राष्ट्रपति से मिले INDIA अलायंस के 10 नेता, राहुल बोले- अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस समेत INDIA गठबंधन के सांसद आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राहुल ने कहा कि उन्होंने वोट चोरी से इनकार नहीं किया। उन्होंने हमसे सबूत मांगे हैं।

 rahul gandhi
राष्ट्रपति से मिले INDIA अलायंस के 10 नेता, राहुल बोले- अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दल मोर्चा खोले हुए हैं। पिछले तीन दिनों से सड़कों पर आ रहे विपक्षी नेता आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान के राष्ट्रपति ने वोट चोरी की बातों से इनकार नहीं किया है। उन्होंने हमसे सबूत मांगे हैं। राहुल ने कहा कि वह इस मुलाकात से आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले पर अभी तक उन्होंने जितने भी सबूत इकट्ठा किए हैं। वह उन्हें राष्ट्रपति को जल्दी ही सौपेंगे। बता दें, राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मु से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता ने कहा कि अब वह इन्हीं नेताओं के साथ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में धरना देने के लिए जाएंगे।

इस घटना से जुड़ी अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ

9:02- सोमवार को सप्रीम कोर्ट जाएंगे इंडिया ब्लॉक के नेता

राहुल गांधी ने बताया कि यही नेताओं का दल सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाकर मुख्य न्यायाधीश को अपना ज्ञापन सौपेंगे।

9;00PM राहुल गांधी बोले- हिन्दुस्तान के राष्ट्रपति ने वोट चोरी से इनकार नहीं किया, उन्होंने सबूत मांगे

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलकर आए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने वोट चोरी के आरोपों से इनकार नहीं किया। राहुल ने कहा, "राष्ट्रपति के साथ हमारी मुलाकात हुई। एक तरह से मैं आश्चर्यचकित रह गया, जब हमने राष्ट्रपति को वोट चोरी के बारे में बताया तो उन्होंने मना नहीं किया। उन्होने ये नहीं कहा कि देश में चुनाव चोरी नहीं हो रहे। उन्होंने कहा कि सबूत लाइए। अब हम खुशी से सबूत ले जाएंगे। पूरा देश जानता है कि देश में वोट चोरी हो रही है। राष्ट्रपति ने कहा कि वे इसके बारे में सोचेंगी और ऐक्शन लेंगी। मैं उनका दिल से धन्यवाद करता हूं।"

8:38PM- ज्ञानेश को केवल हटाने से काम नहीं चलेगा, उन्हें जेल भेजा जाए- अभिषेक बनर्जी

विजय चौक पर विपक्षी सांसदों के साथ धरना दे रहे सांसद अभिषेक बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा, “ज्ञानेश कुमार को हटाने से समस्या हल नहीं होगी, जब तक कि उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू न हो, उन्हें गिरफ्तार न किया जाए और जेल न भेजा जाए। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि अगले कुछ वर्षों तक भारत में कोई और ज्ञानेश कुमार न हो। पूरे सिस्टम को बदलना होगा। पूरे मैकेनिज्म को बदलना होगा। 2023 में कुमार को दी गई छूट को खत्म करना होगा। यह ताश के पत्तों के ढेर जैसा है। हर चीज पर ध्यान देने की जरूरत है। तभी हम यह सुनिश्चित कर पाएंगे कि अगले कुछ वर्षों तक भारत में ज्ञानेश कुमार जैसा कोई और गद्दार न हो।”

8:21PM- उमर अब्दुल्ला ने परिसीमन पर उठाया सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे अमर अब्दुल्ला ने मीडिया से बात करते हुए जम्मू-कश्मीर के परिसीमन पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "हमारे मामले (J&K) में परिसीमन क्यों किया गया? क्या यह सिर्फ BJP को फायदा पहुँचाने के लिए नहीं किया गया था? सात सीटें बढ़ाई गईं। उन सात सीटों में से BJP कितनी जीती? छह। इससे सब कुछ साफ हो जाता है। उस समय भी हम कह रहे थे कि चुनाव आयोग, जम्मू-कश्मीर में लोगों के जनादेश को बदलने के लिए भाजपा के साथ मिलीभगत कर रहा है। वही पैटर्न अब भी जारी है।”

8:13PM- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे 10 विपक्षी नेता

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे यह नेता

राहुल गांधी

मल्लिकार्जुन खरगे

मनोझ झा

उमर अब्दुल्ला

ममता बनर्जी

डी राजा

टी तिरुमावलम

एमए बेबी

राजीव राय

सुप्रिया सुले

यह सभी नेता राष्ट्रपति से मिलने के लिए पहुंचे हैं। यह सभी नेता राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेगा।

8:10PM- विजय चौक पर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

राष्ट्रपति भवन से थोड़े दूर विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन जारी है। राहुल गांधी के नेतृत्व में 10 नेता इस समय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात करने के लिए पहुंचे हैं।

8:07PM- पवन खेड़ा बोले- जब तक लक्ष्य नहीं मिलेगा, तब तक प्रदर्शन जारी

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विजय चौक पर अपनी स्थिति साफ की। उन्होंने कहा, "10 सदस्य ज्ञापन सौंपने के लिए अंदर जा रहे हैं। शांतिपूर्ण विरोध जारी रहेगा। हमारा आंदोलन चलता रहेगा, जब तक हम अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते, तब तक यह नहीं रुकेगा। हमारा लक्ष्य है ज्ञानेश का इस्तीफा, SIR का सस्पेंशन, वोटर लिस्ट में 13.8 करोड़ लोगों के नाम वापस जोड़ना और बैलेट पेपर से चुनाव करवाना। इसके अलावा, संसद में पास हुआ वह प्रावधान भी रद्द किया जाना चाहिए जिसके तहत ज्ञानेश को आजीवन सुरक्षा (इम्युनिटी) दी गई है।"

8:04PM- डीके शिवकुमार से बोले- सीईसी को हटाना है, बैलेट वापस लाना है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार भी राष्ट्रपति भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि "हम बैलेट चाहते हैं। हम ज्ञानेश कुमार को हटाना चाहते हैं।"

7:54PM- राहुल गांधी 10 नेताओं के साथ अंदर, विजय टौक पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

राहुल गांधी 10 सांसदों के साथ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

7:52PM राहुल गांधी, खरगे समेत अन्य नेता राष्ट्रपति से मिलने के लिए पहुंचे

7:40PM पुलिस बैरिकेडिंग से भिड़े विपक्षी सांसद

इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व में मार्च कर रहे विपक्षी नेताओं को विजय चौक पर रोक दिया गया है। इससे आगे केवल 10 सांसदों को जाने की इजाजत है। जिन नेताओं का राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ अप्वाइंटमेंट तय है। वह आगे की तरफ जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी, उमर अब्दुल्ला समेत कई अन्य नेता भी शामिल हैं।

7:30PM इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म, राष्ट्रपति से मिलने के लिए निकले विपक्षी सांसद

संसद के सेंट्रल हॉल में चल रही विपक्षी सांसदों की बैठक खत्म हो चुकी है। विपक्षी सांसद उनसे मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। राहुल गांधी सभी का नेतृत्व करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, सभी नेता 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे लगा रहे हैं।

राहुल गांधी बोले- सिर्फ ज्ञानेश कुमार नहीं बल्कि सरकार को बर्खास्त करना होगा

राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में कहा कि केवल ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने से काम नहीं करने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार को बर्खास्त करना होगा।

7:25PM- राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार को हमसे मिलना होगा, महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजों पर सवाल

विपक्षी नेताओं के साथ बैठक कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को हमसे मिलना होगा। चुनावी नतीजों पर अभी भी किसी को भरोसा नहीं है। महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावी नतीजों पर सवाल बना हुआ है।

7: 23PM- विपक्षी सांसदों की बैठक में थोड़ा देर से पहुंचे उमर अब्दुल्ला

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चल रहे विपक्षी सांसदों की बैठक में जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला भी पहुंचे। हालांकि, वह थोड़ा देर से वहां पहुंचे।

7:20PM- विपक्षी सांसदों के साथ बैठक में राहुल गांधी ने नेहरू के भाषण को किया याद

विपक्षी सांसदों के साथ बैठक के दौरान लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू के भाषण को याद किया। उन्होंने कहा, “जवाहरलाल नेहरू ने एक बहुत मशहूर भाषण दिया था। यह भाषण 14 अगस्त 1947 को संसद के सेंट्रल हॉल में दिया गया था। मैं इसमें से कुछ हिस्सा बताना चाहता हूं। यह भारत, पूरे एशिया और दुनिया के लिए एक अहम पल है। एक नया सितारा उदय हो रहा है। पूरब में आजादी का सितारा, एक नई उम्मीद जगी है। एक लंबे समय से संजोया गया सपना सच हो रहा है। यह सितारा कभी अस्त न हो और वह उम्मीद कभी टूटे नहीं। ”

7:10PM- ममता बनर्जी के गले मिली सुप्रिया सुले

7:08PM- बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग रखी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक विपक्षी सांसदों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़े स्तर पर मोर्चा खोला। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होना चाहिए। इसके अलावा उनके खिलाफ क्रिमिनल केस चलाया जाना चाहिए। इतना ही नहीं ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ भी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को भी देश से हटाना होगा।

7:05PM- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के सामने क्या मुद्दे रखेंगे विपक्षी सांसद?

रिपोर्ट के मुताबिक विपक्षी सांसद राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के दौरान ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपनी बात रख सकते हैं। विपक्ष लगातार ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इसके अलावा एसआईआर को भी रद्द करने की मांग की जा सकती है।

7:00PM- विपक्षी सांसदों के आने से पहले राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा बढ़ाई गई।

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्षी नेता राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ मुलाकात करने के लिए जाने वाला है। इससे पहले दिल्ली के सेंट्रल हॉल में विपक्षी सांसदों की बैठक जारी है। 10 विपक्षी सांसद इस बैठक के बाद राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

6:30PM- जो डरता है, वह मरता है- मेट्रो, रेल बंद करने पर बोले खरगे

राष्ट्रपति के साथ होने वाली विपक्षी नेताओं की बैठक के पहले योजना बनाने के लिए सांसदों के साथ संसद पहुंचे खरगे ने मेट्रो रेल बंद होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे (सरकार) डरे हुए हैं। जो आदमी डरता है। वह आज या कल मरता ही है।" उन्होंने कहा, "हम राष्ट्रपति से इसलिए मिलने जा रहे हैं क्योंकि ज्ञानेश कुमार ने गलतियां की हैं। उन्होंने पूरे देश में ऐसी स्थिति पैदा कर दी है जिससे लोकतंत्र ही खतरे में पड़ता दिख रहा है। हम इन सभी मामलों के बारे में बताएंगे।"

6:00PM-बैठक में शामिल होने के लिए संसद पहुंची प्रियंका गांधी

इंडिया गठबंधन के सांसदों की बैठक में शामिल होने के लिए सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी संसद पहुंच चुकी है। यहां पर राष्ट्रपति से मिलने से पहले विपक्षी सांसदों की बैठक जारी है।

5:40PM-ज्ञानेश कुमार को बचा रही है सरकार- सीजेपी की सौरव दास

एक तरफ कांग्रेस समेत मुख्य विपक्षी दल लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी भी लगातार 10 अक्तूबर के प्रोटेस्ट के लिए हल्ला बोल रही है। दिल्ली में मेट्रो और ट्रेनों को बंद करने का आदेश दिया गया है। इसी बीच मुंबई में सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, "सरकार ज्ञानेश कुमार को बचा रही है। पूरा दिल्ली बंद का ऐलान कर दिया उन्होंने। सरकार डरी हुई है। सरकार को भय है कि ज्ञानेश गया, तो सब गए। इस बार माहौल सरकार ने भी बनाया है।"

5:00PM- दिल्ली के सेंट्रल हॉल में इस समय विपक्षी सांसदों की बैठक शुरू होने वाली है। यहां पर होने वाली बैठक में तय किया जाएगा कि राष्ट्रपति के सामने किन-किन मांगों को रखा जाएगा।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराष्ट्रपति से मिले INDIA अलायंस के 10 नेता, राहुल बोले- अब SC जाएंगे