IST
Congress Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने बताया- राहुल गांधी को क्यों हिरासत में लिया?
Congress Protest LIVE Updates: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने पर दिल्ली पुलिस की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने कहा, ''हमने उनको हिरासत में लिया है क्योंकि यहां धारा 144 लागू है और धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। हमने उनको सूचित भी किया था लेकिन वे नहीं माने इसलिए हमने उनको हिरासत में लिया है।''
5 Aug 2022, 01:10:26 PM IST
Congress Protest LIVE: प्रियंका गांधी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर दे रहीं थीं धरना
Congress Protest LIVE Updates: दिल्ली में महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पुलिस ने हिरासत में लिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ''हम महंगाई और बेरोजगारी पर आवाज उठाना चाहते हैं। ये सरकार नौजवानों के भविष्य को बिगाड़ने का काम कर रही है। आज देश में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर हम आवाज उठाना चाहते हैं लेकिन हमें निशाने पर ले रहे हैं।''
5 Aug 2022, 12:59:38 PM IST
Congress Protest LIVE: कांग्रेस दफ्तर के बाहर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी वाड्रा
5 Aug 2022, 12:58:49 PM IST
Congress Protest LIVE: खड़गे भी पहुंचे विजय चौक, महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा
Congress Protest LIVE: राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी काले कपड़े में विजय चौक पर कांग्रेस के विरोध के दौरान नजर आए। उन्होंने कहा, ''हम महंगाई, बेरोजगारी, GST दर में बढ़ोतरी सहित अन्य मुद्दों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं।''
5 Aug 2022, 12:51:15 PM IST
Congress Protest LIVE: हम सत्याग्रह भी नहीं कर सकते हैं? पुलिस कार्रवाई पर अजय माकन के सवाल
Congress Protest LIVE: कांग्रेस नेता अजय मकान ने आंदोलन के द्वारा पुलिस कार्रवाई को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा, ''महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कांग्रेस पार्टी महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ देशव्यापी विरोध कर रही है। हम लोगों को हिरासत में लिया जा रहा और ये दुख की बात है कि हम सत्याग्रह भी नहीं कर सकते हैं।''
5 Aug 2022, 12:44:23 PM IST
महंगाई और बेरोजगारी पर झूठ बोल रही है मोदी सरकार: थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, ''हम जनता को रास्ते पर आकर दिखाना चाहते हैं कि जो भी सरकार बेरोज़गारी, महंगाई को लेकर बोल रही है वह सब सही नहीं है। यह दिखाने के लिए हम स्वतंत्र हैं। सदन में एक बार महंगाई पर चर्चा हुई थी लेकिन सरकार ने इसको नकार दिया। एक बार वे बाज़ारों में जाकर देखें।''
5 Aug 2022, 12:39:38 PM IST
Congress Protest LIVE: हिरासत में लिए गए राहुल गांधी, बोले- कई सांसदों से की गई मारपीट
दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग से राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया है। वह कांग्रेस के हल्ला बोल प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रपति भवन की ओर जा रहे थे। इस बीच राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पार्टी के कई सांसदों से पुलिस ने मारपीट भी की है।
5 Aug 2022, 12:38:22 PM IST
आदोलन कर रहे राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया
महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और शशि थरूर समेत कांग्रेस के कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया। राहुल गांधी ने कहा, ''हम शांति से राष्ट्रपति भवन जाना चाहते थे। रैली में सभी लोग राज्यसभा और लोकसभा के सांसद हैं मगर हमें जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर हम यहां हैं। लोकतंत्र की हत्या हो रही है।'' उन्होंने आगे कहा, ''हमारा काम ये सुनिश्चित करना है कि भारतीय लोकतंत्र सुरक्षित हो। हमारा काम जनता के विषयों को उठाना है और हम अपना काम कर रहे हैं।''
5 Aug 2022, 12:30:15 PM IST
Congress Protest LIVE: पुलिस ने राहुल गांधी और कांग्रेसी सांसदों को हटाया
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य सांसदों को धरना स्थल से हटा दिया है।
5 Aug 2022, 12:05:14 PM IST
मंहगाई और अग्निपथ को लेकर यह आंदोलन: चिदंबरम
यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रहे और वर्तमान सांसद पी चिदंबरम भी काले ड्रेस में नजर आए। आंदोलन के दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''यह विरोध मंहगाई और अग्निपथ को लेकर है। मंहगाई सभी को प्रभावित करती है। एक राजनीतिक दल के रूप में और एक निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में हम जनता के बोझ के लिए आवाज उठाने के लिए बाध्य हैं।''
5 Aug 2022, 12:01:59 PM IST
महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस की मार्च, राहुल गांधी भी हुए शामिल
कांग्रेस सांसदों ने महंगाई और बेरोज़गारी पर अपना विरोध दर्ज़ कराने के लिए संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मार्च में शामिल हुए हैं। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, ''यह बात स्पष्ट है कि इस देश की जनता पर जो प्रहार हो रहे हैं, उसके लिए हम लड़ रहे हैं। ये लड़ाई लंबी है और हम लड़ते रहेंगे। बेरोजगारी और महंगाई हमारा मुद्दा है।''
वहीं, कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, ''हम लोग राष्ट्रपति भवन जाने के लिए मार्च करने की कोशिश कर रहें हैं लेकिन पुलिस ने IPC की धारा 144 का हवाला देते हुए रोक दिया है। हम सारे सांसद गिरफ़्तारी देंगे। हम जनता को बेरोज़ागारी और महंगाई से राहत दिलाकर रहेंगे।''
5 Aug 2022, 11:59:16 AM IST
यंग इंडियन कंपनी के CEO हैं खड़गे, ईडी ने इसलिए बुलाया: जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ''जो लोग अपनी खुद की पार्टी में लोकतंत्र के बारे में यकीन नहीं रखते और जिन्होंने देश में आपातकाल लगाया वे देश में लोकतंत्र के बारे में बात कर रहे हैं। यह हास्यास्पद है। जो भी हो रहा है वह भारत के क़ानून के तहत हो रहा है और उनको इसमें सहयोग करना चाहिए।''
भाजपा नेता ने आगे कहा, ''जहां तक मल्लिकार्जुन खड़गे को ईडी द्वारा बुलाए जाने की बात है तो वह उस कंपनी के सीईओ हैं। अगर उनको बुलाया जा रहा है तो उन्हें सहयोग करना चाहिए। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को बुलाया गया था तब संसद का सत्र नहीं चल रहा था तब भी उन्होंने सहयोग नहीं किया था।''
5 Aug 2022, 11:57:07 AM IST
केंद्रीय मंत्री का राहुल पर पलटवार, कहा- ये नकली गांधी हैं
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस एक विचारधारा के लिए लड़ने वाली पार्टी है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'यह महात्मा गांधी के वशंज नहीं है, यह नकली गांधी हैं। यह नकली गांधी और नकली विचारधारा है इसलिए ऐसे बोलते हैं।'
5 Aug 2022, 11:54:07 AM IST
देश में भय का माहौल, डर के कारण लोग बोल नहीं पा रहे: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ''महंगाई, बेरोजगारी और GST का जो बहाना इन लोगों ने कर रखा है, लोग इससे बहुत दुखी हैं। लोग डर के कारण बोल नहीं पा रहे हैं, इतना भय पैदा हो गया है। सरकार समझ नहीं पा रही है। इस देश में लोकतंत्र बस नाम का है। असहमत व्यक्त करने वालों को आप जेल भेज रहे हो। इसपर ना मीडिया बोल रही है और ना जनता बोल पा रही है। अगर ये बात समझ नहीं आएगी तो लोग सड़कों पर उतरेंगे और सरकार को दिक्कत आएगी।''
गहलोत ने आगे कहा, ''आज दिल्ली में जो रोक लगी है, मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। जब विपक्ष में BJP या अन्य पार्टियां थी तब भी कई रैलियां हुई हैं, कोई रोक नहीं लगी। अगर शांतिपूर्ण तरीके से कोई रैली निकलती है और लोग जुड़ते हैं तो इससे सरकार की आंखे खुलती हैं मगर ये सरकार इससे भी चूकना चाहती है।''
5 Aug 2022, 11:51:34 AM IST
संसद के बार सोनिया गांधी ने किया सांसदों के विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व
5 Aug 2022, 11:51:31 AM IST
संसद के बार सोनिया गांधी ने किया सांसदों के विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व
5 Aug 2022, 11:43:28 AM IST
महंगाई के विरोध में संसद से सड़क तक कांग्रेस का आंदोलन, नेताओं ने पहने काले कपड़े
संसद में कांग्रेस सांसदों ने महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में काले कपड़े पहने। राहुल और प्रियंका गांधी भी काले कपड़े में दिखे। महंगाई और बेरोज़गारी के विरोध में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने काला कुर्ता और पगड़ी पहनी।
5 Aug 2022, 11:41:53 AM IST
हद से ज्यादा बढ़ गई महंगाई: प्रियंका
कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ''महंगाई हद से ज़्यादा बढ़ गई है, सरकार को कुछ करना पड़ेगा। हम इसके लिए ही आंदोलन कर रहे हैं।''
5 Aug 2022, 11:32:55 AM IST
दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह कई इलाकों में बारिश होने से उमस से राहत मिली। साकेत, मालवीय नगर, बुराड़ी, जीटीबी नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश, लाजपत नगर और कैलाश हिल्स में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम कार्यालय ने दिल्ली में तथा उसके आसपास के इलाकों में अगले दो घंटों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।
5 Aug 2022, 11:31:52 AM IST
राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक शुक्रवार को शुरू होने के कुछ ही देर बाद पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। उच्च सदन की बैठक शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने अपनी अपनी मांगों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच ही सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इस दौरान कुछ सदस्य आसन के समीप आ कर नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस के सदस्य कुछ वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने का तथा केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठा रहे थे।
5 Aug 2022, 10:49:17 AM IST
US, रूस, चीन के विदेश मंत्रियों ने आसियान बैठक में लिया भाग
अमेरिका के विदेश मंत्री शुक्रवार को रूस और चीन के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक में शामिल हुए। यह बैठक अमेरिका के रूस और चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच हो रही है। कंबोडिया की राजधानी में दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के संघ (आसियान) का पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन चल रहा है। यह पहली बार है जब तीनों मंत्रियों को एक ही मंच पर बैठक में भाग लेना है।
5 Aug 2022, 10:22:08 AM IST
राहुल गांधी ने हिटलर से की भाजपा की तुलना
राहुल गांधी ने बीजेपी की तुलना हिटलर से की है। उन्होंने कहा, 'हिटलर भी चुनाव जीतकर आता था। मुझे भी सारी संस्थाएं दे दें, मैं चुनाव जीतकर दिखाता हूं।' इसके अलावा राहुल गांधी ने जीएसटी को आपदा करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार 24 घंटे झूठ बोलती है।
5 Aug 2022, 10:17:23 AM IST
कांग्रेस विचारधारा के लिए लड़ती, इसलिए ये डरते हैं: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, 'ये गांधी परिवार पर इसलिए हमला करती है, क्योंकि हम विचारधारा के लिए लड़ते हैं। हमारी विचारधारा के देश में करोड़ों लोग हैं।' उन्होंने कहा कि जब देश को बांटा जाता है तो हमें दर्द होता है। जब देश में किसी दलित को पीटा जाता है तो मुझे दर्द होता है। हमारी पार्टी उनके लिए लडती है, जिसका दर्ज भाजपा को होता है।