अहमदाबाद विमान हादसे में नई जानकारी का दावा, कांग्रेस सांसद ने सरकार से मांगा जवाब

Jan 05, 2026 11:04 pm ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने दावा किया है कि उनके कार्यालय को अहमदाबाद विमान दुर्घटना में नई जानकारी मिलने की सूचना मिली है। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा है कि विमान हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी सामने रखी जानी चाहिए।

अहमदाबाद विमान हादसे में नई जानकारी का दावा, कांग्रेस सांसद ने सरकार से मांगा जवाब

कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम ने नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को पत्र लिखकर अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बारे में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि विमान दुर्घटना की प्राथमिक जांच में ही महत्वपूर्ण और नई जानकारी सामने आई है। उन्होंने मंत्री से इस मामले में स्पष्टता मांगी है। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखा अपना पत्र सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

कार्ति पी चिदंबरम ने कहा कि एअर इंडिया विमान दुर्घटना में 260 लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने कहा है कि सरकार को इस मामले में स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए। कार्ति चिदंबरम ने कहा कि जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है तो किसी भी जानकारी को वैकल्पिक मानकर गुप्त नहीं रखा जा सकता। अधिकारियों को इसके बारे में विस्तृत जानकारी देनी चाहिए।

बता दें कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही 787 ड्रामलाइनर विमान क्रैश हो गया था। भारतीय दुर्घटना जांच ब्यूरो ने हादसे के बाद शुरुआती जांच की रिपोर्ट जारी की थी। इसमें बताया गया था कि टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद विमान के दोनों इंजन बंद हो गए थे। इसी वजह से थ्रस्ट बनना बंद हो गया और विमान 30 सेकंड केअंदर ही गिर गया

रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि इंजन बंद होने को लेकर दोनों पायलटों ने बात की थी। पहले पायलट ने पूछा था कि तुमने क्या इंजन फ्यूल बंद किया है? वहीं दूसरे पायलट ने जवाब दियाथा कि उन्होंने कुछ नहीं किया है। विमान का मलबा सुरक्षित कर लिया गया था। इसके अलावा ब्लैक बॉक्स को जांच के लिए भेजा गया था। हालांकि हादसे के बाद कोई विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश नहीं की गई ।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;