कांग्रेस नेता के सिर में सटाकर मारी थी गोली, कर्नाटक पुलिस ने कर दिया मर्डर का खुलासा; क्यों हुआ था मर्डर

लाइव हिन्दुस्तान, उडुपी
Follow us on Google News
share

कर्नाटक के उडुपी में कांग्रेस नेता की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उडुपी पुलिस ने बताया कि कांग्रेस नेता की हत्या सुपारी लेकर की गई थी। पैसों को लेकर विवाद के बाद उनकी हत्या की गई थी।

कर्नाटक में कांग्रेस नेता की हत्या
कर्नाटक में कांग्रेस नेता की हत्या

कर्नाटक के उडुपी शहर में शुक्रवार को कांग्रेस नेता डेविड डिसूजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कर्नाटक पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कांग्रेस नेता की हत्या एक कॉन्ट्रैक्ट किलिंग थी यानी सुपारी लेकर उन्हें गोली मारी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस नेता की हत्या की गई थी।

डेविड डिसूजा की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान राजू, अजय रस्तोगी और जियाहुल वजूल शेक के रूप में हुई है। जियाहुल बिहार का, राजू उत्तर प्रदेश और अजय रस्तोगी उत्तराखंड का रहने वाला है

सिर में सटाकर मारी थी गोली

बता दें कि 55 साल का कांग्रेस नेता डेविड डिसूजा की शुक्रवार को लगभग 4 बजे सेंट जेवियर्स चर्च कॉम्प्लेक्स के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि डिसूजा अपने ऑफिस से वापस लौट रहे थे, तभी तो अज्ञात बदमाश पहुंचे और उनके सिर में सटाकर गोली मार दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद डिसूजा को उडुपी के आदर्श हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद शिरवा पुलिस थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में केस दर्ज किया है।

कौन थे डिसूजा

डेविड डिसूजा मुदारांगादी ग्राम पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही वो सिविल कॉन्ट्रैक्टर भी हैं। पंचायत के अध्यक्ष के रूप में डिसूजा कई बार सेवाएं दे चुके हैं। इन सबके साथ ही डेविड कई बिजनेस चलाते हैं, जिसमें एक लोकल बार और ट्रांसपोर्ट का बिजनेस भी है।

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तीन लोगों के बस से भटकल की तरफ जाने की सूचना मिली थी। यहां के बिंदूर के पास पुलिस की एक टीम पहुंची इस दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान एक आरोपी ने पुलिस एसआई को बस से धकेलकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायर कर दिया। इस घटना में गोली लगने से एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकर्नाटक में कांग्रेस नेता की हत्या, पुलिस ने कर दिया खुलासा; क्यों हुआ था मर्डर