कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले को सता रहा एक डर, कहा- दिल्ली आते ही पुलिस...
कॉकरोच जनता पार्टी ने फॉलोवर्स के मामले में इंस्टाग्राम पर भाजपा को भी पीछे छोड़ दिया है। पिछले दो-तीन दिनों में यह तेजी से लोगों की पसंद बनती जा रही है। इस बीच, इसको बनाने वाले अभिजीत दिपके को गिरफ्तारी का डर सता रहा है।

Cockroach Janata Party: सीजेआई सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद बनी कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर सुपरहिट हो गई है। इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स के मामले में चंद दिनों में ही कई दशकों पुरानी भाजपा को पीछे छोड़ दिया है, जबकि एक्स पर भी तेजी से लोगों की पसंद बन रही। हालांकि, अकाउंट को भारत में रोक दिया गया है। इस पार्टी को बनाने वाले का नाम अभिजीत दिपके है और अब उन्हें जेल का डर सताने लगा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि जैसे ही वह दिल्ली आएंगे, पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके तिहाड़ जेल में बंद कर दिया जाएगा।
अभिजीत दिपके ने 'द रेड माइक' को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "आखिरकार, हमें इस देश में अपनी पहचान का पता चल ही गया है कि हमें कॉकरोच की तरह देखा जाता है।" इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के भाजपा से आगे निकल जाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे इस बात की खुशी नहीं है कि हमारे फॉलोअर्स ज्यादा हैं। इससे होगा क्या? मुद्दे तो वहीं के वहीं हैं।”
इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में BJP से आगे निकलने वाली 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे इस बात की खुशी नहीं है कि हमारे फॉलोअर्स ज़्यादा हैं। इससे क्या होगा? मुद्दे तो वही हैं।" इससे पहले दिन में, कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट भारत में रोक दिया गया था। दिपके ने एक्स अकाउंट खोलने पर दिखने वाले पॉप-अप का एक फोटो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "जैसा कि उम्मीद थी, कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट भारत में रोक दिया गया है।" उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
'पुलिस का एक काफिला तिहाड़ ले जाएगा'
दिपके ने इंटरव्यू में कहा, "मुझे लगता है कि जैसे ही मैं दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरूंगा, दिल्ली पुलिस का एक काफिला मुझे तिहाड़ जेल ले जाएगा।'' बता दें कि अभिजीत 30 साल के पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट हैं। वह अभी अमेरिका में हैं। उन्होंने हाल ही में बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशन्स में ग्रेजुएशन किया है। अमेरिका जाने से पहले, वे डिजिटल पॉलिटिकल मैसेजिंग, नैरेटिव बिल्डिंग और ऑनलाइन कैंपेन स्ट्रेटेजी में अपने काम के लिए जाने जाते थे। उन्होंने पुणे से जर्नलिज्म में अपनी अंडरग्रेजुएट डिग्री पूरी की थी।
कॉकरोच जनता पार्टी के ‘एक्स’ हैंडल पर रोक, नया अकाउंट शुरू किया गया
सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर के साथ खबरों में छा गई 'कॉकरोच जनता पार्टी' के 'एक्स' अकाउंट पर गुरुवार को रोक लगा दी गई। हालांकि इस पर रोक के कुछ ही देर बाद 'कॉकरोच इज बैक' नाम से एक और हैंडल बना दिया गया। इसके संस्थापक अभिजीत दीपके ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''इस बात की उम्मीद पहले से थी क्योंकि कल से हमारे अकाउंट को हैक करने की कोशिशें चल रही थीं। लेकिन सरकार का दांव उलटा पड़ गया है।'' 'कॉकरोच इज बैक' एक्स हैंडल शुरू होने के करीब एक घंटे से कुछ देर बाद अपराह्न 3.40 बजे इसके फॉलोअर की संख्या 16,800 थी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


