Hindi NewsIndia NewsCongress President Mallikarjun Kharge concern over reports of BLO deaths during SIR
SIR के दौरान BLO की मौत पर बवाल, खरगे बोले- भाजपा की वोट चोरी जानलेवा बन गई

SIR के दौरान BLO की मौत पर बवाल, खरगे बोले- भाजपा की वोट चोरी जानलेवा बन गई

संक्षेप:

खरगे ने कहा, ‘काम के भार से BLO और पोलिंग अधिकारी लगातार आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। मेरी हर एक परिवार, जिसने अपनों को खोया है, उनके प्रति गहन संवेदनाएं। मौत के जो आंकड़े दिखाए जा रहे हैं, वास्तविक संख्या उनसे कहीं अधिक है।’

Nov 23, 2025 02:49 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने SIR के दौरान बीएलओ की मौत की खबरों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि काम के दबाव में BLO की मौत के जो आंकड़े दिखाए जा रहे हैं, वास्तविक संख्या उनसे बहुत अधिक है। यह अत्यंत गंभीर चिंता का विषय है और इस पर सबको ध्यान देना जरूरी है। खरगे ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में भाजपा सरकार के एसआईआर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की वोट चोरी बीएलओ के लिए जानलेवा रूप ले चुकी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:37 साल से लापता था बड़ा बेटा, SIR के चलते मिल गया; बंगाल में कैसे हुआ कमाल

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'काम के भार से BLO और पोलिंग अधिकारी लगातार आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। मेरी हर एक परिवार, जिसने अपनों को खोया है, उनके प्रति गहन संवेदनाएं। मौत के जो आंकड़े दिखाए जा रहे हैं, वास्तविक संख्या उनसे कहीं अधिक है। जो बेहद चिंताजनक है। इन परिवारों को न्याय कौन दिलाएगा।' खरगे ने चुनाव आयोग पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा चोरी की सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त है और आयोग मूक दर्शक बने तमाशा देख रहा है।

खरगे ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस के सीनियर नेता ने कहा कि हड़बड़ी में बिना योजना के जबरन SIR लागू करना नोटबंदी और कोरोना लॉकडाउन की याद दिलाता है। सत्ता का दुरुपयोग कर संस्थानों के कर्मचारियों से आत्महत्या करवाना, संविधान की धज्जियां उड़ाना और लोकतंत्र को दुर्बल बनाना भाजपा की सत्ता की भूख का नतीजा है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा 'अब बस! अगर अभी भी हम नहीं जागे तो लोकतंत्र के आखरी स्तंभों को गिरने से कोई नहीं बचा सकता। जो लोग एसआईआर और वोट चोरी पर चुप हैं, वो इन निर्दोष बीएलओ की मृत्यु के कसूरवार है। आवाज उठाइए, लोकतंत्र बचाइए।'

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।