Hindi NewsIndia NewsCongress MP Imran Masood Compares Bhagat Singh To Hamas, says Both Were Fighting For Their Land BJP got angry
वो भी तो जमीन के लिए लड़ रहे... कांग्रेस सांसद के विवादित बोल; शहीद भगत सिंह से की हमास की तुलना

वो भी तो जमीन के लिए लड़ रहे... कांग्रेस सांसद के विवादित बोल; शहीद भगत सिंह से की हमास की तुलना

संक्षेप: कांग्रेस सांसद ने कहा किआपके लिए, हमास एक आतंकवादी संगठन है। मेरा मानना ​​है कि हमास अपनी आजादी के लिए लड़ रहा है। आप हमास द्वारा बंधक बनाए 250 लोगों को देख रहे हैं, लेकिन आप इजरायल द्वारा मारे गए 1 लाख नहीं देख रहे हैं।

Thu, 23 Oct 2025 11:02 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से लोकसभा सांसद इमरान मसूद ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की तुलना आतंकवादी समूह हमास से करके एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने एक पोडकास्ट में भगत सिंह और हमास आतंकियों को एक जैसा बताया और कहा कि हमास से जुड़े लोग भी अपनी जमीन के लिए लड़ रहे हैं। भाजपा ने कांग्रेस सांसद के बयान की निंदा की है और आतंकी समूह की प्रशंसा करने और उसकी शहीद भगत सिंह से तुलना करने को भारत के अमर स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बताया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक पॉडकास्ट में फिलिस्तीन पर चर्चा के दौरान एंकर ने जैसे ही कहा कि हमास एक आतंकवादी संगठन है, तो मसूद भड़क गए और कहा, अरे आप क्या बात कर रहे हैं? क्या भगत सिंह भी आतंकवादी थे?" जब एंकर ने इस पर आपत्ति जताते हुए पूछा कि क्या भगत सिंह और हमास के बीच तुलना की जा सकती है, तो मसूद ने कहा, "हां बिल्कुल, सही बात कर रहा हूं मैं।" इसके बाद इमरान मसूद ने कहा, “वे अपनी जमीन के लिए लड़ रहे हैं। भगत सिंह भी अपनी जमीन के लिए लड़ रहे थे।”

ये भी पढ़ें:बिहार कांग्रेस का बवाल सड़क पर आया, नाराज नेताओं ने अल्लावरु को रोककर खूब सुनाया

इजरायल कब्जाधारी है

उन्होंने आगे कहा, "भगत सिंह भी अपनी जमीन के लिए शहीद हुए थे।" उन्होंने आगे कहा कि इजरायल कब्जाधारी है। जब इस बात पर एंकर से विवाद होने लगा तो कांग्रेस सांसद ने कहा, "आपके लिए, हमास एक आतंकवादी संगठन है। मेरा मानना ​​है कि हमास अपनी आजादी के लिए लड़ रहा है। आप उनके (हमास) द्वारा बंधक बनाए गए 250 लोगों को देख रहे हैं, लेकिन आप इजरायल द्वारा मारे गए 1 लाख लोगों को नहीं देख रहे हैं।"

भाजपा भड़की, बोली- ये स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया एक्स पर इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है, “बोटी-बोटी इमरान मसूद हमास की तुलना भगत सिंह जी से करते हैं। यह सभी स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। वामपंथी और कांग्रेसी गांधी परिवार को महान दिखाने के लिए आतंकवादी समूहों का गुणगान करते हैं और हमारे सभी नायकों को कमतर आंकते हैं। इससे पहले, कन्हैया कुमार ने भगत सिंह जी की तुलना लालू यादव से की थी! यह पहली बार नहीं है! कांग्रेस ने पहले भी भगत सिंह जी का अपमान किया था! उन्होंने चंद्रशेखर आज़ाद जी, सावरकर जी, पटेल जी, बिरसा मुंडा जी के साथ भी ऐसा किया था।”

ये भी पढ़ें:RJD के सामने आखिर कांग्रेस ने डाले हथियार, तेजस्वी यादव को CM फेस बनाने के मायने

दो साल पहले हमास ने इजरायल पर बोला था हमला

बता दें कि दो साल पहले हमास आतंकियों ने 7 अक्टूबर, 2023 को उत्तरी इजरायल में एक सांस्कृतिक समारोह स्थल पर बड़ा हमला किया था, जिसमें 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, जबकि हनमास आतंकियों ने करीब 250 इजरायली नागरिकों को बंधक बना लिया था। बाद में हमास आतंकी उन बंधकों के लेकर चले गए थे। इनमें बूढ़े-बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल थीं। हमास के इस हमले से बौखलाए इजरायल ने हमास के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया था। इसकी वजह से गाजा पट्टी खंडहर में तब्दील हो चुकी है। दो साल के गाजा युद्ध में इजरायली हमले में अब तक करीब 68000 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब डेढ़ लाख घायल हुए हैं। हज़ारों फिलिस्तीनी विस्थापित हो चुके हैं।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।