'नड्डा से मिलना समय की बर्बादी थी', CJP बोली- अब वो खुद आएं यहां; अभी कहां हैं प्रदर्शनकारी?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सरकार और युवाओं के नेतृत्व वाले कॉजपा के बीच यह पहला सीधा संपर्क उस दिन हुआ, जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर मार्च करने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

प्रदर्शन स्थल पर अंधेरा छाने पर प्रदर्शनकारियों ने बिजली काटे जाने का आरोप लगाया
प्रदर्शन स्थल पर अंधेरा छाने पर प्रदर्शनकारियों ने बिजली काटे जाने का आरोप लगाया

आंदोलन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) और केंद्र सरकार के बीच सोमवार को पहली बार सीधा संपर्क हुआ। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा के साथ बातचीत की। हालांकि अब कॉकरोच जनता पार्टी का कहना है कि नड्डा से मिलना उनके लिए समय की बर्बादी थी। सीजेपी का कहना है कि उनकी मांगे अभी तक नहीं मानी गई हैं और इसलिए यह आंदोलन जारी रहेगा। इससे पहले सोमवार को सीजेपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने संसद की ओर मार्च करने से रोक दिया। इस दौरान भारी झड़प हुई और पुलिस ने खूब लाठियां भांजी।

JP नड्डा के साथ बैठक 'समय की बर्बादी' थी- CJP प्रवक्ता

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोमवार देर रात HT को बताया कि भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के साथ हुई बैठक बेकार रही। रांका ने कहा, "उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। अगली बार, हम उनसे तब तक बात नहीं करेंगे जब तक वे विरोध स्थल पर नहीं आते। अगर वे हमारे समय की कद्र नहीं करते, तो हम भी उनके समय की कद्र नहीं करेंगे।"

दिपके ने पुलिस की कार्रवाई के पीड़ितों से मुलाकात

CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने के बाद बताया कि सोमवार को हुए लाठीचार्ज में एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। उन्होंने X पर लिखा, "बर्बर लाठीचार्ज में घायल होने के बाद RML में एक लड़की की हालत गंभीर है। सरकार ने युवाओं के खिलाफ इतनी बर्बरता क्यों दिखाई?"

प्रदर्शन स्थल पर अंधेरा छाने पर प्रदर्शनकारियों ने बिजली काटे जाने का आरोप लगाया

मंगलवार तड़के जंतर-मंतर और उसके आस-पास कई लोग मौजूद हैं। ज्यादातर प्रदर्शनकारी मंच के सामने ही डटे रहे; केरल हाउस के पास शुरुआती धरने के बाद शाम को उन्होंने इस मंच पर दोबारा कब्जा कर लिया था।

मंच के आस-पास का इलाका अंधेरे में डूबा रहा क्योंकि प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अधिकारियों ने प्रदर्शन स्थल की लाइटों की बिजली सप्लाई काट दी थी। मंच से करीब 150-200 फीट दूर जल रही दो-तीन स्ट्रीटलाइट ही रोशनी का एकमात्र जरिया थीं।

सीजेपी के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस पर बल प्रयोग का आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार को आरोप लगाया कि उसके 'संसद चलो' मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग किया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। जंतर-मंतर पर मंच हटाए जाने के बाद कॉजपा ने केरल हाउस के निकट धरना जारी रखा।

कॉजपा के ये आरोप उस समय सामने आए जब संसद की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने तितर-बितर कर दिया और प्रदर्शन स्थल को खाली करा दिया। शाम तक कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके, पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका, सौरव दास और गीतांजलि अंगमो केरल हाउस के निकट धरने पर बैठे रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा।

दीपके ने आरोप लगाया, ''पुलिस ने बेहद क्रूरता दिखाई। यहां प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों के सिर फट गए। यहां तक कि 15-वर्षीय एक लड़की को भी एक पुरुष पुलिसकर्मी ने बेरहमी से पीटा। एक पुरुष पुलिसकर्मी ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो के बाल पकड़ने की भी कोशिश की। उन्हें लाठी से मारने और वाहन से घसीटकर बाहर निकालने का भी प्रयास किया गया।''

अंगमो ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस आंदोलन को लगभग 25 लाख युवाओं का समर्थन मिला है, जो देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक चिंता को दर्शाता है। अंगमो ने कहा, ''यह दर्शाता है कि हमारी शिक्षा व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और इस क्षेत्र के समग्र प्रशासन में गंभीर खामियां हैं, जिनका असर हर युवा पर पड़ रहा है। सरकार को उनकी चिंताओं पर जल्द ध्यान देना चाहिए। सुशासन का अर्थ युवाओं की आवाज सुनना और इस मुद्दे का बिना देरी समाधान करना है।''

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'जेपी नड्डा से मिलना समय की बर्बादी थी', CJP बोली- अब वो खुद आएं बात करने