Hindi NewsIndia NewsCongress MLA claims Shivakumar will become Karnataka Chief Minister on January 6
6 जनवरी को शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री, कांग्रेस विधायक का दावा

6 जनवरी को शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री, कांग्रेस विधायक का दावा

संक्षेप:

इकबाल हुसैन से पूछा गया कि इस तारीख का क्या महत्व है, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता। यह बस एक संख्या है। हर कोई यही कह रहा है। यह 6 या 9 जनवरी हो सकती है।’ हुसैन लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि शिवकुमार को सीएम बनाया जाए।

Dec 13, 2025 05:21 pm ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक इकबाल हुसैन ने शनिवार को संभावना जताई कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार 6 जनवरी को मुख्यमंत्री बनेंगे। रामनगर के विधायक हुसैन ने पत्रकारों से कहा कि सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री का पद शिवकुमार के लिए खाली कर देना चाहिए। शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया जाना चाहिए। शिवकुमार के कट्टर समर्थक हुसैन कहा, ‘छह जनवरी को उनके मुख्यमंत्री बनने की 99 प्रतिशत संभावना है।’

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:मेसी के कार्यक्रम का आयोजक गिरफ्तार, पुलिस ने टिकट के रिफंड का किया वादा

जब उनसे पूछा गया कि इस तारीख का क्या महत्व है, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता। यह बस एक संख्या है। हर कोई यही कह रहा है। यह 6 या 9 जनवरी हो सकती है। ये दो तारीखें हैं।’ हुसैन लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए। शुक्रवार को उन्होंने अपनी यह इच्छा जाहिर की थी। इस बीच, रेल राज्य मंत्री और भाजपा सांसद वी सोमन्ना ने कहा कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए गृह मंत्री जी परमेश्वर का समर्थन कर रहे हैं।

जी परमेश्वर को भाजपा सांसद का समर्थन

सोमन्ना ने तुमकुरु में एक कार्यक्रम में कहा, ‘सत्ता मिलना भाग्य की बात है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि परमेश्वर सिर्फ गृह मंत्री बनकर रह जाएंगे। हम उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि तुमकुरु के लोग भी उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।’ जब रेल राज्य मंत्री से किसी दर्शक ने मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार शिवकुमार के बारे में पूछा तब उन्होंने कहा, ‘छोड़िए इसे। यह गौण बात है। शिवकुमार क्या बनना चाहते हैं, यह उनके भाग्य पर निर्भर करता है। आचरण तो भाग्य से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।’

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।