बिना शर्त माफी मांगो; राहुल गांधी के खिलाफ वीडियो पर कांग्रेस ने BJP नेता को भेजा नोटिस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राहुल गांधी के खिलाफ एक वीडियो शेयर करने पर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा नेता अमित मालवीय को नोटिस भेजा है। उन्होंने वीडियो को डिलीट करने और तुरंत बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा है। यह वीडियो में भाजपा ने राहुल गांधी पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया था।

Rahul Gandhi
कांग्रेस ने भाजपा को नोटिस भेजा, राहुल गांधी के वीडियो का मामला

Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ऊपर राष्ट्रगान के अपमान के आरोप लगाए जाने पर कांग्रेस ने नोटिस भेजा है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय को नोटिस भेजकर भाजपा के ऑफिशियल हैंडल पर 13 अगस्त को डाले गए एक वीडियो को हटाने और बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा है। फिलहाल इस मामले पर भाजपा या अमित मालवीय की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

13 अगस्त को रचनात्मक कांग्रेस कार्यक्रम में राहुल गांधी पहुंचे थे। यहीं से एक वीडियो क्लिप लेकर भाजपा के ऑफिशियल पेज पर शेयर की गई थी। इस क्लिप में राहुल गांधी दूसरे नेताओं से हाथ मिलाते और बात करते हुए नजर आते हैं, जबकि पीछे राष्ट्रगान बजता हुआ सुना जा सकता है। भाजपा ने इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "देखो राहुल गांधी ने फिर से राष्ट्रगान का अपमान किया है। पूरा देश राष्ट्रगान का सम्मान करता है, लेकिन राहुल गांधी ने इसका अपमान किया है। एक बार फिर से देश विरोधी चेहरा सामने आया।"

वीडियो पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने उठाए सवाल

भाजपा के इस पोस्ट पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने सवाल उठाया। इसके बाद कांग्रेस नेता अमरीश रंजन और अम्बुज दीक्षित ने संदीप दीक्षित के नाम पर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को नोटिस भेजा। नोटिस में कहा गया, "नोटिस का मकसद किसी तरह की राजनीतिक आलोचना या बहस शुरू करना नहीं है। राजनीतिक असहमति, आलोचना और यहाँ तक कि कड़े राजनीतिक विचार रखना भी लोकतांत्रिक जीवन का एक सामान्य और जरूरी हिस्सा है। लेकिन, जो बात स्वीकार नहीं की जा सकती, वह है किसी कार्यक्रम में हुई एक अनजाने तकनीकी गड़बड़ी को जान-बूझकर राष्ट्रगान के अपमान के तौर पर पेश करना, खासकर तब जब पूरा ऑडियो-विजुअल रिकॉर्ड कुछ और ही दिखाता हो।"

भाजपा ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया

नोटिस में कहा गया कि तकनीकी गलती की वजह से वह घटनाक्रम हुआ था। बाद में राष्ट्रगान को पूरे सम्मान के साथ बजाया गया था। बता दें, अभी तक इस मामले पर भाजपा की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब भाजपा और कांग्रेस पहले से ही वंदे मातरम् विवाद को लेकर उलझे हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस पार्टी कार्यालय में समारोह की शुरुआत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पार्टी की संसदीय चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ऐसे हाथ के इशारे करते दिखे, जिनसे लग रहा था कि वे कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय गीत बजाना बंद करने के लिए कह रहे हैं। कुछ ही देर बाद, विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी वैसा ही इशारा करते हुए दिखे।

भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस नेता वंदे मातरम् को नहीं बजाने के लिए कह रहे हैं। बता दें, इस बार लाल किले की प्राचीर से भी वंदे मातरम् गाया गया था।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमाफी मांगो; कांग्रेस ने BJP नेता को भेजा नोटिस, राहुल गांधी के वीडियो का मामला