'ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बिना नहीं बनेगी बात', CJP ने मुंबई में प्रदर्शन से पहले किया बड़ा ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अभीजीत दिपके ने कहा कि सरकार उन्हें तीन दिन नहीं, बल्कि तीन महीने के लिए जेल में डाल दे, लेकिन उनका विरोध प्रदर्शन नहीं रुकेगा। बता दें कि, इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि प्रदर्शन करने पर तीन दिन तक जमानत नहीं मिलेगी

Cockroach Janta Party (CJP) founder Abhijeet Dipke
कॉकरोच जनता पार्टी 2 अक्टूबर को मुंबई में प्रदर्शन का ऐलान किया है।

मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी 2 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान किया है। वहीं प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के को-फाउंडर आशुतोष रांका ने बड़ी बात कही है। मुंबई के शिवाजी पार्क में होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन को लेकर आशुतोष रांका ने कहा कि, वे तब तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते। उन्होंने आरोप लगाया कि, वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाने से पहले उनकी अनुमति नहीं ली गई, तो फिर सरकार प्रदर्शन करने के लिए अनुमति मांगने की उम्मीद क्यों कर रही है।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के फांउडर अभिजीत दीपके ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है। पार्टी ने 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसके बाद आंदोलन को देश के दूसरे हिस्सों तक ले जाने की बात कही गई है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। पुलिस ने इसके लिए हाई कोर्ट के पुराने आदेश और शिवाजी पार्क में सभाओं को लेकर लागू नियमों का हवाला दिया है।

अभीजीत दिपके ने दी ये चेतावनी

वहीं अभीजीत दिपके ने कहा कि सरकार उन्हें तीन दिन नहीं, बल्कि तीन महीने के लिए जेल में डाल दे, लेकिन उनका विरोध प्रदर्शन नहीं रुकेगा। बता दें कि, इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि प्रदर्शन करने पर तीन दिन तक जमानत नहीं मिलेगी। इसके जवाब में दिपके ने कहा कि अगर सरकार उन्हें, तीन दिन क्या तीन महीने भी जेल में डालती है तो वो तैयार हैं ।

इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 24 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया था। पार्टी ने कहा कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर SIR के जरिए देश में 13 करोड़ से ज्यादा वोट डिलीट करने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने कहा था कि, लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है। लोकतंत्र का मतलब है कि जनता अपनी सरकार चुने। लेकिन जब से ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं, तब से सरकार यह तय कर रही है कि कौन वोट करेगा और कौन नहीं।

Rajat Kumar

लेखक के बारे में

Rajat Kumar

रजत कुमार, बीते आठ सालों से पत्रकारिता कर रहा हूं। मैंने, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। अपने आठ साल के पत्रकारिता करियर में मैंने, प्रभात खबर, इंडिया टुडे और मनीकंट्रोल के डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम किया है। फिलहाल, लाइव हिंदुस्तान के साथ अपने पत्रकारिता के सफर को आगे बढ़ा रहा हूं।

आम लोगों की कहानियां लिखना और उन्हें सुनाना बेहद पंसद है। बीते आठ सालों से ऐसी कई कहानियों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश जारी है। पत्रकारिता के इस सफर में दो लोकसभा चुनाव और पांच से अधिक विधानसभा चुनाव को कवर करने का भी मौका मिला है। चुनावी रिपोर्टिंग के साथ-साथ जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की पत्रकाारिता भी जारी है। राजनीति, क्रिकेट, सिनेमा और इतिहास पसंदीदा विषय रहे हैं। इस विषयों पर लिखना- पढ़ना जारी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बिना नहीं बनेगी बात', CJP का बड़ा ऐलान