Hindi News देश LIVE: LIVE: थरूर और त्रिपाठी के बाद खड़गे ने भी अध्यक्ष पद के लिए भरा पर्चा, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

LIVE: LIVE: थरूर और त्रिपाठी के बाद खड़गे ने भी अध्यक्ष पद के लिए भरा पर्चा, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

Congress President Elections: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे अशोक गहलोत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

LIVE: LIVE: थरूर और त्रिपाठी के बाद खड़गे ने भी अध्यक्ष पद के लिए भरा पर्चा, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Himanshu JhaEdited By: Niteesh Kumar
Fri, 30 Sep 2022 03:03 PM

Congress President Elections: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव को लेकर स्थिति अब साफ होती दिख रही है। मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और एमएन त्रिपाठी ने अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस चीफ के लिए त्रिकोणीय मुकाबले के आसार दिख रहे हैं। नामांकन दायर करने के बाद थरूर ने कहा, 'मैंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है जिसमें 50 लोगों ने मेरा समर्थन किया है। यह आंकड़ा 60 होगा क्योंकि एक और जगह से फॉर्म आ रहा है जिसे हम 3 बजे के पहले दाखिल करेंगे। देश के 12 राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमारी मदद की है।' पल-पल की हर सटीक जानकारी के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ बनें रहें...

Fri, 30 Sep 2022 03:03 PM

नामांकन के बाद क्या बोले खड़गे?

कांग्रेस सांसद और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'मैं उन सभी नेता, कार्यकर्ता, प्रतिनिधी और राज्यों के नेताओं का शुक्रिया करता हूं जो मेरे साथ मेरे नामांकन के समय मौजूद रहे। 17 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे और मुझे उम्मीद है की मैं यह चुनाव जीतूंगा।'

Fri, 30 Sep 2022 02:36 PM

कांग्रेस के 30 नेताओं ने खड़गे के नाम का प्रस्ताव रखा

कांग्रेस के कुल 30 नेताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का प्रस्ताव रखा है।

Fri, 30 Sep 2022 02:10 PM

नामांकन के बाद क्या बोले थरूर?

कांग्रेस सांसद और अध्यक्ष पद उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा, 'मैंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है जिसमें 50 लोगों ने मेरा समर्थन किया है। यह आंकड़ा 60 होगा, क्योंकि एक और जगह से फॉर्म आ रहा है जिसे हम 3 बजे के पहले दाखिल करेंगे। देश के 12 राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमारी मदद की है।'

Fri, 30 Sep 2022 02:03 PM

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी फाइल किया नॉमिनेशन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि मैं नामांकन (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए) दाखिल करने जा रहा हूं। उसके बाद आकर बात करूंगा। 

Fri, 30 Sep 2022 01:21 PM

दीपेंद्र एस हुड्डा बने मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र एस हुड्डा मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा, ''मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन का स्वागत करता हूं। मुझे विश्वास है कि वह निर्वाचित होंगे। इतने सालों में उन्होंने संसद में लोगों की आवाज बुलंद की है। मैंने एक प्रस्तावक के रूप में उनके नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।''

Fri, 30 Sep 2022 01:16 PM

शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

सीनियर कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया है। आज दोपहर AICC ऑफिस पहुंचकर उन्होंने अपना नॉमिनेशन फाइल किया।

Fri, 30 Sep 2022 01:15 PM

केएन त्रिपाठी ने भी पार्टी अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

झारखंड कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने भी पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। नॉमिनेशन के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं के फैसले का सम्मान किया जाएगा।

Fri, 30 Sep 2022 01:00 PM

AICC ऑफिस पहुंचे शशि थरूर

सीनियर कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर AICC ऑफिस पहुंचे हैं। आज वह पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगे।

Fri, 30 Sep 2022 12:57 PM

गहलोत भी अब खड़गे के समर्थन में

कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में आए मल्लिकार्जुन खड़गे को सीनियर नेताओं का लगातार समर्थन मिल रहा है। उनके सपोर्ट में दिग्विजय सिंह के नामांकन न दाखिल करने के बाद अब अशोक गहलोत भी साथ आ गए हैं। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे से आज मुलाकात की और उसके बाद कहा कि उनका चुनाव में उतरना सही फैसला है। अशोक गहलोत ने इस दौरान खुद के अध्यक्ष की रेस से बाहर होने और सीएम को लेकर संशय पर कहा कि मेरा बस चले तो मैं कोई पद न लूं। कभी राहुल गांधी यात्रा में जाऊं और कभी सड़कों पर उतरूं। आज हालात बेहद खराब हैं, लेकिन अब भी मैं कोई पद छोड़कर जाऊंगा तो लोग कहेंगे कि तकलीफ में कांग्रेस को छोड़कर अशोक गहलोत भाग रहा है। पूरी खबर पढ़ें...

Fri, 30 Sep 2022 12:25 PM

'कुछ पदों के लिए चुनाव नहीं होना चाहिए...'

मनीष तिवारी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि कुछ पदों के लिए चुनाव नहीं होना चाहिए, उन पर आम सहमति से फैसला किया जाना चाहिए और कांग्रेस का अध्यक्ष पद भी उन्हीं में से एक हैं। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता करने के लिए किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को आमंत्रित करना और उस व्यक्ति के अगले वार्षिक सत्र तक पद पर बने रहने की पुरानी प्रथा वास्तव में उल्लेखनीय थी। मैंने हमेशा कोशिश की कि कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए किसी का भी चयन सर्वसम्मति से हो।'

Fri, 30 Sep 2022 12:24 PM

चुनाव आम सहमति से होना चाहिए: मनीष तिवारी

कांग्रेस में बदलाव की बात करने वाले नेताओं के समूह 'जी23' के सदस्य मनीष तिवारी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर आम सहमति बनाने की अपील की। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। तिवारी ने ट्वीट किया, 'नेतृत्व, वैचारिक स्पष्टता, विमर्श और संसाधनों तक पारदर्शी पहुंच 'एक' राजनीतिक दल के स्तंभ हैं।'

Fri, 30 Sep 2022 11:57 AM

मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे अशोक गहलोत

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने को लेकर लगातार नए ट्विस्ट एंड टर्न्स सामने आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने पार्टी चीफ के लिए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे हैं।

Fri, 30 Sep 2022 11:47 AM

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं तीन बातों पर समझौता नहीं करता। पहला गरीब, दलित और आदिवासी के हित। इसके अलावा सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष। तीसरा विषय यह है कि मैं गांधी-नेहरू परिवार के प्रति वफादार हूं। दिग्विजय ने कहा, 'मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और कहा कि अगर आप फॉर्म भर रहे हैं तो मैं आपके साथ हूं। मैंने साफ कहा कि आपके खिलाफ लड़ने की मैं सोच भी नहीं सकता हूं। इसलिए मैंने अब तय किया है कि उनका प्रस्तावक बनूंगा।'

Fri, 30 Sep 2022 11:40 AM

खड़गे दोपहर के करीब नामांकन पत्र करेंगे दाखिल!

प्रमोद तिवारी ने संकेत दिया कि इस पर आम सहमति बन सकती है कि सोनिया गांधी के बाद पार्टी के शीर्ष पद पर कौन काबिज होगा। उन्होंने बताया कि खड़गे दोपहर के करीब अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। तिवारी ने कहा कि खड़गे पार्टी में सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं और वह दलित नेता भी हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने का शुक्रवार को आखिरी दिन है।

Fri, 30 Sep 2022 11:38 AM

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे खड़गे: प्रमोद तिवारी

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि वह और पी एल पुनिया उनकी उम्मीदवारी के प्रस्तावक होंगे और गुरुवार को नामांकन पत्र लेने वाले दिग्विजय सिंह संभवत: चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Fri, 30 Sep 2022 11:04 AM

मल्लिकार्जुन खड़गे बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष?

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव टी-20 क्रिकेट मैच जैसा रुख लेता जा रहा है, जहां हर ओवर में तस्वीर बदलती दिख रही है। अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद की रेस से बाहर होने के बाद दिग्विजय सिंह का नाम इसके लिए तय माना जा रहा था। लेकिन अब इस मुकाबले में मल्लिकार्जुन खड़गे की भी एंट्री हो गई है। यही नहीं कहा जा रहा है कि अब उनके नाम पर ही सहमति बनाई जा सकती है। मल्लिकार्जुन खड़गे से दिग्विजय सिंह की मुलाकात हुई है और वह नामांकन न दाखिल करने का फैसला ले सकते हैं। ऐसी स्थिति में अध्यक्ष पद को लेकर सीधा मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच ही होगा। पूरी खबर पढ़ें...

Fri, 30 Sep 2022 11:02 AM

'अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने की तैयारी पूरी'

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष एम मिस्त्री ने कहा, 'पार्टी अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव कराने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। कोई भी व्यक्ति आज सुबह 11 बजे और दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन फॉर्म जमा कर सकता है। दिग्विजय सिंह के करीब 11:30 बजे फॉर्म जमा करने की उम्मीद है। वहीं, थरूर दोपहर के आसपास यहां आएंगे।'

Fri, 30 Sep 2022 10:14 AM

राज घाट पहुंचे शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने से पहले आज दिल्ली के राज घाट पहुंचे। उन्होंने कहा, 'जब आप एक दौड़ में शामिल होते हैं, तो जानते हैं कि नतीजे अनिश्चित हैं लेकिन इस विश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं कि आप बेहतर करेंगे।'

Fri, 30 Sep 2022 10:11 AM

खड़गे के आवास पर पहुंचे दिग्विजय

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे हैं। सिंह आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन भरने वाले हैं। 

Fri, 30 Sep 2022 10:08 AM

खड़गे की संभावित उम्मीदवारी पर क्या बोले थरूर

मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की चर्चा पर शशि थरूर ने कहा कि मैं इसे अटकलों के तौर पर देख रहा हूं। उन्होंने कहा, 'वह बहुत सम्मानित सहयोगी हैं। हमने लोकसभा में साथ काम किया है। एक फ्रेम में अधिक लोगों का होना अच्छी बात होगी। जितने ज्यादा उम्मीदवार, उतना अच्छा।'