Hindi NewsIndia NewsCongress Leader Shama Mohamed Raises Question Says Is Sarfaraz Khan Not Selected Because of his Surname
सरनेम के चलते नहीं चुने गए सरफराज खान? कांग्रेस की शमा मोहम्मद ने पूछा; रोहित को बताया था मोटा

सरनेम के चलते नहीं चुने गए सरफराज खान? कांग्रेस की शमा मोहम्मद ने पूछा; रोहित को बताया था मोटा

संक्षेप: कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि क्या सरफराज खान को उनके सरनेम की वजह से नहीं चुना गया! जस्टआस्किंग। हम जानते हैं कि इस मामले में गौतम गंभीर कहां स्टैंड करते हैं।

Wed, 22 Oct 2025 04:01 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए उन्हें मोटा बताने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने बुधवार को क्रिकेटर सरफराज खान को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने सरफराज के टीम इंडिया ए में सेलेक्ट नहीं किए जाने पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या उनके सरनेम की वजह से उन्हें सेलेक्ट नहीं किया गया? शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा को लेकर भी टिप्पणी की थी, जिसपर काफी विवाद हुआ था। शमा मोहम्मद ने लिखा था कि रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के रूप में मोटे हैं। उन्हें वजन कम करने की जरूरत है। और बेशक, भारत के सबसे बेअसर कप्तान हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ''क्या सरफराज खान को उनके सरनेम की वजह से नहीं चुना गया! जस्टआस्किंग। हम जानते हैं कि इस मामले में गौतम गंभीर कहां स्टैंड करते हैं?'' कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने शमा के इस सवाल का साथ दिया तो कई ने निशाना भी साधा। एक यूजर ने कहा कि फिर से वही बात। अगर मेरिट कहानी में फिट नहीं बैठती, तो सरनेम कार्ड निकालो। सरफराज का सिलेक्शन परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है, पॉलिटिकल विक्टिमहुड हैशटैग पर नहीं। क्रिकेट स्टैटिस्टिक्स पर चलता है, सिंपैथी पर नहीं और गंभीर का नेशनलिज्म पर रिकॉर्ड इकोसिस्टम को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। हर स्कोरबोर्ड में धर्म को घसीटना बंद करो, भाई। यह क्रिकेट है, कांग्रेस का मैनिफेस्टो नहीं।

वहीं, एक और यूजर ने शमा मोहम्मद के पोस्ट का समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि अगर ऐसा है तो गौतम गंभीर को नौकरी से निकाल देना चाहिए, भारतीय खेलों में कोई जाति, धर्म, रंग या धर्म नहीं होता। हाल ही में बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ दो चार-दिन के मैचों के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा की। ये मैच बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होने हैं। पहला मैच 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक खेला जाना है, जबकि दूसरा मैच 6 से 9 नवंबर तक खेला जाएगा। घरेलू मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद, सरफराज खान को एक बार फिर दोनों टीमों में नजरअंदाज किया गया, जिससे फैंस और क्रिकेट एनालिस्ट के बीच बहस छिड़ गई है।

सरफराज खान ने पिछले साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। उन्होंने लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक छह टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 37.10 की औसत से 371 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और तीन हाफ सेंचुरी शामिल है। उनका बेस्ट स्कोर 150 रन है। इसके अलावा, उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 56 मैचों में 65.19 के औसत से 2467 रन बनाए हैं, जिसमें 16 शतक और 15 हाफसेंचुरी शामिल हैं।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।