कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में आने वालों पर ऐक्शन, मध्य प्रदेश में ही ट्रेन से उतारे जा रहे लोग
दिल्ली में जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रोटेस्ट से पहले कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं शुक्रवार रात से ही 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक इटारसी में ट्रनों से सीजेपी के कार्यकर्ताओं को उतारा गया है।

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली -निजामुद्दीन आने वाली 38 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कम से कम 27 मेट्रो स्टेशन बंद रखने का भी प्रस्ताव है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी दिल्ली आने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर दो दर्जन से ज्यादा सीजेपी कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतार दिया गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
दिल्ली पुलिस की खुली चिट्ठी
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि आवाज उठाना लोगों का फर्ज है लेकिन हमारी जिम्मेदारी सुरक्षा करना है। वर्दी के पीछे भी एक इंसान है और उसके भी परिवार के लोग हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस को काफी देरी से लेटर मिला था। वहीं प्रदर्शन से 10 दिन पहले अनुमति लेनी होती है। जबकि यह पत्र 7 अक्टूबर को मिला। जॉइंट सीपी ने कहा कि पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए प्रर्शन की अनुमति नहीं दी गई।
दिल्ली पुलिस ने की किलेबंदी
10 अक्टूबर के सीजेपी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के इलाके की किलेबंदी कर दी है। यहां चप्पे-चप्पे पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। इसके अलावा कम से कम 12 हजार जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा रात से ही 57 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए जाएंगे। निजामुद्दीन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं दिल्ली की सीमाओँ पर भी पहरा कड़ा कर दिया गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी का कहना है कि दिल्ली पुलिस की इजाजत की जरूरत जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए नहीं है। अभिजीत दीपके ने कहा कि जंतर-मंतर पर पहले सेही धरना और प्रदर्शन की इजाजत होती है। वहीं ट्रेन बंद करने को लेक सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है।
दो राजधानी ट्रेनों के समय में भी बदलाव
श्चिम रेलवे ने बताया कि मुंबई सेंट्रल-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12951) और मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस (12953) के प्रस्थान समय में पांच घंटे की देरी की गई है। इसके अलावा, बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12247) को रद्द कर दिया गया है। इसने कहा कि डॉ. आंबेडकर नगर-नयी दिल्ली एक्सप्रेस (20155), इंदौर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (09309), इंदौर-नयी दिल्ली एक्सप्रेस (12415) और साबरमती-नयी दिल्ली एक्सप्रेस (12957) को भी रद्द कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड के संदेश के बाद यह फैसला 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास सड़क पर भारी यातायात जाम की आशंका को देखते हुए लिया गया है।

