सिर्फ 2 साल की राजनीति और PM पद की रेस में विजय की एंट्री, सर्वे ने बढ़ाई राहुल गांधी की चिंता!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अभिनेता से राजनेता बने विजय को राजनीति में आए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन एक नए सर्वे ने उन्हें देश के संभावित प्रधानमंत्री चेहरों की चर्चा में ला दिया है। सर्वे में विजय को 9.2 प्रतिशत लोगों ने अगला प्रधानमंत्री देखने की इच्छा जताई। उनसे आगे नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी रहे

C. Joseph Vijay - Rahul Gandhi
अभिनेता से राजनेता बने विजय को राजनीति में आए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है,

आज से करीब चार महीने पहले टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे तो उनके साथ मंच पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं ने सेल्फी भी ली। इल सेल्फी के साथ दोनों नेताओं के साथ ही साथ दोनों पार्टियों के दोस्ती की मिसाल दी जा रही थी। वहीं इस समारोह के चार महीने के बाद सीएम विजय के समर्थक, कांग्रेस और राहुल गांधी के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है। तमिलनाडु की राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति तक विजय का सफर बेहद तेजी से आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है।

अभिनेता से राजनेता बने विजय को राजनीति में आए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन एक नए सर्वे ने उन्हें देश के संभावित प्रधानमंत्री चेहरों की चर्चा में ला दिया है। इंडिया टुडे-CVoter के Mood of the Nation सर्वे में विजय को 9.2 प्रतिशत लोगों ने अगला प्रधानमंत्री देखने की इच्छा जताई। उनसे आगे नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी रहे।

सर्वे में पीएम मोदी सबसे आगे

अगस्त 2026 में हुए मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पसंदीदा प्रधानमंत्री उम्मीदवार बने हुए हैं। उन्हें 48.7 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी 27.1 प्रतिशत समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और TVK संस्थापक सी. जोसेफ विजय 9.2 प्रतिशत समर्थन के साथ तीसरे नंबर पर पहुंचे। विजय का तीसरे स्थान पर पहुंचना इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने साल 2024 में ही अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की शुरुआत की थी। इतनी कम अवधि में प्रधानमंत्री पद के लिए देश के पसंदीदा नेताओं में उनका नाम शामिल होना राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पीछे छूटे अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव

सर्वे में विजय को विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने के सवाल पर भी अच्छा समर्थन मिला। इस सवाल में राहुल गांधी 29 प्रतिशत समर्थन के साथ पहले स्थान पर रहे, जबकि विजय 12.2 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर रहे। खास बात यह है कि इस मामले में विजय ने ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव जैसे अनुभवी नेताओं को पीछे छोड़ दिया। इससे संकेत मिलता है कि कम समय में ही विजय ने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान और समर्थकों के बीच मजबूत पकड़ बनानी शुरू कर दी है।

कांग्रेस को टेंशन!

सर्वे के नतीजे सामने आने के बाद थूथुकुडी में TVK कार्यकर्ताओं ने विजय को अगले प्रधानमंत्री के रूप में पेश करते हुए पोस्टर लगाए। इन पोस्टरों के जरिए पार्टी के कुछ नेताओं की उस मांग को भी दोहराया गया, जिसमें दक्षिण भारत से प्रधानमंत्री बनाए जाने की बात कही गई है। तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के नेताओं ने विजय को 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री कैंडिडेट घोषित करने की मांग की है। टीवीके नेताओं के दावा है कि तमिलनाडु सरकार के जनकल्याण वाली योजनाओं के कारण सीएम विजय की लोकप्रियता उत्तर भारतीय राज्यों में बढ़ी है। वहीं कांग्रेस का टीवीके नेताओं के इस डिमांड पर असह होना लाजमी है। कांग्रेस ने साफ किया है कि 2029 के चुनाव में राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। तमिलनाडु कांग्रेस नेताओं का कहना है कि TVK अभी भी फैन क्लब की तरह काम कर रही है।

बता दें कि, साल 2009 में विजय ने राहुल गांधी की पार्टी में शामिल होने की कोशिश की थी। अब किसी फिल्मी कहानी की तरह वही पार्टी जिसमें उन्होंने तब शामिल होने की कोशिश की थी, एक बड़े गठबंधन में एक छोटी सहयोगी बनकर रह गई है। और विजय के समर्थक उन्हें प्रधानमंत्री तक बनाने की बात कर रहे हैं।

Rajat Kumar

लेखक के बारे में

Rajat Kumar

रजत कुमार, बीते आठ सालों से पत्रकारिता कर रहा हूं। मैंने, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। अपने आठ साल के पत्रकारिता करियर में मैंने, प्रभात खबर, इंडिया टुडे और मनीकंट्रोल के डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम किया है। फिलहाल, लाइव हिंदुस्तान के साथ अपने पत्रकारिता के सफर को आगे बढ़ा रहा हूं।

आम लोगों की कहानियां लिखना और उन्हें सुनाना बेहद पंसद है। बीते आठ सालों से ऐसी कई कहानियों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश जारी है। पत्रकारिता के इस सफर में दो लोकसभा चुनाव और पांच से अधिक विधानसभा चुनाव को कवर करने का भी मौका मिला है। चुनावी रिपोर्टिंग के साथ-साथ जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की पत्रकाारिता भी जारी है। राजनीति, क्रिकेट, सिनेमा और इतिहास पसंदीदा विषय रहे हैं। इस विषयों पर लिखना- पढ़ना जारी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदो साल की राजनीति और PM पद की रेस में विजय की एंट्री, राहुल गांधी को टेंशन!