कनॉट प्लेस पर कॉकरोच जनता पार्टी का हल्ला बोल, मस्क पर ओवैसी का निशाना; टॉप-5 न्यूज

लाइव हिन्दुस्तान
share

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के कनॉट प्लेस पर तिरंगा लेकर प्रदर्शन करने की कोशिश की है। अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने AISA प्रमुख नेहा बोरा को भी हिरासत में लिया।

Abhijeet Dipke Protest
सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) पर तिरंगा यात्रा के जरिए हल्ला बोला है। अभिजीत दीपके को प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया है। अभी भी वहां पर प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस के जवान उन्हें वहां से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ, एलन मस्क की भारतीय प्रधानमंत्री पद को लेकर की गई टिप्पणी पर ओवैसी ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि किसी विदेशी कारोबारी को भारत के प्रधानमंत्री पर इस तरह से सवाल उठाने का अधिकार नहीं है।

देश दुनिया की बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ...

कनॉट प्लेस पर कॉकरोचों का हल्ला बोल

कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस पर तिरंगा अभियान का आह्वान किया था। दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस पर सीजेपी समर्थकों के जुटने से पहले ही उनको हिरासत में लेने की व्यवस्था कर ली। हालांकि, इसके बाद भी कई सीजेपी समर्थक कनॉट प्लेस पर तिरंगे के साथ धरना देने पहुंच गए। अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं वामपंथी छात्र नेता नेहा बोरा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कनॉट प्लेस पर भी पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियोंको वहां से हटा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

एलन मस्क पर भड़के ओवैसी

हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी हैं और रहेंगे। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि एक विदेशी कारोबारी को भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी करते देख वह चुप रहेंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा क पार्टी और मोदी सरकार आखिर गोरी चमड़ी वालों से डरती क्यों है? उन्होंने साफ किया कि भारतीय नागरिकों और कामगारों के हितों से समझौता करते किसी विदेशी व्यापारी के लिए फायदे का रास्ता नहीं बनाया जाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…

रिजीम चेंज वाले बयान पर धर्मेंद्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी

कॉकरोच जनता पार्टी का पहला शिकार बने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रिजीम चेंज वाले बयान पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि देश हित और छात्र हित के नाम पर शुरू हुए प्रदर्शनों का असली चरित्र अब सामने आ रहा है। खुले तौर पर बांग्लादेश और रिजीम चेंज की बात करना दिखाता है कि यह केवल छात्रों की आड़ में देश में अराजकता फैलाने की साजिश है। पढ़ें पूरी खबर...

यूपी में तीन दिनों तक सार्वजनिक छुट्टी, सीएम योगी ने की घोषणा

यूपी में लगातार तीन दिन तक सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। 18 अक्टूबर को रविवार और 20 अक्टूबर को दशहरा के चलते सरकारी ऑफिस और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। महानवमी के चलते सीएम योगी ने अब 19 अक्टूबर को भी छुट्टी की घोषणा कर दी है। अब सीधे 21 अक्टूबर यानी बुधवार को ऑफिस और स्कूल खोले जा सकेंगे। सीएम योगी के इस ऐलान के बाद प्रमुख सचिव ने छुट्टी का आदेश सभी जिलों में जारी कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

बांग्लादेश के बाद नेहा बोरा ने अब उमर खालिद का किया जिक्र

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर मचे बवाल के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक नया वीडियो शेयर करके उन्हें मंच दे रही कांग्रेस को निशाने पर लिया है। भाजपा का दावा है कि यह वीडियो गुरुवार 15 अक्टूबर का ही है जिस दिन उनका 'बांग्लादेश के जेन जी आंदोलन' वाला बयान सामने आया। नए वीडियो में नेहा बोरा को उमर खालिद की बात करते हुए दिखाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकनॉट प्लेस पर कॉकरोच जनता पार्टी का हल्ला बोल, मस्क पर ओवैसी का निशाना; टॉप-5