पंजाब कांग्रेस ले सकती है यूटर्न, इस नेता को अध्यक्ष बनाने की अटकलें; लिस्ट में चरणजीत चन्नी भी नहीं?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पंजाब कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग को दोबारा कमान सौंपे जाने के बाद से ही प्रदेश इकाई में तनाव जारी है। खबरें हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई नेता इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं।

Punjab Congress

पंजाब में जल्द ही कांग्रेस में जारी आंतरिक कलह पर विराम लग सकता है। खबर है कि पार्टी आलाकमान ने कई वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किया है। संभावाएं जताई जा रही हैं कि पार्टी अमरिंदर राजा वडिंग से प्रदेश इकाई की कमान वापस ले सकती है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुट को भी झटका लगने के आसार हैं।

क्या हुई हलचल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी के कई बड़े नेता बुधवार या गुरुवार को कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। खास बात है कि ये घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहे हैं, जब सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को विदेश से लौटने के तुरंत बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ एक अहम बैठक की।

पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस में जारी नेतृत्व के संकट पर गंभीर चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी और खरगे ने पंजाब के पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल को दिल्ली तलब किया है। वह बुधवार को आलाकमान से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद इस संकट को सुलझाने का आगे का रास्ता निकाला जाएगा।

किस नेता का नाम आगे

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि विधायक दल के नेता प्रताप बाजवा को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपी जा सकती है। उन्हें भी दिल्ली बुलाया गया है। हालांकि, पार्टी की तरफ से इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। माना जा रहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राज्य में जारी आंतरिक कलह का जल्द समाधान चाहते हैं।

खरगे और राहुल की मीटिंग

मंगलवार को भाषा ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि राहुल पंजाब के नेताओं की राय सुनने के लिए तैयार हैं और राज्य इकाई के भीतर जारी 'बगावत' को जल्द से जल्द शांत करना चाहते हैं। पार्टी नेतृत्व इस बात को लेकर चिंतित है कि कांग्रेस राज्य इकाई में जारी गुटबाजी और आपसी कलह के बीच विधानसभा चुनावों में नहीं उतर सकती।

क्यों जारी है कलह

वडिंग को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बनाए रखने के आलाकमान के फैसले से राज्य इकाई में असंतोष भड़क गया है। चन्नी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित कई वरिष्ठ नेता इस फैसले का खुलकर विरोध कर रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि बाजवा और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता भी राजा वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखने के खिलाफ हैं।

आलाकमान को सौंपी रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए पिछले कुछ दिन पंजाब में गुजारे हैं, जहां उन्होंने पार्टी के विभिन्न गुटों और नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने इस संबंध में अपनी विस्तृत रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को सौंप दी है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांग्रेस ले सकती है यूटर्न, इस नेता को पंजाब चीफ बनाने के आसार;चन्नी का नाम नहीं