Hindi NewsIndia NewsCongress faces a new challenge! DK Shivakumar is demanding written assurance
कांग्रेस के सामने नई चुनौती! लिखित आश्वासन मांग रहे शिवकुमार; बदलेगा कर्नाटक का CM?

कांग्रेस के सामने नई चुनौती! लिखित आश्वासन मांग रहे शिवकुमार; बदलेगा कर्नाटक का CM?

संक्षेप:

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, शिवकुमार की यह कथित मांग सरकार गठन के समय सत्ता को साझा करने पर हुई पहले की मौखिक चर्चा से उपजी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने हालांकि ऐसी किसी सहमति को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।

Nov 25, 2025 11:12 am ISTNisarg Dixit वार्ता
share Share
Follow Us on

कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कथित तौर पर सरकार गठन के समय मुख्यमंत्री परिवर्तन को लेकर किए गए वादे की याद दिलाते हुए लिखित आश्वासन मांगा है। इस कथित मांग से कांग्रेस नीत सरकार को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है और राज्य की राजनीति में खलबली मच गई है। इस कथित मांग की पुष्टि हालांकि न तो अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) और न ही राज्य नेतृत्व द्वारा की गई है, लेकिन इसने सत्तारूढ़ पार्टी के शीर्ष स्तर में बढ़ते अविश्वास के बारे में अटकलों को तेज कर दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, शिवकुमार की यह कथित मांग सरकार गठन के समय सत्ता को साझा करने पर हुई पहले की मौखिक चर्चा से उपजी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने हालांकि ऐसी किसी सहमति को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।

नेतृत्व परिवर्तन का यह मुद्दा उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के बीच बढ़ती दूरी की ओर इशारा करता है। कर्नाटक की राजनीति में तब इस मुद्दे ने तब और हवा पकड़ ली, जब नागा संतों के एक समूह ने शिवकुमार के निवास का दौरा किया, जिसमें से काशी के एक संत ने कथित तौर पर उन्हें मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। यह हालांकि प्रतीकात्मक है, लेकिन इस दौरे ने कथित नेतृत्व विवाद के इर्द-गिर्द राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है।

जारी है बैठकों का दौर

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य के ऊर्जा मंत्री केजे जॉर्ज ने रविवार को मुख्यमंत्री सिद्दारमैयाऔर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और बाद में शिवकुमार के साथ भी एक अलग बैठक की। पार्टी सूत्रों ने हालांकि इन बैठकों को नियमित मुलाकात मात्र बताया और जॉर्ज की मध्यस्थता की भूमिका को खारिज कर दिया।

इस बीच, सिद्दारमैया के खेमे ने अपनी ताकत की पुष्टि करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। पिछले दो दिनों में मुख्यमंत्री के बेटे डॉ. यतींद्र सिद्दारमैया ने मुख्यमंत्री के लिए समर्थन मजबूत करने के ख्याल से उत्तर कन्नड़ जिले में व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की है।

दिल्ली में डटे विधायक

दूसरी ओर, शिवकुमार के समर्थक विधायकों के समूह लगातार दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। छह-सात विधायकों का एक और जत्था रविवार शाम को एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलने के लिए रवाना हुआ। कथित तौर पर महासचिव ने पिछली मौखिक सहमति पर चिंता व्यक्त की। हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने ऐसी किसी व्यवस्था की पुष्टि करते हुए कोई बयान जारी नहीं किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्रकारों के साथ संक्षिप्त बातचीत के बाद दोहराया कि इस मामले पर फैसला केवल पार्टी आलाकमान द्वारा ही लिया जाएगा। इस मुद्दे पर वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के विदेश से लौटने के बाद ही स्पष्टता आने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शनिवार रात को खरगे के साथ अपनी बैठक के दौरान चिंता व्यक्त की कि अटकलों के बीच विधायकों का दिल्ली जाना पार्टी कार्यकर्ताओं को एक भ्रामक संकेत दे सकता है और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है।

दूसरे नेता भी पेश करने लगे दावा

इसी बीच, राज्य के गृह मंत्री और वरिष्ठ दलित नेता जी परमेश्वर ने संकेत दिया है कि यदि वर्तमान अनिश्चितता जारी रहती है, तो वह मुख्यमंत्री के पद के लिए उपलब्ध होंगे।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि हालांकि कई कारक इस अशांति में योगदान दे रहे हैं, लेकिन कथित लिखित-आश्वासन विवाद भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस सरकार को विभाजित करने के लिए एक नया अवसर प्रदान कर सकता है। राहुल गांधी की वापसी और दिल्ली में बाद में होने वाले परामर्श के बाद बड़े घटनाक्रमों की उम्मीद है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।