सीजेपी प्रोटेस्ट में ऐसा कौन सा एक्टर आ गया कि खुश हो गए अभिजीत दीपके, गले लगा बोले- सपना तो नहीं देख रहा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों के साथ मुंबई की सड़कों पर मोर्चा खोल दिया है। शिवाजी पार्क के सामने जारी प्रदर्शन में एक बॉलीवुड अभिनेता ने भी शिरकत की, जिसे देखकर अभिजीत दीपके भी स्टार स्ट्रक हो गए।

cjp protest
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet dipke: कॉकरोच जनता पार्टी ने मुंबई में अपना मोर्चा खोल दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चल रहे इस आंदोलन के लिए महाराष्ट्र सरकार ने शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में सीजेपी ने बाहर ही अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मुंबई की सड़कों पर जारी इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड का एक ऐसा सितारा पहुंचा, जिसे देखकर अभिजीत दीपके भी 'स्टार स्ट्रक' हो गए। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी दीपके के साथ हुई इस मुलाकात का वीडियो दीपके ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'मैं सपना देख रहा हूं क्या?।'

बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने विचारों के लिए जाने जाते हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंचे शाह ने दीपके को सबसे पहले गले से लगाया। इस दौरान अभिजीत लगातार इस बात को कहते रहे कि वह उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। इस पर नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि वह भी उनके (दीपके) के बड़े प्रशंसक हैं। इसके बाद प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता ने दीपके को उनके कामों के लिए शुभकामनाएं दीं और धन्यवाद भी दिया।

मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ धरना दे रहे अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी ने मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। मुंबई पुलिस ने सीजेपी को शिवाजी पार्क में प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद कॉकरोच पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिवाजी पार्क के बाहर ही अपना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसी प्रदर्शन के बीच नसीरुद्दीन शाह भी समर्थन करने पहुंचे। बता दें, कॉकरोच पार्टी ने अपनी तीन मांगें रखी हैं। इसमें सबसे प्रमुख मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा सबसे प्रमुख है। सीजेपी की तरफ से पहले ही ऐलान किया जा चुका है कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता, तब तक उनका प्रदर्शन खत्म नहीं होगा।

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा शुरू किए गए इस अभियान पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को फेक नैरेटिव फैलाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा, "सबसे पहले मैं इस बात को साफ करना चाहता हूं। कि इनका सारा पर्दाफाश हो चुका है। तीनों चुनाव आयुक्तों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद इन लोगों का फेक नैरेटिव सामने आ चुका है। इसके बावजूद फेक नैरेटिव को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इसमें इन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी।"

बता दें, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए शिवाजी पार्क के इलाकों में सुरक्षाकर्मियों की संख्या बड़ा दी गई है। इलाके के आसपास के लोगों ने भी प्रदर्शन आयोजित किए जाने को लेकर आपत्ति जताई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक निवासी ने कहा कि प्रस्तावित प्रदर्शन हमारे इलाके की शांति और जीवन को प्रभावित कर रहा है। वे लोग (सीजेपी) जबरन इसे आयोजित करने की कोशिश कर रहे हैं। आवासीय क्षेत्रों के आसपास ऐसे प्रदर्शनों की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसपना तो नहीं देख रहा, ऐसा कौन सा एक्टर आ गया कि खुश हो गए अभिजीत दीपके