कॉकरोच जनता पार्टी ने तीन प्रवक्ताओं का किया ऐलान, इस खोजी पत्रकार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सोशल मीडिया पर तेजी से फॉलोवर्स जुटाकर चर्चाओं में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने तीन प्रवक्ताओं के नामों का ऐलान किया है। खोजी पत्रकार सौरभ दास को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने तीन प्रवक्ताओं का किया ऐलान, इस खोजी पत्रकार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को तीन प्रवक्ताओं के नामों का ऐलान कर दिया। इन तीनों पर विरोध में होने वाले आंदोलनों में कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से लोगों और मीडिया के सामने अपनी बात रखने की जिम्मेदारी है। इसमें खोजी पत्रकार सौरभ दास को मुख्य प्रवक्ता की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर लिखा, ''खोजी पत्रकार सौरव दास मुख्य प्रवक्ता की भूमिका निभाएंगे। पॉलिटिकल रिसर्चर, लेखक और फिल्ममेकर विजेता दहिया, आईआईटी कानपुर के के पूर्व छात्र और McKinsey से जुड़े रहे आशुतोष रांका भी दास के साथ प्रवक्ता की भूमिका निभाएंगे। सीजेपी भारत की राजनीतिक चर्चा की दिशा बदलने के लिए कमिटेड है, और इस कोशिश का नेतृत्व नेताओं की एक नई पीढ़ी करेगी।''

घोषणा के अनुसार, सौरव दास को कानूनी, न्यायिक और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता का अनुभव है। पार्टी ने यह दावा भी किया कि नवंबर 2025 में इंडिया गेट पर आयोजित प्रदूषण-विरोधी प्रदर्शनों में उनकी अग्रणी भूमिका रही थी।

पार्टी के अनुसार, राजनीतिक शोधकर्ता, लेखक और फिल्म निर्माता विजेता दहिया कई यूट्यूब कंटेंट निर्माताओं के लिए शोध और सामग्री निर्माण का कार्य कर चुके हैं। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के स्नातक दहिया ने पावर ऑफ यूनिवर्स और टू हेल विद दैट जॉब नामक पुस्तकें लिखी हैं। इसके अलावा उन्होंने हरियाणवी फिल्मों दरारें और ओपरी पराई का लेखन और निर्देशन भी किया है।

पार्टी के मुताबिक, आईआईटी, कानपुर और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र आशुतोष रांका इससे पहले लंदन में वैश्विक परामर्श कंपनी मैक्किंजे एंड कंपनी के साथ कार्य कर चुके हैं। पार्टी ने कहा कि रांका पिछले वर्ष भारत लौटे थे और तब से जयपुर में पर्यावरण, शिक्षा तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विभिन्न जन अभियानों से जुड़े हुए हैं। इनमें नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद से संबंधित अभियान भी शामिल हैं।

छह जून को भारत लौट रहे अभिजीत दीपके

इन नियुक्तियों की घोषणा अभिजीत दीपके के छह जून को भारत लौटने के निर्धारित कार्यक्रम से कुछ दिन पहले की गई है। सीजेपी संस्थापक ने कथित नीट प्रश्नपत्र लीक और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की प्रणाली में कथित खामियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू करने की योजना की घोषणा की है। पिछले महीने शुरू किए गए इस संगठन को सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता मिली है। विशेष रूप से छात्रों और युवाओं के बीच शिक्षा तथा युवा मुद्दों पर केंद्रित एक मंच के रूप में इसकी उल्लेखनीय पहचान बनी है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें