कॉकरोचों के प्रदर्शन से पहले कैसा है माहौल, शिवाजी पार्क में हलचल; कौन-कौन साथ
सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी मुंबई में बड़ा प्रदर्शन कर रही है। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक दिन पहले अभिजीत दीपके को थोड़ी देर के लिए हिरासत में भी लिया गया था।
एसआईआर में कथित गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार की तरफ से दो चुनाव आयुक्तों की बात ना सुनने की रिपोर्ट सामने आने के बाद आज यानी 2 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मुंबई में विरोध प्रदर्शन करने वाली है। इसको देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं पुलिस ने शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। ने सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया था। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज विपक्ष भी विरोध प्रदर्शन करनेगा।
छत्रपति शिवाजी पार्क के आसपास भारी पुलिसबल तैनात
विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शिवाजी पार्क और आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है। एक दिन पहले शाम को सीजेपी के संयोजक अभिजीत दीपके को थोड़ी देर के लिए हिरासत में लिया गया था। हालांकि थोड़ी देर में उन्हें छोड़ दिया गया। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया पर एक फाइनल कॉल का मेसेज शेयर करते हुए कहा है कि शाम को 4 बजे शिवाजी पार्क पर जुटना है। उन्होंने लिखा, ज्ञानेश बहुत हो चुका है। छत्रपति शिवाजी पार्क के आसपास के रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
मुंबई पुलिस ने नहीं दी है प्रदर्शन की इजाजत
मुंबई पुलिस द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर दीपके ने सवाल किया कि अगर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शिवाजी पार्क में राजनीतिक रैली कर सकते हैं, तो कॉजपा वहां प्रदर्शन क्यों नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है और वह तीन महीने तक जेल में रहने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह बात फडणवीस की उस चेतावनी के संदर्भ में कही, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदर्शनकारियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया गया, तो जमानत मिलने में तीन दिन लगेंगे। दीपके ने कहा, ''मैं जेल जाने से नहीं डरता। मैं बार-बार प्रदर्शन करने के लिए वापस आऊंगा।''
विपक्ष के साथ ही वकीलों का भी समर्थन
सीजेपी के प्रोटेस्ट को विपक्षी दलों का भी समर्थन मिल रहा है। शिवसेना ने भी सीईसी ज्ञानेश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह से देश में चुनाव को लेकर जनता के विश्वास में कमी आई है उससे स्पष्ट है कि गंभीर गड़बड़ियां हुई हैं और दोषियों पर कार्रवाई भी आवश्यक है। महाराष्ट्र के पालघर जिले के अधिवक्ता निकाय ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) का समर्थन करते हुए कहा है कि अगर इस नए समूह के सदस्यों को किसी भी तरह के ''दमन'' का सामना करना पड़ता है, तो वह उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करेगा।
वसई अधिवक्ता संघ के प्रवक्ता दिगंबर देसाई ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ''लोकतांत्रिक मूल्य जीवित रहने चाहिए और इसके लिए यदि उन्हें (कॉजपा) न्यायिक मंच पर किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होती है, तो हमारे जैसे कुछ वकील उनके लिए पूरी तरह से मुफ्त काम करेंगे।''
दिल्ली के जंतर-मंतर पर विपक्ष का प्रदर्शन
दिल्ली के जंतर-मंतर के आसपास प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसी बीच दिल्ली मेंआम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे।
क्या हैं कॉकरोच पार्टी की मांगें
सीजेपी की तीन प्रमुख मांगें हैं। इनमें पहली मांग है सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा। दूसरी मांग है वोटर लिस्ट फ्रीज की जाए और सिविल सोसाइटी की हिस्सेदारी के साथ अगले चुनाव आयुक्ति की नियुक्ति करना।
देशभर में प्रदर्शन का ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा है किआने वाले दिनों में पूरे देश में प्रदर्शन होंगे। सीजेपी ने शाम को 4 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क के गेट नंबर 6 के पास प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसके बाद आंदोलन अलग-अलग शहरों तक बढ़ेगा और फिर जंतर-मंतर पर धरने के साथ ही प्रदर्शन खत्म हो जाएगा। दीपके ने कहा है कि चुनावी प्रक्रिया में जनता का भरोसा ही कम हो गया है।कॉकरोच जनता पार्टी ने गोवा, बेंगलुरु, कोलकाता में भी मोर्चे का ऐलान कर दिया है। सीजेपी ने कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

