दिल्ली जैसा बंगाल में क्यों नहीं हुआ सुपफास्ट काम, SIR पर कांग्रेस नेता का तंज
कांग्रेस नेता सलमान अनीस सोज ने कहा कि दिल्ली की तरह बंगाल में क्यों सुपरफास्ट तरीके से काम नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अगर इसी गति से काम होता रहा तो बंगाल में सभी केस निपटाने में 12 साल लग जाएंगे।

एसआईआर को लेकर दिल्ली में इन दिनों प्रदर्शनों का दौर जारी है। राहुल गांधी ने इस पूरी प्रक्रिया को वापस लेने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में फाइल कर दी है। इसी बीच कांग्रेस नेता सलमान अनीस सोज ने चुनवाआयोग पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में जिस तरह से सुपरफास्ट तरीके से काम किया गया है बंगाल में भी वैसा ही होना चाहिए। दरअसल चुनाव आयोग ने दावा किया है कि दिल्ली में 33 लाख लोगों को नोटिस भेजा गया था जिनमें से 20 लाख लोगों का केस सुलझा लिया गया है।
सोज ने तंज कसते हुए कहा, सिलेक्शन कमीशन का कहना है कि दिल्ली में कुछ ही दिनों में 20 लाख केस सुलझा दिए। वहीं बंगाल में 37 लाख लोगों की अपील लंबित है। अगर इसी गति से काम होता रहा तो अभी 12 साल लग जाएंगे।दिल्ली की तरह बंगाल में काम क्यो नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव से पहले इस तरह की सुपरफास्ट प्रक्रिया क्यों नहीं शुरू की गई।
आपको बता दें कि कलकत्ता हाई कोर्ट की एक बेंच ने टिप्पणी की थी कि अगर बंगाल में अपीलेट ट्राइब्यूनल इसी तरह का करता रहा तो फिर सभी केस निपटाने में 12 साल का वक्त लगेगा। वहीं दिल्ली के चीफ इलेक्शन ऑफिसर ने कहा है कि अगर किसी को भी दिक्कत है तो वह 14947 बीएलओ 902 एईआरओ 70 ईआरओ और 13 डीईओ या फिर सीईओ से संपर्क कर सकता है। उनह्ोंने कहा कि स्पेशल कैंप भी लगाए जा रहे हैं जिनमें बीएलओ मदद करते हैं।
बयान में कहा गया, ''हमने इन मामलों के समाधान के लिए सक्रिय अभियान शुरू किया था'' और अब तक 33 लाख में से करीब 20 लाख मामलों का निपटारा किया जा चुका है। बयान के अनुसार, विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं, जहां बीएलओ मतदाताओं की सहायता कर सकते हैं। एसआईआर से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए ऐसे शिविर 18 और 25 अक्टूबर को भी लगाए जाएंगे।
दिल्ली में 70 विधानसभा क्षेत्रों में 31 अगस्त को वोटर लिस्ट पब्लिश की गई थी। इसके बाद 2.17391 लोगों ने फॉर्म 6 भरा है। कुल 1,45 वोटर में से 47 लाख नाम डिलीट किए गए थे। ये सभी नाम उम्र, नाम या फिर अन्य गलतियों की वजह से डिलीट हुए थे। जिन लोगों की डीटेल 2002 वाली एसआईआर लिस्ट में नहीं मिली थी उनका भी नाम हटाया गया था।

