Hindi NewsIndia NewsCode of conduct from Bihar has been removed Gautam Gambhir on Lords Top 5 News
बिहार से हटी आचार संहिता, लॉर्ड्स टेस्ट हारने पर क्या बोले गंभीर; पढ़िए शाम की टॉप-5 न्यूज

बिहार से हटी आचार संहिता, लॉर्ड्स टेस्ट हारने पर क्या बोले गंभीर; पढ़िए शाम की टॉप-5 न्यूज

संक्षेप: बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद आदर्श आचार संहिता हटा दी गई है। लॉर्ड्स टेस्ट हारने के बाद कोच गौतम गंभीर का बयान आया है। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें…

Sun, 16 Nov 2025 07:01 PMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद आदर्श आचार संहिता हटा दी गई है। चुनाव आयोग ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को नवनिर्वाचित 243 विधायकों की सूची सौंप दी है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने रविवार को ईडन गार्डन्स की मुश्किल पिच का पुरजोर बचाव करते हुए कहा कि यह बिल्कुल वैसी ही पिच थी जैसी उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरूआती टेस्ट से पहले चाहिए थी। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें...

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिहार से हटी आचार संहिता, चुनाव आयोग ने राज्यपाल को सौंपी 243 विधायकों की सूची
बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद आदर्श आचार संहिता हटा दी गई है। चुनाव आयोग ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को नवनिर्वाचित 243 विधायकों की सूची सौंप दी है। अब बिहार में नए सरकार के गठन की कवायद की जाएगी। बिहार के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने कहा कि अब राजभवन के द्वारा नई सरकार पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी। दूसरी ओर, आयोग की ओर से अभी तक आचार संहिता हटाने को लेकर आदेश जारी नहीं किया गया है।पढ़ें पूरी खबर

तुम्हारे कारण हारे, हाय लगी; रोहिणी-तेजस्वी के चप्पल कांड की इनसाइड स्टोरी
बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में भूचाल आ गया है। तेज प्रताप, रोहिणी आचार्य समेत अन्य तेजस्वी और संजय यादव से नाराज हैं। शनिवार को यह मामला तब और बढ़ गया जब लालू और राबड़ी आवास में तेजस्वी ने हार के लिए रोहिणी को जिम्मेदार ठहरा दिया। यहां तक कि उन्होंने चप्पल भी रोहिणी पर फेंकी, जिसके बाद घर की चारदीवारी के भीतर चल रहा झगड़ा सड़क पर आ गया। रोहिणी ने न सिर्फ राजनीति छोड़ने की घोषणा की, बल्कि परिवार से भी नाता तोड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर

बिहार में बड़ा खेला; तेजप्रताप ने कर दिया NDA का समर्थन, रोहिणी को यह ऑफर
बिहार की राजनीति में बड़ा खेला हो गया है। लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने एनडीए को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ साथ तेजस्वी के खिलाफ मोर्चा खोल चुकीं बहन रोहिणी आचार्या को अपनी पार्टी जेजेडी में आने का ऑफर दिया है। जनशक्ति जनता दल(जेजेडी) की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। रोहिणी आचार्या को पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक पद का प्रस्ताव लाया गया। जेजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम यादव ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर

इस्लाम में सुसाइड है हराम; शख्स ने फिदायीन बनने से किया था इनकार, उमर पर खुलासा
दिल्ली ब्लास्ट के बाद व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल की जांच में नित नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का मुख्य योजनाकार डॉ. उमर नबी पिछले साल से ही एक आत्मघाती हमलावर की तलाश कर रहा था। गिरफ्तार एक सह-आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उमर ने उसे फिदायीन बनाने की कोशिश की थी लेकिन उसने इस्लाम में सुसाइड हराम है का हवाला दे आत्मघाती बनने से इनकार कर दिया था। गिरफ्तार सह-आरोपी से पूछताछ में संकेत मिला कि डॉ. उमर कट्टर कट्टरपंथी था। उसके अभियानों के लिए एक आत्मघाती हमलावर चाहिए था। पढ़ें पूरी खबर

तेजस्वी थे सबसे पॉपुलर फेस, बिहार चुनाव पर अखिलेश; महागठबंधन को लेकर कही यह बात
बिहार चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बयान दिया है। अखिलेश ने कहा कि बिहार चुनाव में सबसे पॉपुलर फेस अगर कोई था तो वो तेजस्वी थे। अखिलेश ने आगे कहा कि मैंने बहुत बूथ लेवल की एनालिसिस मैंने नहीं की है। लेकिन जो रिजल्ट मुझे दिख रहा है उसके आधार पर मैं यही कह सकता हूं कि तेजस्वी को सबसे ज्यादा वोट नहीं मिला है। इसके अलावा अखिलेश यादव ने महागठबंधन पर भी अपनी राय रखी है। पढ़ें पूरी खबर

अगर हम टेस्ट जीत जाते तो...ईडन गार्डन्स की पिच को लेकर कोच गंभीर की दो टूक
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने रविवार को ईडन गार्डन्स की मुश्किल पिच का पुरजोर बचाव करते हुए कहा कि यह बिल्कुल वैसी ही पिच थी जैसी उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरूआती टेस्ट से पहले चाहिए थी। भारतीय टीम कोलकाता टेस्ट में जीत के लिए 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 रनों पर आउट हो गई और उसे 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऐसा नहीं है कि यह खेलने लायक नहीं थी। यह (पिच) बिल्कुल वैसी ही थी जैसी हमने मांगी थी और हमें यही मिला। पढ़ें पूरी खबर

Deepak

लेखक के बारे में

Deepak
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 18 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। यहां पर टी-20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और आईपीएल भी कवर कर चुके हैं। इसके अलावा महाकुंभ 2025 में वीडियो स्टोरीज पर काम किया है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।