कॉकरोच पार्टी करेगी विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट मार्च का समर्थन, इंडिया गेट से होगा कूच

लाइव हिन्दुस्तान
share

सीजेपी नेताओं ने कहा है कि अगर दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं देती है तो 24 घंटे के अंदर एक और आंदोलन का आह्वान करेंगे। वे संसद मार्ग थाने पहुंचे थे। 

CJP
सीजेपी ने कहा, वह विपक्ष के इंडिया गेट से सुप्रीम कोर्ट मार्च का समर्थन करेगी

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका सोमवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मांगने संसद मार्ग थाने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत दी जाए। आशुतोष रांका ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस कोई तारीख नहीं देती है तो 24 घंटे में एक और प्रदर्शन का आह्वान किया जाएगा। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी ने विपक्ष के इंडिया गेट से सुप्रीम कोर्ट तक होने वाले मार्च के समर्थन का ऐलान कर दिया है।

सीजेआई का मिलने से इनकार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर वह अन्य दलों के साथ सीजेआई सूर्यकांत को ज्ञापन सौंपेगें। इसको लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने सीजेआई को पत्र भी भेजा था। हालांकि सीजेआई ने विपक्षी नेताओं से मिलने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस तरह से किसी भी खास पक्ष से नहीं मिल सकते। इससे पहले कांग्रेस नेता राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंप चुके हैं।

कितने बजे होगा कूच

कांग्रेस की तरफ से बताया गया है कि दोपहर 1.30 बजे इंडिया गेट से मार्च शुरू होगा। इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी ने कहा कि केवल पांच दिनों से उन्हें नहीं रोका जा रहा है। लेकिन ऐसा सालों से हो रहा है। उन्होंन कहा कि आपके 200 अफसर हमारे टच में है। वे हमें लगातार जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा, जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे। पांच अपराधियों ने देश की आत्मा पर हमला किया है।

उन्होंने कहा, जो भी संविधान की रक्षा करता है वह हमारे मार्च में आ सकता है। अगर बीजेपी के लोग भी सोचते हैं कि संविधान की रक्षा होनी चाहिए तो आप भी आइए। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। पत्रकार हों तो आप भी आइए और संविधान की रक्षा कीजिए।

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की जन्मपत्री उनके पास है। यह लड़ाई हिन्दुस्तान के भविष्य की है। हर विपक्षी पार्टी के नेता से, हर कार्यकर्ता से और युवाओँ से कहता हूं कि यह आपके आदर की लड़ाई है। अगर आप सीधे नहीं आ सकते तो 3 बजे जब हम सुप्रीम कोर्ट के सामने पिटीशन फाइल करते हुए होंगे तो आप हमारा साथ दीजिए। आप दिखाइए कि आप संविधान के साथ खड़े हैं। आप जो भी कर सकते हैं करिए लेकिन आप अपनी अभिव्यक्ति कीजिए। राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप चाहें तो बंद कमरे में जाकर संकल्प लें कि आप संविधान को बचाएंगे। ये लोग कायर हैं और इनका पूरा सिस्टम धराशायी हो रहा है। बस हमें खड़ा रहना है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकॉकरोच पार्टी करेगी विपक्ष के SC मार्च का समर्थन, इंडिया गेट से होगा कूच