Hindi NewsIndia NewsCongratulations my friend PM Modi greets Australian PM Albanese on historic wedding
मेरे अच्छे दोस्त को बधाई, पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री को दीं शादी की शुभकामनाएं

मेरे अच्छे दोस्त को बधाई, पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री को दीं शादी की शुभकामनाएं

संक्षेप:

पीएम मोदी ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जोडी हेडन को उनकी शादी की बधाई दी। मोदी ने अल्बनीज के एक पोस्ट के जवाब में ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जोडी हेडन को शादी की बधाई।

Sat, 29 Nov 2025 11:31 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पीएम मोदी ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जोडी हेडन को उनकी शादी की बधाई दी। मोदी ने अल्बनीज के एक पोस्ट के जवाब में ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जोडी हेडन को शादी की बधाई। उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं।’

अल्बनीज ने शनिवार को कैनबरा स्थित अपने आधिकारिक आवास पर एक निजी समारोह में हेडन से विवाह किया। अल्बनीज ऑस्ट्रेलिया में संघीय सरकार के 124 साल के इतिहास में पद पर रहते हुए विवाह करने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार, इस समारोह में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। अल्बनीज दंपति ने एक बयान में कहाकि हम अपने परिवार और दोस्तों के सामने अपना जीवन साथ बिताने की प्रतिबद्धता को साझा करके बहुत खुश हैं। यह 47 वर्षीय हेडन की पहली शादी है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, 62 वर्षीय श्री अल्बनीज अपनी पहली पत्नी से 2019 में अलग हो गए थे। उनके एक बेटा नाथन भी है।

विपक्ष की नेता सुसान ले ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। उन्होंने एक बयान में कहाकि एंथनी और जोडी को बधाई। मैं कामना करती हूं कि वे एक साथ अपना जीवन बनाते रहें और उन्हें हर खुशी मिले।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।