Hindi NewsIndia NewsCongress asks questions to PM Modi during Parliament Winter Session
क्या पीएम मोदी बताएंगे? कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से पूछे तीन सवाल, किया पलटवार

क्या पीएम मोदी बताएंगे? कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से पूछे तीन सवाल, किया पलटवार

संक्षेप:

कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार किया। साथ ही उनसे तीन सवाल पूछे। कांग्रेस ने कहाकि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी तथा जसवंत सिंह ने मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ की थी।

Dec 08, 2025 02:49 pm ISTDeepak Mishra भाषा, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार किया। साथ ही उनसे तीन सवाल पूछे। कांग्रेस ने कहाकि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी तथा जसवंत सिंह ने मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ की थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर लिखी पोस्ट में यह बातें कहीं। अपनी पोस्ट में जयराम रमेश ने लिखा कि पंडित नेहरू पर तुष्टिकरण के आरोप लगाए जा रहे हैं। लेकिन क्या प्रधानमंत्री, जो इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने में माहिर हैं, इन सवालों का जवाब देंगे?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहाकि वह कौन-से भारतीय नेता थे जिन्होंने 1940 के दशक की शुरुआत में बंगाल में उस व्यक्ति के साथ गठबंधन सरकार बनाई थी, जिसने मार्च 1940 में लाहौर में पाकिस्तान प्रस्ताव पेश किया था? जवाब: श्यामा प्रसाद मुखर्जी। रमेश का कहना है कि वह कौन से भारतीय नेता थे जिन्होंने जून 2005 में कराची में जिन्ना की खुलकर तारीफ की थी? जवाब: लाल कृष्ण आडवाणी। वह कौन-से भारतीय नेता थे जिन्होंने अपनी 2009 में प्रकाशित पुस्तक में जिन्ना की प्रशंसा की थी? जवाब: जसवंत सिंह।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को लोकसभा में दावा किया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम् के टुकड़े कर दिए गए। मोदी ने यह भी कहाकि कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे पर झुकी, इसलिए उसे एक दिन भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा।

मोदी ने सदन में ‘राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चर्चा’ की शुरुआत करते हुए 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल का हवाला दिया और कहाकि जब राष्ट्रीय गीत के 100 वर्ष पूरे हुए, तब देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा हुआ था और संविधान का गला घोंट दिया गया था।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।