
ट्रंप की 'खुश करो' वाली बात पर भड़की कांग्रेस, असम CM ने खींचे बच्चे के बाल; टॉप-5 न्यूज
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत की राजनीति में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने अमेरिका के दबाव में आकर रूसी तेल के आयात को कम कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने इसकी आलोचना की और पीएम मोदी से सवाल किए।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक बार फिर से भारत को टैरिफ वाली धमकी दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि भारत सरकार ने अमेरिका के उन्हें (ट्रंप को) खुश करने के लिए रूसी आयात को कम किया। कांग्रेस पार्टी ने इस बयान को लेकर सवाल उठाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार भारत का अपमान कर रहे हैं। आखिर पीएम मोदी इस पर चुप क्यों हैं? वहीं, दूसरी तरफ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक कार्यक्रम के दौरान प्यार से एक बच्चे के बाल खींचते नजर आए।
देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ…
भारत का मजाक उड़ा; ट्रंप की 'खुश करो' वाली बात पर कांग्रेस का PM मोदी से सवाल
रूसी तेल की खरीद को लेकर ट्रंप की तरफ से भारत पर की गई टिप्पणी की कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की है। इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी सवाल उठाया। मुख्य विपक्षी पार्टी ने पूछा कि आखिर मोदी और ट्रंप के बीच दिखाई देने वाले मजबूत सार्वजनिक संबंधों के बाद भी अमेरिका का भारत को लेकर रवैया धमकी भरा क्यों हैं? पढ़ें पूरी खबर…
जब असम के सीएम हिमंता ने खींच लिए बच्चे के बाल, वीडियो शेयर कर क्या लिखा
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कुछ स्कूली छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान वह मजाकिया अंदाज में एक स्कूली छात्र के बाल खींचते नजर आते हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लग रहा है हिमंता उस बच्चे से बाल छोटे करने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि मैं समझता हूं कि मेरे भांजों की हेयरस्टाइल स्लिम और ट्रिम होनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…
एकतरफा दादागीरी नहीं चलेगी; वेनेजुएला संकट पर भड़का चीन, ट्रंप को खुली चेतावनी
वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिकी सेना द्वारा एक बड़े सैन्य अभियान में गिरफ्तार कर अमेरिका ले जाया गया है। इस घटना की चीन ने कड़ी निंदा की है और सख्त लहजे में चेतावनी भी दी है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि कोई भी देश दुनिया का 'पुलिसकर्मी' या 'अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीश' बनने का हकदार नहीं है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है तथा वेनेजुएला की संप्रभुता पर हमला है। चीन ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि एकतरफा दादागीरी नहीं चलेगी। पढ़ें पूरी खबर…
पटाखों का इस्तेमाल करने वाले देशद्रोही; मेनका ने दिवाली पर फोड़ा पलूशन का ठीकरा
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने दिल्ली प्रदूषण का ठीकरा दिवाली पर हुई आतिशबाजी को बताया है। मेनका गांधी ने कहा कि पराली या गाड़ियों से प्रदूषण की बात झूठी है, क्योंकि दिवाली के तीन दिन पहले तक हवा साफ थी। उन्होंने ग्रीन पटाखों की इजाजत देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ग्रीन पटाखे नाम की कोई चीज नहीं होती है। भाजपा नेता सवाल किया कि क्या जब भगवान राम और सीता वनवास से वापस आए थे तब क्या आतिशबाजी की गई थी? पढ़ें पूरी खबर…
एक गलती ने बिगाड़ा मचाडो का खेल, राष्ट्रपति पद पर समर्थन देने से ट्रंप का इनकार
डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी सेना की वेनेजुएला पर की गई कार्रवाई की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर अब क्या होगा। एक दशक से ज्यादा समय से वेनेजुएला की सत्ता पर बैठे मादुरो के बाद वहां कौन शासन संभालेगा। इस लिस्ट में विशेषज्ञों की तरफ से सबसे पहला नाम नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और वेनेजुएला में नेता विपक्ष मचाडो का सामने आ रहा था, लेकिन ट्रंप ने खुले आम उनका समर्थन करने से इनकार कर दिया। अब ऐसा दावा किया जा रहा है कि माचाडो का नोबेल पुरस्कार को स्वीकार करना ट्रंप को पसंद नहीं आया, इसलिए उन्होंने माचाडो को समर्थन देने से इनकार कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…





