कॉकरोच फिर सड़कों पर उतरेंगे! CJP ने दी आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए, तो देश में एक बार फिर से शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया जाएगा।

CJP Protest
CJP ने कहा कि अदालत के बार-बार पूछने के बावजूद केंद्र सरकार ने सूची सौंपने पर कोई स्पष्ट प्रतिबद्धता नहीं जताई।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार पर युवाओं से किए गए वादों से मुकरने और विश्वासघात करने का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा है कि 25 जुलाई को जिस समझौते के आधार पर देशव्यापी आंदोलन वापस लिया गया था, सरकार अब उसे पूरा करने से पीछे हट रही है। सीजेपी ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए, तो देश में एक बार फिर से शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और सरकार का रुख

सीजेपी की लीगल टीम और नेताओं के अनुसार, 18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने केंद्र सरकार से तीन बार छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR की की पूरी लिस्ट मांगी थी।

सुप्रीम कोर्ट संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत मिली असाधारण शक्तियों का प्रयोग कर सभी मुकदमों को एक बार में रद्द करना चाहता था, जिससे प्रक्रिया आसान हो जाती।

CJP ने कहा कि अदालत के बार-बार पूछने के बावजूद केंद्र सरकार ने सूची सौंपने पर कोई स्पष्ट प्रतिबद्धता नहीं जताई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास और लीगल अफेयर्स लीड रत्ना सिंह ने आरोप लगाया कि आंदोलन खत्म कराने के बाद सरकार देश के युवाओं को धोखा देने की कोशिश कर रही है।

क्या थे मुख्य वादे?

सीजेपी के नेताओं ने स्पष्ट किया कि संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार ने उनसे दो मुख्य वादे किए थे:

मुकदमे वापसी: आंदोलन के दौरान छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी एफआईआर को तुरंत वापस या रद्द किया जाएगा और भविष्य में किसी पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी।

पीड़ितों को मुआवजा: NEET परीक्षा से जुड़े विवाद में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को सम्मानजनक मुआवजा दिया जाएगा।

पार्टी का कहना है कि सरकार के वार्ता दल ने अभी तक इन वादों पर हुई प्रगति को लेकर कोई औपचारिक लिखित आश्वासन नहीं दिया है।

24 अगस्त को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

इन परिस्थितियों को देखते हुए कॉकरोच जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 24 अगस्त को बुलाई गई है। इस बैठक में मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति तय होगी।

पार्टी ने कहा है कि वादों को पूरा कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे, जिसमें दोबारा देशव्यापी आंदोलन शुरू करना भी शामिल है।

सीजेपी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उनकी पहली सफलता थी, लेकिन जब तक युवाओं से किया गया एक-एक वादा पूरा नहीं हो जाता, लड़ाई जारी रहेगी।

सीजेपी ने देशभर के छात्रों, युवाओं और अपने कार्यकर्ताओं से 24 अगस्त के फैसलों के लिए तैयार रहने की अपील की है।

Shubham Sharma

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
शुभम शर्मा साल 2017 से पत्रकारिता और मीडिया जगत में काम कर रहे हैं। टीवी में इनपुट असाइनमेंट से शुरुआत करते हुए डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव। TV9 भारतवर्ष और मनीकंट्रोल हिंदी (Network 18) जैसे बड़े संस्थानों के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर खबरों को आप तक पहुंचाने के काम कर रहे हैं। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकॉकरोच फिर सड़कों पर उतरेंगे! CJP ने दी आंदोलन की चेतावनी