Hindi NewsIndia NewsCongress not convinced by 8.2 GDP growth Jairam Ramesh cites IMF as ironic
GDP ग्रोथ 8.2 होने पर कांग्रेस को नहीं भरोसा? IMF का हवाला देकर बताया 'विडंबनापूर्ण'

GDP ग्रोथ 8.2 होने पर कांग्रेस को नहीं भरोसा? IMF का हवाला देकर बताया 'विडंबनापूर्ण'

संक्षेप:

जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.2 होने पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाया है। जयराम रमेश ने आईएमएफ रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि यह आंकड़े उसी समय पर आए हैं, जब आईएमएफ ने भारतीय लेखा-जोखा विभाग को सी ग्रेड दिया है।

Nov 29, 2025 08:02 am ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए जीडीपी का डेटा जारी कर दिया है। ट्रंप के टैरिफ और तमाम परेशानियों के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था इस तिमाही में तेजी के साथ 8.2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया। लेकिन अब कांग्रेस ने जीडीपी के आंकड़ों पर ही सवाल उठा दिया है। वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आईएमएफ रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय लेखा-जोखा सांख्यिकी के इस रिपोर्ट में सी ग्रेड दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए जयराम रमेश ने लिखा, "यह विडंबना है कि तिमाही जीडीपी के आंकड़े उस समय जारी किए गए हैं, जब आईएमएफ रिपोर्ट ने भारतीय राष्ट्रीय लेखा-जोखा सांख्यिकी को दूसरा सबसे कम ग्रेड 'सी' दिया है।

आईएमएफ रिपोर्ट का हवाला देते हुए जयराम रमेश ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के आंकड़े अभी भी निराशाजनक हैं। निजी निवेश में कोई गति नहीं है। इसके अभाव में उच्च जीडीपी वृद्धि दर टिकाऊ नहीं है।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए जयराम रमेश ने कहा, "संख्याएँ लगातार निराशाजनक हैं। सकल स्थिर पूंजी निर्माण में कोई उछाल नहीं आया है। निजी निवेश में नई गति के बिना उच्च जीडीपी वृद्धि दर टिकाऊ नहीं है। इसका कोई सबूत नहीं दिख रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मुद्रास्फीति को कम करके दिखा रही है, ताकि जीडीपी की वृद्धि को दिखाया जा सके।

इससे पहले, ट्रंप से टैरिफ वॉर, वैश्विक दबाव और तमाम परेशानियों के बीच भी भारतीय अर्थव्यवस्था ने इस तिमाही में बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया है। पिछले वित्त वर्ष में इसी तिमाही में यह वृद्धि दर 5.6 प्रतिशत की थी। इस तिमाही में यह 8.2 प्रतिशत की है। पीएम मोदी समेत कई भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने इन आंकड़ों का खुले मन से स्वागत किया और विरोधियों पर निशाना भी साधा।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।