Hindi NewsIndia NewsCM Siddaramaiah after breakfast with Shivakumar Leadership row We will abide by high command decision
हाईकमान के फैसले से बंधे हैं; डीके शिवकुमार के साथ नाश्ते पर बैठे सिद्धारमैया, क्या बात हुई

हाईकमान के फैसले से बंधे हैं; डीके शिवकुमार के साथ नाश्ते पर बैठे सिद्धारमैया, क्या बात हुई

संक्षेप:

सिद्धारमैया ने एकता का प्रदर्शन करते हुए उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के आवास पर पहुंचे और दोनों नेताओं ने साथ में नाश्ता किया। सत्ता को लेकर जारी खींचतान के बीच कुछ ही दिन पहले दोनों नेताओं ने साथ में नाश्ता किया था।

Dec 02, 2025 12:37 pm ISTAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरु
share Share
Follow Us on

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने एकता का प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास पर नाश्ता किया। सत्ता को लेकर जारी खींचतान के बीच कुछ ही दिन पहले शिवकुमार ने सीएम सिद्धारमैया के घर पर जाकर नाश्ता किया था। आज के नाश्ते के बाद दोनों नेताओं ने फिर एक बार मीडिया के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की। शिवकुमार और सिद्धारमैया ने कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान उन्हें बुलाता है तो दोनों नेता नई दिल्ली जाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे हाईकमान के फैसले से बंधे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सिद्धारमैया ने कहा, 'मैंने और शिवकुमार ने साथ में नाश्ता किया, पार्टी के मामलों और आठ दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र की रणनीति पर चर्चा की। हम विधानसभा सत्र में विपक्ष का सामना करेंगे।' उन्होंने कहा- 'हम आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे। हम हमेशा एकजुट हैं, हम भाई हैं और साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अगर आलाकमान बुलाएगा तो मैं उनसे मिलने जरूर जाऊंगा।'

इससे पहले सिद्धारमैया यहां उपमुख्यमंत्री के सदाशिवनगर स्थित आवास पर पहुंचे, जहां शिवकुमार और उनके भाई तथा पूर्व कांग्रेस सांसद डी के सुरेश ने उनका स्वागत किया। हालांकि, इसे एक सौहार्द यात्रा के रूप में पेश किया जा रहा है क्योंकि तीन दिन पहले शिवकुमार इसी तरह नाश्ते के लिए मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर गए थे। शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि वह और मुख्यमंत्री दोनों एक टीम के रूप में मिलकर काम करते रहेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सिद्धारमैया को नाश्ते पर आमंत्रित किया है ताकि कर्नाटक से किए गए वादों को पूरा करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर चर्चा की जा सके।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।