कहीं खुद ही ना फंस जाएं, कांग्रेस को सता रहा किस बात का डर; मुख्यमंत्रियों को किया सतर्क

हिन्दुस्तान टीम
Follow us on Google News
share

पेपर लीक और परीक्षाओं को लेकर कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। दूसरी तरफ डर यह भी है कि कहीं कांग्रेस शासित राज्य में वह खुद इस मुद्दे का शिकार ना हो जाए। इसलिए पहले खुद को सुधारने का फैसला किया गया है।

Rahul gandhi
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्रियों से कहा, परीक्षा कैलेंडर तैयार कर लें

पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितताओं के मुद्दे पर राजधानी दिल्ली के बाद रांची और दूसरे शहरों में छात्रों के आंदोलन को देखते हुए कांग्रेस ने अपना घर सुधारना शुरू कर दिया है। पार्टी को डर है कि जिन मुद्दों को लेकर वह भारतीय जनता पार्टी सरकार को घेर रही है, उन्हीं मुद्दों पर वह भी निशाने पर आ सकती है। इसलिए, पार्टी ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टीशासित राज्यों को एक माह के अंदर रिपोर्ट तैयार करने की हिदायत देना इसी रणनीति का हिस्सा है।

मुख्यमंत्रियों को राहुल गांधी का निर्देश

सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्रियों से साफ कहा है कि वे अकादमिक और आगामी सरकारी परीक्षाओं का कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दें। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल के मुख्यमंत्रियों से शिक्षा, परीक्षा और सरकारी परीक्षाओं को लेकर एक माह के अंदर रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्रियों को साफ निर्देश दिया गया है कि इसमें अकादमिक व सरकारी परीक्षा कैलेंडर के साथ शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता सुधारने पर जोर देने को कहा है।

कांग्रेस रणनीतिकार मानते हैं कि शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और नौकरियों को लेकर जिस आक्रामक ढंग से कांग्रेस भाजपा को घेर रही है, ऐसी स्थिति में पार्टी शासित राज्यों की कोई भी चूक पूरी रणनीति पर पानी फेर सकती है। ऐसे में पार्टी पूरी सतर्कता बरत रही है। परीक्षा प्रणाली में सुधार पर जोर : पार्टी ने अपनी राज्य सरकारों को परीक्षा प्रणाली को सुधारने के भी निर्देश दिए हैं। खासतौर पर उन परीक्षाओं पर जोर दिया गया है, जिन्हें राज्य सरकार अपने स्तर पर कराती है। पार्टी ने साफ कहा है कि प्रदेश सरकारें यह सुनिश्चित करें कि उसकी तरफ से आयोजित की जाने वाली किसी भी परीक्षा का कोई पेपर लीक नहीं हो। इसके लिए तमाम बंदोबस्त किए जाए।

कांग्रेस पीड़ितों के साथ- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को नेता विपक्ष राहुल गांधी के धरने पर बैठने के बाद भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पैलेट गन से घायल छात्र के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। आज देश देख रहा है कि खुद को राष्ट्रवादी बताकर दिखावा करने वाले लोग ही युवाओं के ‘सबसे बड़े दुश्मन’ हैं। उन्होंने पैलेट गन मामले पर केंद्र सरकार पर भी जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में खरगे ने लिखा कि राहुल गांधी 19 साल के उस युवा साहिल लोचब को न्याय दिलाना चाहते हैं, जिस पर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था।

खरगे ने कहा, ‘अब गंभीर रूप से घायल साहिल, दिल्ली पुलिस के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब नेता विपक्ष राहुल गांधी इस पीड़ित परिवार के साथ आए हैं और मुकदमा दर्ज करवाने के लिए धरने दिया।’

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांग्रेस को सता रहा किस बात का डर, अपने मुख्यमंत्रियों को किया सतर्क