CJP Protest LIVE: ज्ञानेश कुमार पर भड़के ध्रुव राठी, दीपके बोले- मोदी ने की लोकतंत्र की हत्या

CJP Protest LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी बेंगलुरु में चप्पल प्रोटेस्ट कर रही है। इसमें मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल हुए। इसके अलावा कांग्रेस का भी आज देशभर में विरोध-प्रदर्शन कर रही है।

CJP Protest LIVE: ज्ञानेश कुमार पर भड़के ध्रुव राठी, दीपके बोले- मोदी ने की लोकतंत्र की हत्या

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का चप्पल प्रोटेस्ट शुरू हो चुका है।

Himanshu Jha| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
YouTubeFollow us on Google News

CJP Protest against Gyanesh Kumar LIVE: चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना से दिल्ली तक विपक्ष का विरोध-प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपक्ष के नेताओं को भोज दे रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली से दूर बेंगलुरु में चप्पल आंदोलन कर रही है। इस आंदोलन में मशहूर यूट्यूबर घ्रुव राठी भी शामिल हुए। सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा कि 'चप्पल प्रोटेस्ट' उन लोगों को सामने लाएगा जिन्हें SIR प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट से हटा दिया गया था। पल-पल की जानकारी के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ बने रहें।

CJP Protest LIVE: ध्रुव राठी के 3 सवाल

1. पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले 70 लाख लोगों के नाम कैसे हटा दिए गए और चुनाव के तुरंत बाद उन्हें फिर से जोड़ दिया गया? इन लोगों को वापस क्यों जोड़ा गया?

2. बिहार में क्या हुआ? 40 लाख से ज्यादा नाम हटा दिए गए, लेकिन ज्ञानेश कुमार ने तब तक एक शब्द भी नहीं कहा जब तक कि सुप्रीम कोर्ट ने इन नामों को सार्वजनिक करने का निर्देश नहीं दिया।

3. यूपी में अचानक 14 लाख से ज्यादा लोगों के नाम जोड़ दिए गए। ये लोग कौन हैं? जबकि गोवा में, EROs नाम जोड़ना चाहते थे, फिर भी ECI ने इसकी इजाजत नहीं दी।

Share

CJP Protest LIVE: दीपके ने पीएम मोदी पर लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप

CJP Protest LIVE: अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने और वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद से इस्तीफा देने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। सीजेपी द्वारा एसआईआर के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं के नाम हटाने का उद्देश्य भाजपा का विरोध करने वाले लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित करना था। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और निर्वाचन आयोग पर लोकतंत्र की हत्या करने और वोट चोरी का आरोप लगाया।

Share

मैं यहां सत्ता बदलने के लिए नहीं आया हूं: ध्रुव राठी

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि SIR को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से पारदर्शिता और जवाबदेही बिल्कुल नहीं थी। फ्रीडम पार्क में सिविल सोसाइटी ग्रुप्स और CJP द्वारा SIR के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मैं यहां सत्ता बदलने के लिए नहीं आया हूं।"

Share

CJP Chappal Protest LIVE: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक ही नहीं है हमारी लड़ाई- दीपके

बेंCJP Chappal Protest LIVE: गलुरु के फ्रीडम पार्क में रैली को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा, ''हमारी लड़ाई सिर्फ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बारे में नहीं है। अगर वह जाते हैं तो कोई और आ जाएगा। हम चाहते हैं कि SIR को खत्म किया जाए। इसके बाद ज्ञानेश कुमार की जांच होनी चाहिए और उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए।''

Share

CJP Chappal Protest LIVE: चुनाव आयोग ने SIR से देश का अपमान किया- प्रकाश राज

CJP Chappal Protest LIVE: बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'जन-अदालत' को संबोधित करते हुए एक्टर प्रकाश राज ने एसआईआर के तहत वोटर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि CJP से लेकर AISA तक के कई ग्रुप्स इसलिए एक साथ आए हैं क्योंकि उन्हें इस प्रक्रिया को लेकर चिंता है। इस मुद्दे को वोट चोरी से कहीं ज्यादा गंभीर बताते हुए प्रकाश राज ने आरोप लगाया कि भारत के चुनाव आयोग ने SIR के जरिए पूरे देश का अपमान किया है।

Share

CJP Chappal Protest LIVE: पूरा देश सड़कों पर उतर आया, सौरभ दास बोले

CJP Chappal Protest LIVE: बेंगलुरु के आंदोलन की तस्वीर शेयर करते हुए सीजेपी नेता सौरभ दास ने एक्स पर लिखा, ‘ज्ञानू (ज्ञानेश कुमार) और उसके आकाओं के खिलाफ इस लड़ाई में सभी नेकनीयत नागरिक एकजुट हो गए हैं। पूरा देश जवाबदेही की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आया है।’

Share

CJP Chappal Protest LIVE: ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो; फ्रीडम पार्क में लग रहे नारे

CJP Chappal Protest LIVE: बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'SIR रद्द करो' और 'ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो' जैसे नारे लगाए जा रहे हैं। इस मंच पर प्रकाश राज और मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी के साथ-साथ अभिजीत दिपके भी मौजूद हैं। इसके बाद 'चप्पल प्रोटेस्ट' शुरू किया जाएगा।

Share

CJP Chappal Protest LIVE: कॉकरोच क्यों कर रहे चप्पल प्रदर्शन?

CJP Chappal Protest LIVE: आशुतोष रांका ने छह अक्टूबर को कहा था कि एसआईआर पर आयोजित जनता की अदालत में शामिल होने के बाद वे उन कन्नड़ भाषी लोगों से बातचीत करेंगे, जिनके नाम कथित तौर पर गलत तरीके से मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा था कि इसके बाद महिलाओं के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए ''चप्पल प्रदर्शन'' किया जाएगा।

Share

CJP Chappal Protest LIVE: आशुतोष रांका ने कहा- हम हिंसा नहीं करेंगे

CJP Chappal Protest LIVE: जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका ने आरोप लगाया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा फैलाने के लिए देश भर से दक्षिणपंथी चरमपंथी समूहों को इकट्ठा किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में रांका ने कहा, "हम हिंसा नहीं करेंगे। भारत देख रहा है। इस बार मामला सिर्फ दिल्ली पुलिस तक सीमित नहीं रहेगा।"

Share

CJP Protest LIVE: CJP का दावा- काकरोचों को गिरफ्तार कर रही है सरकार

CJP Protest LIVE: आज के आंदोलन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार फिर से अपनी सस्ती चालों पर उतर आई है। दीपके की पार्टी ने आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए देश भर में CJP के वॉलंटियर्स को हिरासत में लिया जा रहा है। लेकिन इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ेगा और समर्थन में और भी ज्यादा लोग बाहर आएंगे।

Share

CJP Protest LIVE: बेंगलुरु में शुरू हुआ सीजेपी का चप्पल प्रोटेस्ट

CJP Protest LIVE: बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के चप्पल प्रोटेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। इस मंच पर मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी भी दिखे। उनके अलावा सीजेपी के अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रंका भी शामिल हुए।

Share

SIR पर भी बिहार में भी विरोध-प्रदर्शन

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं ने गुरुवार को पटना में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने तेजस्वी यादव और कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। विरोध प्रदर्शन के लिए रैली बिहार विधानसभा परिसर के सामने स्थित शहीद स्मारक से शुरू हुई और बिहार लोक भवन की ओर बढ़ रही थी। हालांकि, पुलिस ने पटना स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के पास रेली को रोक दिया। पुलिस के अनुसार, तेजस्वी यादव और कई अन्य नेताओं ने बैरिकेड पर चढ़कर उसे पार करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

Share

Congress Protest LIVE: केरलम के बारे में बात क्यों नहीं करते हैं राहुल, कांग्रेस ने पूछा

Congress Protest LIVE: भाजपा नेता केया घोष ने चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी के विरोध पर कहा, "पहले राहुल गांधी से बोलिए कि वो केरलम में फिर से चुनाव करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दें क्योंकि इसी ज्ञानेश कुमार, इसी चुनाव आयोग से उनको केरलम में जीत हासिल हुई है। तो केरलम के बारे में राहुल गांधी चुप्पी क्यों साधे हैं? वो केरलम के बारे में बात क्यों नहीं करते हैं? और राहुल गांधी 100 अगर कानून तोड़ेंगे तो उनके खिलाफ 100 या 200 FIR दर्ज होगी क्योंकि ये गणतंत्र है ये राहुल तंत्र नहीं है। भारतवर्ष में गांधी परिवार का राज नहीं चलता है।"

Share

Congress Protest LIVE: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई

कांग्रेस नेता मेट्टू साई कुमार ने कांग्रेस के काला दिवस पर कहा, "मकसद जनता को यह दिखाना है कि बीजेपी का ट्रैक रिकॉर्ड कुछ न करने का रहा है। जहां भी बीजेपी सत्ता में है, वहां कोई काम नहीं होता जबकि कांग्रेस के शासन में ऐसा नहीं था। बीजेपी और RSS ने लगातार संविधान को कमजोर करने की कोशिश की है। बीजेपी अपने फायदे के लिए जहां भी हो सके अपनी पूरी मशीनरी और संसाधनों का इस्तेमाल करती है। राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक जनता के साथ हैं। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, हम विरोध जारी रखेंगे।"

Share

CJP Protest LIVE: फ्रीडम पार्क में जमा हुई भीड़

CJP Protest LIVE: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में भीड़ जमा होती जा रही है। यह भीड़ CJP के अभिजीत दीपके, यूट्यूबर ध्रुव राठी और एक्टर प्रकाश राज के आने का इंतजार कर रही है।

Share

Congress Protest LIVE: विपक्षी नेताओं को आज फिर भोज देंगे खरगे

Congress Protest LIVE: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के नेता बृहस्पतिवार को फिर से यहां एक रेस्तरां में दोपहर के भोज पर मिलेंगे, जिसके बाद निर्वाचन आयोग मामले में प्रदर्शन की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि विपक्षी सांसद और नेता दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट पर कनॉट प्लेस स्थित मोएट्स रेस्तरां में दोपहर का भोज करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान विपक्षी दलों के सांसदों के बीच निर्वाचन आयोग मामले में आगे की रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

इससे पहले विपक्षी दलों के सांसदों ने बुधवार को सागर रत्ना रेस्तरां में दोपहर का भोज किया था और इसके बाद उन्होंने तीन बसों में सवार होकर जंतर मंतर की तरफ कूच किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक लिया।

Share

CJP Protest LIVE: ध्रुव राठी भी होंगे कार्यक्रम में शामिल

CJP Protest LIVE: अभिनेता-कार्यकर्ता प्रकाश राज ने बुधवार को कहा कि आठ अक्टूबर को ''जनता की अदालत'' आयोजित की जाएगी, जिसमें कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों से ‘एसआईआर के पीड़ित’ शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और यूट्यूबर ध्रुव राठी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Share

Congress Protest LIVE: राहुल और प्रियंका के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एफआईआर

Congress Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के दौरान मारपीट और ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। इस एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेरे पर अब तक 45 एफआईआर हो चुके हैं। मेरा लक्ष्य है कि 100 एफआईआर मेरे पर हों। ये सभी मेरे लिए मेडल की तरह है।

Share

CJP Protest LIVE: सत्ता आपकी, लेकिन सड़कें हमारी- दीपके

CJP Protest LIVE: आज के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके ने कहा, ''सत्ता भले ही आपके पास हो, लेकिन सड़कें हमारी हैं। और इन्हीं सड़कों से हम, भारत के लोग, अपना लोकतंत्र वापस हासिल करेंगे। जय हिंद।"

Share

CJP Protest LIVE: क्या हैं कॉकरोचों की 3 मांग

CJP Protest LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास ने कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा भी दे दें, तब भी आंदोलन जारी रहेगा। सीजेपी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर पर रोक लगाने, जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट को बहाल करने, निष्पक्ष जांच और चुनाव आयोग में नियुक्तियों से जुड़े 2023 के कानून को रद्द करने की मांग की है।

Share

First Published : October 8, 2026, 09:07 IST

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsदेशCJP Protest LIVE: ज्ञानेश कुमार पर भड़के ध्रुव राठी, दीपके बोले- मोदी ने की लोकतंत्र की हत्या